
सोशल मीडिया पर आपने सेफ्टी पिन नेकलेस के बारे में खूब सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं ये फैशन-स्टाइल के साथ कई मान्यताओं पर भी आधारित है। आजकल चेन से लेकर चोकर नेकलेस तक इस हार के कई पैटर्न मिल जाएंगे लेकिन आज हम आपको सेफ्टी पिन नेकलेस का मीनिंग बताएंगे। साथ ही जानेंगे आखिर इसे दुनियाभर के लोग क्यों पहनना पसंद करते हैं और इसके पीछे का कारण क्या है।
मान्यताओं के अनुसार, सेफ्टी पिन नेकलेस एकता और समर्थन का प्रतीक है। साथ ही ये लोगों का सेफ स्पेस माना जाता है। जो लोग अक्सर कमजोर महसूस करते हैं। वह इसे पहनना पसंद करते हैं। कहा तो ये भी जाता है 1970 के दशक पंक कल्चर में इसका इस्तेमाल सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए किया गया था। यानी जिस तरह सेफ्टी पिन चीजों को जोड़कर रखता है। वैसे इंसान भी हर कड़ी को जोड़कर रख सकता है।
कुछ लोग धार्मिक मान्यताओं से हटकर इसे मेंटल हेल्थ के लिए कैरी करते हैं। माना जाता है ये लोगों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने का काम करता है।
सेफ्टी पिन नेकलेस सहारे के तौर पर जाना जाता है। जो लोग अक्सर अकेला महसूस करते हैं। वो लोग इसे पहनना पसंद करते हैं। वहीं, मान्यता है ये हार निगेटिव एनर्जी से भी बचाता है।
सेफ्टी नेकलेस सभी का पसंदीदा नहीं होता है। कई लोग इसे सेल्फ हार्म से जुड़ा समझते हैं। वहीं, अगर ये नेकलेस मेटल स्किन फ्रेंडली नहीं है तो एलर्जी का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में भी ऐसा हार खरीदें क्वालिटी पर विशेष ध्यान दें।