Pudina Storage Tips: 1 दिन में काला पड़ जाता है पुदीना? पत्तियों को हफ्तेभर हरा रखेंगी 4 टिप्स

Published : Jul 03, 2026, 03:30 PM IST

How to Store Mint Leaves: फ्रिज में रखने के बाद भी पुदीना जल्दी काला पड़ जाता है? जानिए पुदीना स्टोर करने के 4 आसान टिप्स, जिनकी मदद से इसकी पत्तियां हफ्तेभर तक हरी, ताजा और खुशबूदार बनी रह सकती हैं।

PREV
15
सुखाकर फ्रिज में रखें पुदीना

मार्केट से पुदीना जब खरीद के लाते हैं, तो उन्हें कभी भी तुरंद फ्रिज में रखने की भूल न करें। पुदीना लीव्स को फ्रेश रखने के लिए पानी डाला जाता है। जब घर लाएं तो पहले उन्हें निकालकर अच्छी तरह से सुखा लें और फिर फ्रिज में रखें। अगर गीला पुदीना आप फ्रिज में रख देंगी, तो पत्तियां तुरंत काली पड़ जाएंगी। अगर पुदीने पर मिट्टी लगी है, तो आप हाथ से ही साफ कर दें और उन्हें सुखा लें। 

25
एयरटाइट डिब्बे का करें इस्तेमाल

सूखे पुदीने को यूं ही फ्रिज में न रख दें। हल्के गीले पेपर टॉवल में पत्तियों को लपेटें और एयरटाइट कंटेनर या जिप-लॉक बैग में पैक करके फ्रिज में रख दें। पेपर टॉवल का यूज करने से नमी सूख जाती है और पत्तियां ज्यादा गीली नहीं होती हैं, जिससे पत्तियां लंबे समय फ्रेश नजर आती हैं। 

35
डंठल को पानी में डुबोकर रखें

पुदीने का गुच्छा फ्रेश रखना चाहते हैं, तो डंठलों को एक गिलास या जार में पानी में डुबोकर रखें।ऊपर से ढीला प्लास्टिक बैग लगाकर फ्रिज में रख दें। ये आराम से हफ्तेभर फ्रेश बना रहेगा। पानी को हर 2–3 दिन में बदलते जरूर रहें ताकि पत्तियों की फ्रेशनेस भी बनी रहे। 

और पढ़ें: Rasgulla Sugar Syrup Uses: रसगुल्ले की बची चाशनी फेंकने की न करें भूल, इन 4 तरीकों से उठाएं पूरा फायदा

45
खराब पत्तियां अलग करें

काली या सड़ी हुई अगर पुदीने में दिख रही हैं, तो उन्हें फ्रिज में रखने से पहले ही हटा दें। ऐसा करने से फ्रेश पत्तियां बच जाती हैं और काली नहीं पड़ती।खराब पत्तियां बाकी पत्तियों की ताजगी पर बुरा असर डालती हैं। अगर आप इन्हें नहीं हटाएं तो बची पत्तियां भी खराब होना शुरू हो जाएंगी। 

और पढ़ें: Haldi Halwa Recipe: मानसून में बनाएं राजस्थान का फेमस हल्दी का हलवा, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का खजाना

55
एल्युमिनियम फॉयल में रखें पुदीना

अगर हरे पुदीने को 5–7 दिन तक ताजा रखना चाहते हैं, तो सूखी पत्तियों और डंठलों को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर फ्रिज में रख सकते हैं। इससे भी ये लंबे समय तक फ्रेश बने रहते हैं और खराब या काले नहीं पड़ते हैं। ध्यान रखें कि पत्तियां गीली नहीं होनी चाहिए।

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories