Weight Loss: इस सिंगर ने 6 महीने में कम किए थे 45 kg वजन, 3 बच्चों की मां ने वेट लॉस के लिए किया था 1 काम

Published : Jul 13, 2022, 05:31 PM ISTUpdated : Jul 13, 2022, 06:56 PM IST
Weight Loss: इस सिंगर ने 6 महीने में कम किए थे 45 kg वजन, 3 बच्चों की मां ने वेट लॉस के लिए किया था 1 काम

सार

हॉलीवुड स्टार जेसिका सिम्पसन तीन बच्चों की मां होने के बाद भी यंग दिखती हैं। परफेक्ट फिगर रखने वाली सिंगर काफी मोटी थी। लेकिन उन्होंने लाइफस्टाइल में बदलाव करके छह महीने में 100 पाउंड यानी 45 किलो वजन कम किया।

लाइफस्टाइल डेस्क. हॉलीवुड स्टार जेसिका सिम्पसन (Jessica Simpson) किसी पहचान की मोहताज नहीं है।वो एक्ट्रेस-सिंगर होने के साथ-साथ बिजनेसवुमन हैं। इन सबके अलावा वो तीन बच्चों की मां हैं। सबसे अहम 41 साल की उम्र में भी वो काफी खूबसूरत और फिट हैं। जेसिका एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार वजन कम करके हर किसी को फिट रहने की प्रेरणा दी हैं।

बेटी के जन्म के बाद जेसिका हो गई थी ओवरवेट

सिंगर जेसिका की जब तीसरी बेटी बर्डी मे के होने के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था। लेकिन उन्होंने छह महीने में 100 पाउंड यानी 45 किलो वजन कम किया। इसके लिए वो काफी खुशी महसूस करती हैं। वजन कम कराने का श्रेय एक्ट्रेस अपने ट्रेनर को देती हैं।हार्ले पास्टर्नक जेसिका के पर्सनल ट्रेनर हैं। आइए जानते हैं उन्होंने अदाकारा का वजन कैसे कम कराया।

हर दिन जेसिका 14 हजार कदम चलती थी 

वो बताते हैं कि जेसिका का वजन कम करने के लिए उन्हें चलने पर फोकस करने के लिए कहा। हर दिन जेसिका को 14,000 कदम चलने को कहा। एक्ट्रेस ने हर दिन 6,000 कदम से चलना शुरू किया और कुछ दिनों में 14 हजार पर पहुंच गईं। वो सितंबर 2019 से वेट लॉस पर काम शुरू किया और छह महीने में वजन कम करके दिखाया। जेसिका के वजन कम करने में सबसे ज्यादा वॉक ने फायदा पहुंचाया।

दिन में 3 बार प्रोटीन युक्त डाइट लेती थी जेसिका

इसके अलावा सिम्पसन दिन में तीन बार खाना खाती थी। जिसमें वो प्रोटीन युक्त फूड लेती थीं। वो बादाम को स्नैक्स के तौर पर खाती थीं। इसके अलावा उन्हें कभी कुछ खाने का मन करता था तो वो लेती थी। क्योंकि वजन कम करने की जर्नी में मानसिक शांति भी जरूरी होता है। 

नींद नहीं तो वजन नहीं होगा कम

पास्टर्नक ने जेसिका को अच्छी नींद लेने की भी सलाह दी। हर दिन अदाकारा को 7 से 8 घंटे नींद लेने को कहा। जिसे उन्होंने पालन किया। वजन घटाने के दौरान अगर पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो फिर आप अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे। वेट लॉस जर्नी में नींद बहुत ज्यादा जरूरी होती है।

और पढ़ें:

कौन है शिनाता चौहान जिसकी हर तरह है चर्चे, खूबसूरती में हीरोइनों कड़ी टक्कर देती है यूपी की ये बेटी

एयरपोर्ट पर मच कई खलबली जब बिकिनी में पहुंची महिला, Video देख लोग बोले-कम से कम मास्क तो पहना

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

1 चीज से 5 काम: फेंकने की बजाय बच्चों के पुराने मोजों का करें नया इस्तेमाल
आलिया भट्ट के 6 सबसे यूनिक ब्लाउज, 2026 की वेडिंग के लिए आप भी बनवा लें