डेली वियर के लिए 8 सुई धागा इयररिंग्स, 2 ग्राम गोल्ड में दिखाएं बेहिसाब रईसी

Published : Jun 19, 2026, 01:35 PM IST
18KT Gold Sui Dhaga Designs

सार

Sui dhaga earrings designs with price: क्या सिर्फ 2 ग्राम सोने में सोने के सुई धागा बनवा सकते हैं ? 2026 में कौन से गोल्ड इयररिंग्स महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं ? महंगे गोल्ड रेट के बीच कौन से 8 डिजाइन सबसे ज्यादा डिमांड में हैं ?

समय के साथ फैशन चाहते जितना बदल जाए लेकिन गोल्ड ज्वेलरी में सुई धागा ऐसी है जो हर वक्त महिलाओं को खूब भाती है। वर्सेटाइल डिजाइन, यूनिक पैटर्न पर इन्हें एथनिक, वेस्टर्न, ऑफिस से लेकर हर तरह के अटायर पर बिना किसी परेशानी के पहना जा सकता है। साथ ही जो महिलाओं लाइटवेट पीस पसंद करती हैं उनके लिए ये जादू से कम नहीं है। हालांकि बढ़ते सोने के भाव के बीच 7-10 ग्राम पैटर्न बनवाना मुश्किल है। ऐसे में क्यों न 18kt Gold Sui Dhaga Designs चुनें जिन्हें आप 2 ग्राम में बनवा सकती हैं। यहां देखें 2026 की 8 फैंसी डिजाइन्स जो इस वक्त सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।

1. मिनिमल सुई धागा

अगर आप Less Is More में विश्वास करती हैं तो मिनिमल सुई धागा चुन सकती हैं। इसमें टॉप पर छोटा सा सॉलिड का ग्लोब दिया है, जबकि नीचे की तरफ स्लीक-क्लासिक चेन है। यह आपके डेली-कैजुअल और ऑफिस वियर के लिए एफर्टलेस च्वाइस है।

2. झूमर ड्रॉप सुई धागा डिजाइन

कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो हल्का होकर भी भारी दिखे तो ड्रॉप सुई धागा चुनें। यह स्टेटमेंट पीस है जो थ्री लेयर और बारीक नक्काशी झूमर पैटर्न से इंस्पायर्ड हैं। आप रीगल-ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो इसे चुने सकती हैं। यह आपको ओफ फैक्टर देने के साथ कमाल की फैशन अपील देगा।

3. फ्लोरल वर्क सुई धागा इयररिंग्स

मॉडर्न फेमिनिन अर्ज और डेंटी लुक के लिए सुई धागा चुन सकती हैं। यह स्टड लटकन वर्क से इंस्पायर्ड हैं, जहां ऊपरी हिस्से में फूल की डिजाइन देते हुए चेन दी गई है। ये ट्रेडिशनल-कंटेम्परेरी फैशन बेस्ट ब्लेंड हैं। आप इसे रोजाना, पार्टीज और डेट नाइट्स पर बिना हिचक पहन सकती हैं।

4. लीफी गोल्ड सुई धागा न्यू

आजकल लीफ ज्वेलरी ट्रेंड में है जो फेस को शार्प और ट्रेंडी लुक देते हैं इसे स्क्वायर शेप और बारीक पत्ती पर वर्क पर बनाया गया है।  यह हर अटायर पर एज कटिंग स्टाइल देने में कमी नहीं रखेगा।

ये भी पढ़ें- लटकन स्टाइल गोल्ड इयररिंग्स, खरीदें 7 फैंसी सोने के टॉप्स

5. बॉक्स चेन सुई धागा

यह पीस उन वुमन के लिए बेस्ट है जो भारी और हैवी डिजाइन की बजाय क्लासिक-स्लीक लुक पसंद करती हैं। टॉप और बॉटम पर टेक्सचर्ड फिनिश ग्लोब वर्क है जो बॉक्सी चेन संग आती हें। यह आपके ओवलऑल अपीयरेंस को एस्थेटिक बनाएगा।

6. हैवी डिजाइन सुई धागा

डेली से लेकर शादी-ब्याह में शान बढ़ाने के लिए हैवी वर्क सुई धागा तुरंत लुक अपग्रेड करेगा। इसके ऊपरी हिस्से में शाइनी स्टड है जो लालटर्न शेप वाले नक्काशीदार बीड्स और चेन संग आता है। अगर आप मस्ट हैव ज्वेलरी की तलाश कर रही हैं तो इसे चुनें। तस्वीर में यह डिजाइन काफी हैवी है हालांकि मिलता जुलता डिजाइन दो ग्राम में बन जाएगा।

ये भी पढे़ं- बिखरी चूड़ियां मिनटों में होंगी ऑर्गेनाइज, ₹1 खर्च किए बिना बनाएं 5 स्टाइलिश स्टोरेज

7. गोल्ड स्टोन यू पिन सुई धागा

मेटेलिक गोल्ड टोन पर सुई धागा पीस मिनिमलिस्टिक चार्म के लिए बेस्ट है। ये कान पर फिट होने के बाद यू शेप जैस लुक देता है। साथ में चमकदार जरकन स्टोन खूबसूरती बढ़ा रही है। ये पैटर्न कॉकटेल ड्रेस, गाउन्स के लिए बेहतरीन च्वाइस है।

8. पेटल ड्रॉप क्लासिक सुई धागा

अगर आप कंटेम्परेरी फैशन और नेचुरल एलिमेंट्स वाला फील चाहती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं। यह स्मूद क्लासिक चेन और पत्ती वर्क पर है। साथ में सिंगल सॉलिटायर स्टोन इसे हर ओकेजन के लिए स्टेटमेंट पीस बना रही है। आप वर्किंग वुमन हैं तो बार-बार ज्वेलरी खरीदने से अच्छा है इस मल्टीपर्पस इयररिंग्स को च्वाइस बना सकती हैं।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

सुहागिनों की नई पसंद बनीं ये 7 डबल लाइन बिछिया, हर आउटफिट पर लगेंगी शानदार
महंगे गोल्ड की छोड़े टेंशन ! चांदी पर खरीदें 7 दमदार मंगलसूत्र