गोल्ड टॉप्स छोड़िए कर्व स्टाइल 18KT डायमंड स्टड के 5 डिजाइन देंगे क्लासी अंदाज

Published : Aug 03, 2026, 05:30 PM IST
18KT Diamond Top Earrings Designs

सार

18kt Diamond Earring New Designs: हर आउटफिट के साथ झाला-टॉप्स पहनकर थक चुकी हैं तो कुछ स्टाइलिश चुनते हुए डायमंड टॉप्स को विकल्प बनाएं। 18kt हीरे और कर्व्ड डिजाइन की जुगलबंद पर चेक करें फैंसी डिजाइन जो डेली से ऑफिस के लिए बेस्ट हैं।

समय के साथ स्टाइल में भी बदलाव आ गया है। पहले जहां, बेसिक डिजाइन के सोने के टॉप्स और झाला पहनकर काम चल जाता था। आज उनकी जगह फिलिग्री, इंटरलॉकिंग बेस इयररिंग ने ले ली है। आपको भी हर ड्रेस के साथ ज्वेलरी चेंज करना झंझट भरा काम लगता है तो यहां देखें, कर्व्ड पैटर्न वाले 18 कैरेट डायमंड हगी स्टड टॉप्स देखें। जो हर ड्रेस पर जंचने के साथ एलिगेंट और क्लासिक लुक भी देंगे।

1 - हूप डायमंड इयररिंग्स

बेसिक वर्क से हटकर हेक्सागोनल डिजाइन और डायमंड आउटलाइन फ्रेम पर आने वाले हूप डायमंड हूप इयररिंग्स कमाल लगते हैं। इसके बीच में बड़ी सा फूल बना है, जो रोज व्हाइट गोल्डन के कॉम्बिनेशन पर कमाल लग रहा है।

खासियत-

  • हेक्सागोनल डिजाइन मॉडर्न और बोल्ड लगती है
  • 3d लेयर कानों को भरा हुआ 3D इफेक्ट देता है
  • ऑफिस, पार्टी से डेली वियर के लिए परफेक्ट

2- मल्टीपल लूप स्टड

बेसिक डिजाइन से हटकर आप कर्व्ड डिजाइन वाला मल्टीपल हूप डायमंड इयररिंग्स चुन सकती हैं। इसे 22KT Yellow Gold पर बनाया गया है, जहां कर्व्ड बैंड्स सुंदरता बढ़ा रहे हैं। आप कानों को हैवी और ब्यूटीफुल दिखाना चाहती हैं तो इसे चुनना बनता है।

खासियत

  • मल्टी लेयर डिजाइन 3d इफेक्ट देता है
  • गोल्ड-डायमंड की जुगलबंदी एवरग्रीन रहती है
  • डेली वियर, फॉर्मल मोकों के लिए स्टाइलिश ऑप्शन

ये भी पढ़ें- 5 देसी Accent Wall Ideas से घर लगेगा लग्जरी

3- फेदर डायमंड टॉप्स डिजाइन

Diamond Top Earring Designs को जालीदार कर्व्ड पैटर्न पर बनाया गया है, जो दिखने में पत्तियों जैसे लगते हैं। वहीं सामने की तरफ घुमावदार पट्टी पर डायमंड लुक कमाल लगते हैं।

खासियत-

  • लाइटवेट-जालीदार कारीगरी इसे लाइटवेट बनाता है
  • सामने की तरफ हीरों की चमक पार्टी रेडी लुक देती है
  • हर तरह के आउटफिट पर पहनने के लिए बेस्ट च्वाइस

ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी ब्लाउज, रक्षाबंधन 2026 के लिए 7 क्लासी डिजाइन

4- क्लस्टर डायमंड कर्व्ड स्टड

कानों को हैवी और रॉयल दिखाने के लिए इस तरह के क्लस्टर मोटिफ डिजाइन वाले स्टड भी खरीद सकती हैं। इसमें चारों ओर सोने और हीरों की लहरदार पट्टियां हुआ हैं। साथ में घुमावदार भरा इसे भारपानी देता है।

खासियत

  • बीच में लगे बड़े हीरे शानदार चमक देते हैं
  • पारंपरिक अवसरों के लिए बेहतरीन विकल्प

5- ट्विन ट्रायगंल स्टड डायमंड डिजाइन

छह कोने वाले स्टार शेप में यह स्टड डिजाइन बहुत यूनिक है। इसमें दो त्रिभुजाकार शेप की आकृतियां दी गई हैं जो गोल्ड और डायमंड से सजी हुई हैं। बीच में लगा हीरों का क्लस्ट इसे फ्लोरल लुक दे रहा है

खासियत

  • येलो-रोज गोल्ड का खूबसूरत कंट्रास्ट ऑल फेवरेट है
  • शार्प स्टारबस्ट डिजाइन ट्रेंडी और मॉडर्न लगती है
  • इवनिंग शो, एथनिक-वेस्टर्न के लिए क्लासी च्वाइस

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

सोने से कम नहीं दिखते चांदी के ये कंगन, पत्नी को गिफ्ट करेंगे तो खिल उठेगा चेहरा
सावन के सूट पर जमेंगे सस्ते 200 रु के ऑक्सीडाइज इयररिंग्स