DIY Bangle Organizer: चूड़ी रखने के लिए महंगा बॉक्स क्यों खरीदना ? घर पर रखी चीजों से बनाएं शानदार ऑर्गेनाइजर। पुराने बॉक्स से कांच की बोतल से क्या कुछ बनाया जा सकता है? धूल से खराब हो रही हैं चूड़ियां ? बिना पैसे खर्च अपनाएं स्टोरेज आइडिया।

महिलाओं के पास अगर किसी चीज का सबसे ज्यादा कलेक्शन होता है तो वो ज्वेलरी और बैंगल है। जूलरी स्टोर करने के लिए बैग, बॉक्स सब कुछ आता है लेकिन जब बात चूड़ियों की आती है तो इन्हें अक्सर खुला छोड़ दिया जाता है जिस वजह से यह धूल खाकर खराब हो जाती हैं। अगर आप भी बार-बार चूड़ी-कंगन में पैसा खर्च कर थक चुकी हैं तो वक्त आ गया है कि इन्हें सही से स्टोर करने के लिए Bangle ऑर्गेनाइजर खरीदा जाए। यदि बजट 200-300 रु. तक का भी नहीं है तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, हमारे घर में ही ऐसे कई चीजें मौजूद हैं जिनकी मदद से खूबसूरत डिब्बा बनाया जा सकता है। इस आर्टिकल में देखें ऐसे ही विकल्प जो काम आसान करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिलवरी बॉक्स से बनाएं बैंगल स्टोर

ऑनलाइनल डिलवरी के दौरान आने वाले डब्बों को आप अक्सर कूड़ा-कचड़ा समझकर फेंक देती हैं तो साइज के हिसाब से छोटे बड़े बैंगल बॉक्स तैयार करें। इसके लिए बॉक्स में आर्ट पेपर लगाकर अच्छे से पेंट कर लें, चूड़ी होल्ड करने के लिए कार्डबोर्ड को हॉरिजेंटल शेप में काटकर एक तरफ से चिपका दें। दूसरी तरफ इसे ओपन रखें। बंद करने वाले ढक्कन पर आप मोती-लेस की कढ़ाई करें। बस आपका DIY ऑर्गेनाइजर तैयार है।

वुडन हैंगिंग बैंगल ऑर्गेनाइजर

यह अभी तक का सबसे यूनिक और स्पेस सेविंग ऑर्गेनाइजर है। आप इसमें डेली या कभी-कभार पहनने वाली चूड़ियों को सेव कर सकती हैं। सबसे पहले दीवार पर ऊंचाई से कील टांगे अब इसमें जूट या मनपसंद रस्सी को लेयरिंग में बांधकर मोटाई दें। बीच में छोटे-छोटे लकड़ी के ब्लॉक लगा दें। इसमें आप चूड़ी-कंगन के अलावा हेयर क्लिप और इयररिंग्स भी टांग सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Wood Flooring Design Cost: टाइल्स-मार्बल छोड़ें, वुडन फ्लोरिंग से बढ़ाएं घर की सुंदरता

कांच की बोतल का इस्तेमाल

अगर आप ज्यादा आर्ट एंड क्राफ्ट में दिलचस्पी नहीं रखती हैं पुरानी कांच की बोतल से सुंदर सा बैंगल बॉक्स बना सकती हैं। इसके लिए बोतल को धोकर अच्छे से साफ कर लें। यहां तक ये काफी सोबर है, आप चाहें तो एक्रेलिक कलर से पेंट कर दें। अब इसमें मनपसंदीदा चूड़ी स्टोर करें। चूंकि ये ग्लास मटेरियल पर है इसलिए रखते वक्त जगह का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें- Flower Vase DIY Craft: बोतल से बल्ब तक, 50 रु. खर्च में बनाएं सुंदर फूलदान

आयरन हैंगर बैंगल DIY

बच्चों से दूर रखने के लिए आप पुराने लोहे के हैंगर को आपस में ग्लू गन की मदद से जोड़ लें और किनारों पर वुडन रोलऑन लगा दें ताकि चूड़ी-कंगन को अंदर शिफ्ट किया जा सके। आप चाहे तो इसे कमरे के पेंट के हिसाब से कलर भी कर सकती हैं।

वुडन ब्लॉक क्राफ्ट आइडिया

घर के आसपास लकड़ी के चौड़े और लंबे टुकड़े आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप भी बिना पैसे खर्च खूबसूरत DIY लुक चाहती हैं तो इस आर्ट को चुनें। सबसे पहले पतले और लंबे आकार में 5-6 स्टिक और एक चौड़ा लकड़ी का पट्टा लें। अब लकड़ी के पट्टे पर छेद करें दोनों साइड पर सीधे-सीधे स्टिक चिपका दें। बीच में हॉरिजेंटली लकड़ी के ब्लॉक लगाएं। बस आपका DIY वुडन ऑर्गेनाइजर तैयार है, आप चाहे तो इसे मनपसंदीदा कलर से पेंट भी कर सकती हैं।