
Gold Locket Photo: सोने की चेन हो या मंगलसूत्र डेली वियर के लिए गोल्ड लॉकेट महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं। सोने का भाव लगातार बढ़ा जा रहा है, ऐसे में 22 कैरेट पर 5-6 ग्राम पेंडेंट खरीदना काफी मुश्किल है। इसलिए हम लेकर आए हैं 1 ग्राम गोल्ड में फैंसी लॉकेट, जो केवल गले की शान ही नहीं बढ़ाएंगे, बल्कि बिन परेशानी हर मौके पर पहनें जा सकते हैं। न्यू गोल्ड लॉकेट डिजाइन के बेस्ट कलेक्शन देखें, जिन्हें पसंद के अनुसार च्वाइस बनाया जा सकता है।
तस्वीर में दिखाए गए गोल्ड लॉकेट फिलिग्री और डाई कटिंग वर्क से इंस्पायर्ड हैं, जिन्हें 1 ग्राम सोने में आसानी से बनवाया जा सकता है। यह मंगलसूत्र और सोने की चेन के साथ ग्लैम लुक देंगे। पेंडेंट में पर्टिकुलर फ्लोरल सर्कुल डिजाइन, हार्ट शेप नक्काशी, पान शेप, हार्ट नक्काशी है। अगर आप ज्वेलर के पास जा रहे हैं तो इनमें से किसी एक को चुनें। जिन्हें गोल्ड प्लेटिंग या फिर 9kt Gold Jewellery में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Baby Pajeb Designs: भांजी का कनछेदन होगा खास, मामा पहनाएं 15 ग्राम चांदी की पायल
22kt Gold Pendent Price में पैसे इन्वेस्ट करने की बजाय आप हूबहू शाइन देने वाली गोल्ड पॉलिश मटेरियल चुन सकती हैं। तस्वीर में फैंसी और स्टाइलिश लॉकेट है। जो झुमर आकार और मल्टी लेयर पर है, मैट फिनिश का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है। इसमें बारीक फिलिग्री वर्क और बीडेड वर्क है, जबकि नीचे की ओर लगे घुंघरू सुंदरता बढ़ा रहे हैं। ये पेंडेंट साड़ी-सूट संग भारी और राजसी लुक देती है। आप इसे 1 ग्राम गोल्ड में 500 रु तक ले सकती हैं।
गोल्ड प्लेटेड पान शेप लॉकेट आधुनिक और पारंपरिक कारीगरी पर है, बीच में बारीक नक्काशी है। किनारों पर चारों और दानेदार बॉर्डर है। खास बात है कि इसमें भी गोल्डन बॉल्स के साथ लटकन का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे वर्सेटाइल लुक दे रहा है। आप इसे डेली वियर या छोटे-मोटे फंक्शन के लिए चुनें जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Flower Earring: कानों में खिलेगा फूलों का फैशन, 300रु में फ्लावर इयररिंग्स के 7 डिजाइन
आजकल मिनिमल ज्वेलरी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। आप भी मॉडर्न जमाने में कातिल हसीना लगना चाहती हैं तो इस तरह के Lightweight Small Locket आप पतली गोल्ड चेन या काले मोतियों के साथ पहन सकती हैं। ये ऑफिस और कैजुअल इवेंट्स दोनों पर खूब खिलेंगे। ऐसे हल्के पेडेंट स्टाइल और फैशन का ख्याल करते हुए फ्रेश लुक देते हैं। आप भी फेमिनिन अर्ज चाहती हैं तो इसे चुनना बनता है।