International Day of Peace 2022: शांति और सद्भावना बनाएं रखने के लिए अपने करीबियों को भेजें ये मैसेज और कोट्स

Published : Sep 21, 2022, 09:20 AM IST
International Day of Peace 2022:  शांति और सद्भावना बनाएं रखने के लिए अपने करीबियों को भेजें ये मैसेज और कोट्स

सार

हर साल 21 सितंबर को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। ऐसे में विश्व में शांति और सद्भावना बनाएं रखने के लिए अपने करीबियों को आप ये मैसेज और कोट्स भेजें।  

लाइफस्टाइल डेस्क : 21 सितंबर को हर साल मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस (International Day Of Peace 2022) सभी देशों और लोगों के बीच शांति के आदर्शों को मजबूत करने के लिए समर्पित है। ऐसे समय में जब युद्ध और हिंसा अक्सर हमारे आसपास हावी होती जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस एक ऐसा मौका है, जब हम देश और दुनिया में शांति और सद्भावना बनाए रखने की पहल कर सकते हैं। ऐसे में में इस दिन की शुरुआत आप इन मैसेज और कोट्स को अपने करीबियों को भेजकर कर सकते हैं...

शांति दिवस मैसेज
1. जिन्दगी में शांति से जीने के दो ही तरीके हैं, माफ कर दो उनको जिन्हें तुम भूल नही सकते या भूल जाओ उनको जिन्हें तुम माफ नहीं कर सकते हो।
शांति दिवस की बधाई

2. सच्चा धर्म वही है जो मानव समाज को शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें। इस विश्व शांति दिवस के मौके पर खुद को शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें।

3. शांति शांति शांति, कहां हैं शांति, मंदिर में, मस्जिद में, गुरुद्वारे में, चर्च में? शांत वातावरण हमारे मन में है, जहां से हमें शांति मिलती हैं।
शांति दिवस की शुभकामनाएं।

4. दरिद्र की दरिद्रता दूर करने में, भूखे को खाना देने में, असहाय को सहारा देने में, दुखी के आंसू पोंछने में, सेवा करने से जीवन में आती हैं शांति और इसे बार-बार दोहराने पर प्राप्त होती हैं परम शांति।

5. ‘प्यार’ और ‘मन की शांति’ का गहरा संबंध हैं, प्यार जीवन में मिलने वाली समस्याओं से दूर रहकर जीना सिखाता हैं और और सामना करने का साहस भी देता हैं।
Happy Peace Day


शांति दिवस कोट्स
" हम सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि समस्त विश्व के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास रखते हैं। - लाल बहादुर शास्त्री"

"शांति अंदर से आती है. इसके बिना इसकी तलाश मत करो। - गौतम बुद्ध"

"जब आप अपने साथ शांति बनाते हैं, तो आप दुनिया के साथ शांति बनाते हैं।"- महा घोषानंद

"आप जहां हैं वहां अपना थोड़ा सा अच्छा करें, यह अच्छे के उन छोटे-छोटे टुकड़ों को एक साथ रखता है जो दुनिया को अभिभूत करते हैं।" - डेसमंड टूटू

"शांति की शुरुआत मुस्कान से होती है" - मदर टेरेसा

"हम बाहरी दुनिया में तब तक शांति प्राप्त नहीं कर सकते जब तक हम अपने आप से शांति नहीं बना लेते" - दलाई लामा

"शांति को बल से नहीं रखा जा सकता है, इसे केवल समझ से प्राप्त किया जा सकता है" - अल्बर्ट आइंस्टीन

"न्याय की अदालतों की तुलना में एक उच्च न्यायालय है, और वह अंतरात्मा की अदालत है। यह अन्य सभी अदालतों का स्थान लेता है।" - महात्मा गांधी

"यदि आप अपने दुश्मन के साथ शांति बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने दुश्मन के साथ काम करना होगा। फिर वह आपका साथी बन जाता है।" - नेल्सन मंडेला

और पढ़ें: तुलसी ही नहीं इसके बीज भी हैं बेहद फायदेमंद, बस इस तरह करें इसका इस्तेमाल

World Alzheimer's Day 2022: क्या होती है अल्जाइमर और डिमेंशिया बीमारी, जानें इसके कारण और बचाव


 

PREV

Recommended Stories

शादी के सालों बाद भी लहंगा रहेगा बिलकुल नया, दुल्हनें अपना लें ये 5 जादुई टिप्स
2025 के 5 ट्रेंडिंग वेलवेट ब्लाउज डिजाइन, सर्दियों में पाएं रॉयल बहू जैसा शाही लुक