शरीर के इन हिस्सों पर अगर आपको है तिल, तो आप हैं बेहद लकी

ऐसा माना जाता है कि शरीर पर अलग-अलग हिस्सों में तिल होना आपके व्यक्तित्व को बताता हैं। आज हम आपको बताते हैं कि किन हिस्सों पर तिल अत्यंत भाग्यशाली होते हैं और इनका मतलब क्या होता है?

Asianet News Hindi | Published : Sep 17, 2022 8:17 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : शरीर पर तिल या moles होना एक आम बात है। यह किसी भी हिस्से में काले या भूरे रंग के छोटे डॉट की तरह नजर आते हैं। दरअसल, यह तब बनते हैं जब त्वचा में कोशिकाएं पूरी तरह से फैलने की वजह एक जगह सिमट जाती हैं। ऐसे में शरीर के उस हिस्से पर तिल बन जाता है। ऐसा माना जाता है कि शरीर पर पाए जाने वाले तिल उस व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए आज हम बताते हैं कि शरीर पर मौजूद दिल किस ओर इशारा करते हैं...

माथे
यदि आपके माथे के दाहिनी ओर तिल है, तो आप बहुत पैसा कमाएंगे। इतना ही नहीं माथे पर दाएं ओर तिल विदेश यात्रा के योग भी बनाता है। लेकिन, यदि तिल आपके माथे के बायीं ओर स्थित है, तो यह दर्शाता है कि आपके पास पैसा तो होगा, लेकिन आप दूसरों की मदद करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेंगे।

आइब्रो
यदि आपकी भौहों के बीच में तिल है, तो यह संभावना है कि आपके पास अपार धन और बेहतर स्वास्थ्य होगा। दूसरी ओर, आपकी भौहों में से किसी एक या दोनों पर एक तिल यह दर्शाता है कि शादी के बाद आपका भाग्य बहुत अच्छा होगा।

छाती
यदि आपकी छाती पर काला या भूरा तिल है, तो आप अपने आपको भाग्यशाली समझें। आपकी छाती पर तिल यह दर्शाता है कि आप काफी महत्वाकांक्षी हैं और जीवन में बड़ी चीजों की ओर अग्रसर हैं। यह आपकी सफलता का भी संकेत देता है।

कान
कान के अंदरूनी या बाहरी हिस्से पर तिल होने का संकेत ये है कि आप बिना ज्यादा सोचे-समझे दूसरों पर खूब पैसा खर्च करते हैं। भले ही यह तिल शुभ माना जाता है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने आर्थिक निर्णय को सोच समझकर लें।

होंठ
ऊपरी होंठ के बाहरी किनारे पर एक तिल शुभ माना जाता है। ये सुंदरता का भी प्रतीक होता है। जिन लोगों के होंठों के ठीक ऊपर तिल होता है, उनका बैंक बैलेंस अच्छा रहता है। लेकिन यदि आपके निचले होंठ पर एक है, तो यह जुआ खेलने की प्रवृत्ति का संकेत दे सकता है।

हथेली
यदि आपकी दाहिनी हथेली पर तिल है, तो यह वास्तव में धनी और सफल जीवन की ओर इशारा करता है। अगर ये तिल हथेली से बाहर होता है, तो ये आपकी खर्चीली प्रवृत्ति को दर्शाता है।

कंधा
जिन लोगों के दाहिने कंधे पर तिल होता है, वे लोग अपने बजट को अच्छी तरीके से व्यवस्थित रखते हैं। वे अपने संसाधनों का बुद्धिमानी से उपयोग करना भी जानते हैं। इसलिए यदि आपके दाहिने कंधे पर तिल है, तो यह आपको सफलता के लिए तैयार कर रहा है।

और पढ़ें: भारत की बस एक चीज खाकर 40 की उम्र में 20 की लगती है ये महिला, तनाव से भी रखती है दूर

माता-पिता से नहीं मिला प्यार,तो 21 साल की लड़की ने 9 लाख खर्च कर शरीर का कर लिया ये हाल

Share this article
click me!