DIY Bangles: घर पर बनाया या शोरूम से खरीदा ? इन कंगनों को देखकर खा जाएंगे धोखा !
DIY Kada Bangle Crafts: पुरानी चूड़ियों को क्लासी और सूटेबल लुक देते हुए सिल्क थ्रेड, पचेली, मोती वर्क और लटकन वाले डिजाइनर कंगन घर पर बनाएं। कम खर्च में घर पर तैयार करें खूबसूरत DIY बैंगल, यहां देखें बेस्ट आइडियाज।

हर साड़ी के साथ मैचिंग कंगन-चूड़ी खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता है। ऐसे में क्यों न घर पर रहते हुए कुछ सस्ता जुगाड़ किया जाए। दरअसल, महिलाओं के वॉर्डरोब में ऐसी चूड़ी-कंगन जरूर होती हैं जिन्हें वह हाथ तक नहीं लगाती हैं। इन्हीं की मदद से DIY कंगन-सेट तैयार करें, जो न केवल मल्टीकलर में आते हैं बल्कि कमाल का लुक भी देते हैं। आप इसे किसी भी ड्रेस पर बिना परेशानी कैरी कर सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

घर पर बनाएं सिल्क थ्रेड कंगन
रेशमी कंगन हाथों की शोभा तो बढ़ाते हैं लेकिन 300-500 रु. से नीचे नहीं आते हैं। ऐसे में आप घर पर रखी पुरानी चूड़ियों से इसे तैयार करें। सबसे पहले तीन-तीन चूड़ियों को आपस में जोड़कर मोटा कंगन तैयार करें। अब पीले और लाल रंग का धागा ले और इसमें क्रॉस स्टाइल पर लपेटते जाएं। जब ये काम पूरा हो जाए तो ग्लू की मदद से छोटे-छोटे गोल्डन स्टोन चिपका दें और नीचे की तरफ लटकन दें। बस आपके कंगन तैयार हैं।
पचेली कंगन क्राफ्ट
इन कंगनों को तैयार करने के लिए घर पर चौड़े मुंह वाले बैंगल की आवश्यकता पड़ेगी। सबसे पहले कंगन में काले और सफेद रंग के धागों से बेस बना दें। अगर आप क्रिएटिविटी जानती हैं तो इस तरह के छोटे-छोटे फूल बना सकती हैं, नहीं तो स्टोन या फिर मोतियों की मदद से इसे डेकोरेट करें। यह बहुत हैवी लगते हैं, ऐसे में इन्हें सिंगल सेट पर ही वियर करें।
ये भी पढ़ें- कीमत ₹250 से कम लुक में 22KT वाला दम ! लेटेस्ट मॉडर्न मंगलसूत्र डिजाइन
ये भी पढ़ें- सस्ते भी और मजबूत भी ! ₹300 से कम में आने वाले स्टील रैक से बढ़ाएं किचन की शान
लटकन वाले कंगन
यह बहुत आसान क्राफ्ट है, जिसे बनाने के लिए पीले धागे और 4-5 लटकन की आवश्यकता पड़ेगी। सबसे पहले कांच या मेटल चूड़ी को बेस बनाते हुए पीला धागा लपेटे। ध्यान रहे कि यह अंदर की तरफ होना चाहिए, ताकि लुक खिलकर आए। अब मोती-लटकन पर छोटी-छोटी लड़े लेकर चूड़ी पर हॉट ग्लू गन की मदद से चिपका कर सूखने रख दें। बस तैयार है आपका क्यूट और फैंसी कंगन जो हर तरह की साड़ी पर पहना जा सकता है।
मोती वर्क कंगन
कलरफुल कंगन न केवल हाथों की शान बढ़ाते हैं बल्कि हर तरह की ड्रेस पर मैच भी कर जाते हैं। ऐसे में आप इन्हें घर पर तैयार कर सकती हैं। सबसे पहले चार-चार चूड़ियों को आपस में जोड़कर मोटा कड़ा तैयार करें। अब इसमें बिना दूर के छोटे-छोटे मोती लगाएं। जब यह सूख जाए मनपसंद एक्रेलिक पेंट से कलर कर डिजाइन बना दें।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.