- Home
- Lifestyle
- jewellery
- गरबा लुक में चार चांद लगाएंगी ये हैवी पायल, पैरों में पहनते ही दिखेगा रॉयल अंदाज
गरबा लुक में चार चांद लगाएंगी ये हैवी पायल, पैरों में पहनते ही दिखेगा रॉयल अंदाज
Garba payal designs: गरबा नाइट में अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए ट्राई करें हैवी पायल के ये खूबसूरत डिजाइन। जानें मीनाकारी, स्टोन वर्क और सितारा लटकन पायल के स्टाइलिश ऑप्शन।

अटैच्ड टो रिंग चांदी पायल
आप गरबा में हल्की के बजाय भारी पायल पहन पैरों को रानी लुक दे सकती हैं। ऐसी पायल के साथ अटैच बिछिया काफी फैंसी लगेंगी। पायल में सिंपल के बजाय चेन वाला लुक खरीदें और पैरों को खूबसूरत दिखाएं।

सर्कल गोल्ड पायल
सर्कल गोल्ड पायल में रंगीन मोती के साथ ही सोने की चमक अच्छी लगती है। आप ऐसी पायल में लहंगे से मिलता झुलता मोती कलर चुन सकती हैं। सिर्फ सर्कल ही नहीं आपको और भी अधिक डिजाइन मिल जाएंगे।
मीनाकारी चांदी की पायल
मीनाकारी वाली चांदी की पायल गरबा लुक में ट्रेडिशनल के साथ रॉयल टच भी जोड़ती है। घाघरा-चोली के साथ रंगीन मीनाकारी पायल पहनकर आप अपने पैरों की खूबसूरती को निखार सकती हैं। गरबा नाइट में इसकी चमक और खूबसूरत डिजाइन आपके पूरे लुक को और आकर्षक बना सकती है।
स्टोन वर्क ऑक्सीडाइड पायल
स्टोन वर्क वाली ऑक्सीडाइज्ड पायल गरबा लुक में बोल्ड और ट्रेंडी अंदाज देती है। घाघरा-चोली के साथ ऐसी पायल पहनकर आप अपने ट्रेडिशनल लुक में स्टाइलिश टच जोड़ सकती हैं। पायल में लगे चमकदार स्टोन गरबा नाइट के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं।
सितारा लटकन पायल
सितारा लटकन वाली पायल गरबा लुक में बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आती है। घाघरा-चोली के साथ इसे पहनकर पैरों में झिलमिलाता हुआ ट्रेडिशनल टच दिया जा सकता है। गरबा करते समय सितारा लटकन की खूबसूरत झंकार और डिजाइन आपके लुक को खास बना सकती है।