स्वतंत्रता दिवस पर अपने आंगन में बनाएं यह खूबसूरत रंगोली डिजाइन, ट्राई कलर से सजाएं एक-एक कोना

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या किसी भी सरकारी भवन और घरों के बाहर रंगोली बनाने का विशेष महत्व है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं स्वतंत्रता दिवस पर बनने वाली रंगोली डिजाइंस।

Asianet News Hindi | Published : Aug 14, 2022 4:21 AM IST / Updated: Aug 14 2022, 09:54 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: भारत में हर विशेष अवसर पर रंगोली बनाने का महत्व होता है। कोई भी तीज त्योहार हो या राष्ट्रीय पर्व, इस दिन रंगोली जरूर बनाई जाती है। यह बहुत शुभ माना जाता है और कहते हैं कि घर के आंगन में या स्कूल, कॉलेज या किसी भी इमारत के बाहर रंगोली बनाने से ना सिर्फ ये खूबसूरत लगती है बल्कि इससे सकारात्मकता भी आती है और जब बात आजादी के महापर्व यानी कि स्वतंत्रता दिवस (Independence day 2022) की हो तो इस दिन भी रंगोली (rangoli design) विशेष रूप से बनाई जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं रंगोली की लेटेस्ट डिजाइन, जो आप अपने आंगन में बना सकते हैं...

इस बार हर घर तिरंगा फहराए जाने की मुहिम छिड़ी हुई है। ऐसे में 13-15 अगस्त के बीच हर कोई अपने घर के बाहर तिरंगा लगा रहा है। आप तिरंगा लगाने के साथ आंगन में हर घर तिरंगा वाली रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आप हर घर को केसरिया रंग से और तिरंगा को हरा रंग से लिखिए और साइड में एक झंडा बनाएं और देखें की ये रंगोली कितनी सुंदर और अलग लगती है।

अगर आप सुंदर और सरल रंगोली अपने आंगन में बनाना चाहते हैं, तो यह डिजाइन बेहद ही सिंपल है। इसके लिए आप बीच में हरा रंग डाले इसे किसी गोल बर्तन से चपटा कर दें। इसके बाद हरे रंग के डॉट लगाकर चम्मच की मदद से फैला दें। यह एक फूल की तरह बन जाएगा। इसके बाद सफेद रंग फैला कर इसी तरह चम्मच से चपटा करें और फिर केसरिया रंग डालकर इसी तरह चम्मच से इसे फैला दें। दिखने में यह बिल्कुल फूल की तरह लगेगा और बेहद ही सुंदर प्रतीत होगा।

मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है ऐसे में आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोर की रंगोली बना सकते हैं। यह फ्रीस्टाइल रंगोली होती है और दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है। इसे बनाने के लिए नीले और सफेद रंग से मोर बनाया गया है और एक केसरिया और हरा रंग से इसके पंख रंगे गए हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप हैप्पी इंडिपेंडेंस डे विश करते हुए भी रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आप नीले रंग का बेस बनाएं। इस पर हमारा राष्ट्रीय ध्वज बनाएं और नीचे हैप्पी इंडिपेंडेंस डे लिखें। इसको अट्रैक्टिव लुक देने के लिए आप इसके साइड्स में सफेद रंग की बॉर्डर और साइड में कुछ फूलों की डिजाइन भी बना सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप कुछ मैसेज देते करते हुए भी रंगोली बना सकते हैं। जैसे इस रंगोली में दिखाया गया है कि बीच में लिखा है आई एम इंडियन और इसके बाद सभी धर्म मुस्लिम, हिंदू, बुद्धिस्ट, क्रिश्चियन, जैन सभी का जिक्र किया गया है।

आई लव इंडिया वाली रंगोली भी आपके आंगन की शोभा बढ़ा सकती है। इसके लिए आप एक दिल का एक शेप बनाए। इसमें केसरिया, सफेद  और हरा रंग भरे और इसके बाद ऊपर से ऑरेंज कलर में आई, सफेद रंग में लव और हरे रंग में इंडिया लिखें। यह रंगोली भी बेहद खूबसूरत लगेगी।

यह भी पढ़ें जानवरों की हड्डियों से बनाई जाती है सुहाग की चूड़ियां, इस तरह की जाती है तैयार

एक ऐसी शख्सियत जिसने बदल दी हजार गांवों की तस्वीर, पढ़िए राजेंद्र सिंह के 'जलपुरुष' बनने की कहानी

 

Share this article
click me!