पति-पत्नी की हो जाए लड़ाई तो भूलकर भी न करें ये एक काम, जया किशोरी ने बताया रिश्ता बचाने का मंत्र

Published : Jul 13, 2026, 08:15 PM IST
jaya kishori relationship advice

सार

Jaya kishori relationship advice: पति-पत्नी के बीच बहस या मतभेद हो जाए तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानें जया किशोरी की रिश्तों को मजबूत बनाने वाली सलाह, क्यों पार्टनर का सम्मान और खुलकर संवाद करना है खुशहाल वैवाहिक जीवन की सबसे बड़ी कुंजी।

पति पत्नी का रिश्ता सिर्फ प्यार का नहीं बल्कि सम्मान का भी होता है। अगर कभी आपसी मतभेद या बहस हो भी जाए, तो उसे सुलझा लेना ही बेहतर होता है। जब बात घर के बाहर जाती है, तो रिश्ता बिगड़ जाता है। स्प्रिचुअल मेंटर जया किशोरी बताती ने पति पत्नी के रिश्तों को मजबूत बनाने का एक जरूरी मंत्र दिया है। जानिए क्या है वो बात जो हर विवाहित को जानना बेहद जरूरी है।

दूसरे के सामने न करें पार्टनर को बेइज्जत

जया किशोरी कहती हैं कि पति पत्नी का रिश्ता सिर्फ दो लोगों का है और ये दो लोगों का ही रहना चाहिए। अगर कुछ बात या विवाद हो जाता है, तो लोगों के सामने बहस न करें। एक कमरे में जाएं और पार्टनर को बताएं कि मुझे कारण से अच्छा नहीं लगा या समस्या हुई। अगर आप बाहरी लोगों के सामने बहस करने लग जाएंगे, आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। कोई भी तीसरा आएगा तो रिश्ता खराब कर जाएगा। एक दूसरे की गलती को सबसे सामने ठीक करने से पति पत्नी को बचना चाहिए। 

और पढ़ें: गिफ्ट छोटा था, लेकिन बात बड़ी बन गई ! पति के एक फैसले पर 2 हिस्सों में बंटा

रिश्ता मजबूत करने के लिए मौन न रहें

जया किशोरी कहती हैं कि रिश्ते को मजबूत करने के लिए कम्युनिकेशन बेहद जरूरी है। अगर आप पार्टनर से खुलकर बात नहीं करेंगे, तो रिश्ता लंबा नहीं चलेगा। मौन रहना किसी भी बात का हल नहीं होता है। अगर कोई विषय है तो उसको लेकर शांति से बात करें। इससे रिश्तों में दूरियां नहीं आती हैं।

रिश्ते में सम्मान है जरूरी

एक दूसरे का सम्मान करना और समझना बेहद जरूरी है। अगर आप हर वक्त बहस करेंगे या प्यार से बात नहीं करेंगे, तो ऐसे रिश्ते को बचाना बेहद मुश्किल हो जाता है। भले ही पति पत्नी के बीच बहस हो जाए लेकिन एक-दूसरे के सम्मान में आंच नहीं आनी चाहिए। 

और पढ़ें: प्रेग्नेंट बेटी से मिलने बेंगलुरु से कनाडा पहुंचे माता-पिता, इमोशनल वीडियो देख रो पड़े लोग

 

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Soil Preparation for Plants: गार्डनिंग का गोल्डन रूल, पौधा लगाने से पहले ऐसे तैयार करें मिट्टी
प्रेग्नेंट बेटी से मिलने बेंगलुरु से कनाडा पहुंचे माता-पिता, इमोशनल वीडियो देख रो पड़े लोग