भारी चेन देखकर हर कोई कहेगा रईस! चुनें 14 ग्राम की मजबूत फैंसी गोल्ड चेन

Published : Jun 15, 2025, 05:15 PM IST
heavy golden chain

सार

Gold chain design: गले की रौनक बढ़ाने के लिए पहनें हैवी लिंक गोल्ड चेन। जानें 14 ग्राम वाली थ्री लेयर, लीफ डिजाइन और फैंसी गोल्ड चेन के लेटेस्ट डिजाइनों के बारे में, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों पर जचें।

Fancy gold chain design: भारी हार के बजाय भारी गोल्ड चेन पहन आप गले की रौनक बढ़ा सकती हैं। चेन का भार 14 ग्राम रखें और उसमें छोटा पेंडेंट डालकर गले की शान बढ़ाएं। देखें गोल्ड की लेटस्ट चेन के कौन-से भारी डिजाइन चुनें जा सकते हैं। 

लीफ डिजाइन गोल्डन चेन

मोटी गोल्ड चेन और पेंडेंट पहनने के बाद आपको हार पहनने की जरूरत नहीं महसूस होगी। आप सुनार के साथ से 14 ग्राम में खूबसूरत चेन डिजाइन बनवाकर सज सकती हैं। चेन में लीफ यानी कि पत्ती की डिजाइन चुननी चाहिए जो आपके गले की शोभा को बढ़ाने का काम करेगी। अगर बजट ज्यादा नहीं है तो 22 कैरेट के बजाय आप 18 कैरेट की गोल्ड चेन भी चुन सकती हैं। ये सस्ती भी पड़ेगी और खूबसूरत दिखेगी। 

लिंक हैवी गोल्ड चेन 

लिंक गोल्ड दिखने बहुत हैवी होती हैं और महिलाओं के साथ ही पुरुषों के गले में भी सुंदर दिखती हैं। आपको ज्वेलरी बॉक्स में लिंक डिजाइन वाली हैवी गोल्ड चेन जरूर रखनी चाहिए। आप चाहे तो ऐसी गोल्ड चेन में पसंद का पेंडेंट डलवाकर सज सकती हैं।

थ्री लेयर गोल्ड चेन डिजाइन

थ्री लेयर गोल्ड चेन डिजाइन दिखने में काफी खूबसूरत लग रही है। आप हैवी गोल्ड चेन डिजाइन को गले  में डालकर रईस लगेंगी। हैवी चेन के डिजाइन पहनने में काफी फैंसी लगते और साथ में चोकर या हार की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर बजट ज्यादा नहीं है तो 18 कैरेट की चेन पहन कर सज जाएं।

गोल्ड का रेट दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। ज्यादा हैवी चेन बाहर पहन कर जाना अक्सर असुरक्षित साबित होता है। आप कम कैरेट गोल्ड में सुनार से कहकर चेन बनवाएं और गले की खूबसूरती को दोगुना बढ़ाएं। गोल्डन चेन का लॉकेट खूबसूरती को बढ़ा देता है लेकिन भारी चेन बिन लॉकेट भी अच्छी लगती हैं। 

 

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

कमर की खूबसूरती बढ़ा देंगी चांदी की ये पतली वेस्टचेन, देखें 6 स्टाइलिश डिजाइन
सॉलिटायर स्टोन गोल्ड रिंग, प्रीमियम फिनिश पर 6 फैंसी पीस