Accent Wall Ideas: महंगे इंटीरियर पर हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं। जानिए 7 देसी Accent Wall Ideas, जिनकी मदद से आप कम बजट में अपने लिविंग रूम, बेडरूम या डाइनिंग एरिया की दीवारों को लग्जरी, स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक दे सकते हैं।

घर को खूबसूरत और लग्जरी लुक देने के लिए हमेशा महंगे इंटीरियर की जरूरत नहीं होती। अगर आप सिर्फ एक दीवार पर सही डिजाइन, रंग या डेकोर का यूज करें, तो पूरा कमरा नया और प्रीमियम नजर आने लगता है। आइए जानते हैं 7 देसी Accent Wall Ideas जो कम बजट में शानदार लुक देंगे।

लकड़ी के पैनल से दें रॉयल टच

वुडन पैनल आज भी सबसे क्लासिक Accent Wall ऑप्शन में से एक हैं। पूरी दीवार की बजाय केवल एक हिस्से पर लकड़ी के स्लैट्स या MDF पैनल लगवाने से कमरा बहुत एलिगेंट लगता है। यह डिजाइन लिविंग रूम, टीवी यूनिट और बेड के पीछे की दीवार पर शानदार लगता है।

टेक्सचर पेंट और लाइम प्लास्टर का करें यूज

अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए अलग लुक चाहते हैं, तो टेक्सचर पेंट या लाइम प्लास्टर बेहतरीन विकल्प है। इसकी मैट फिनिश दीवार को गहराई देती है और घर को मॉडर्न के साथ-साथ नेचुरल लुक भी मिलता है। यह ट्रेंड आजकल लग्जरी इंटीरियर में खूब पसंद किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- कबूतरों की बीट से बचानी है बालकनी? आज ही अपनाएं ये 4 आसान तरीके

टेराकोटा और मिट्टी की आर्ट

टेराकोटा और मिट्टी की आर्ट से दें देसी खूबसूरती भारतीय घरों में टेराकोटा प्लेट, मिट्टी की पेंटिंग-आर्ट और हैंडमेड वॉल डेकोर हमेशा खूबसूरत लगते हैं। इन्हें एक दीवार पर खूबसूरती से सजाकर आप अपने घर को एथनिक और प्रीमियम दोनों लुक दे सकते हैं। यह तरीका कम बजट में बहुत शानदार ऑप्शन है।

बांस और केन डेकोर से बनाएं नेचुरल एम्बिएंस

बांस, केन और रतन से बने वॉल पैनल या सजावटी पीस आजकल तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। ये दीवार को क्लासी और नेचुरल टच देते हैं। खास बात ये है कि ये पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ घर को लग्जरी रिसॉर्ट जैसा लुक भी देते हैं।

हैंडब्लॉक प्रिंट या भारतीय मोटिफ वाला वॉलपेपर चुनें

अगर आप दीवार पर तुरंत चेंज चाहते हैं, तो इंडियन प्रिंट, ब्लॉक डिजाइन या पारंपरिक मोटिफ वाला वॉलपेपर लगाना बेस्ट ऑप्शन है। इससे दीवार अट्राक्टीव लगती है और पूरे कमरे का फोकल पॉइंट तैयार हो जाता है। सही रंगों का सेले आपके घर को महंगे डिजाइनर इंटीरियर जैसा एहसास दे सकता है।

इसे भी पढ़ें- बालकनी नहीं है? बनवाएं खिड़की के पास 5 आरामदायक कोजी विंडो कॉर्नर