Navratri Decoration Ideas: नवरात्रि पर घर को कम बजट में खूबसूरत सजाना है तो चुनरी, गेंदे के फूल, दीये, रंगोली और मटकों से ये 7 आसान डेकोरेशन आइडिया आजमाएं।

Navratri Decoration Ideas Easy: नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। इस दौरान मंदिरों से लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो जाती है। अगर आप भी आशियाने में मां दुर्गा का स्वागत अलग ढंग से करना चाहते हैं तो लेकिन डेकोरेशन के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने का बजट नहीं है तो आप इन 7 तरीकों से नवरात्रि पर घर सजा सकते हैं। आइए जानते हैं नवरात्र में घर सजाने की डेकोरेशन लिस्ट।

1) पूजा की चुनरी से सजाएं

अगर आपके पूजा घर की दीवार सादी है तो वहां लाल,पीली या गोटा-पट्टी वाली चुनरी लगाकर सुंदर बैकग्राउंड तैयार कर सकती हैं।

  • सबसे पहले दीवार को अच्छी तरह साफ कर लें
  • एक सुंदर चुनरी को दीवार पर इस तरह लगाएं
  • बीच में मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति रखे
  • चुनरी के किनारों पर गेंदे के फूल लगाएं
  • नीचे दीये रखकर सजावट पूरी करें।
  • छोटी जगह के लिए यह आइडिया खासतौर पर अच्छा है, क्योंकि इसमें ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती।

2) गेंदे के फूलों से करें झालर डेकोरेशन

नवरात्रि की सजावट में गेंदे के फूल फेस्टिव सीजन में और खूबसूरत दोनों लगते हैं। आप इनसे पूजा घर के दरवाजे या मंदिर के चारों तरफ झालर बना सकती हैं।

  • गेंदे के फूल और उनकी कलियां लें
  • धागे की मदद से इन्हें एक साथ पिरोएं
  • अब इन्हें पूजा घर के दरवाजे पर लगाएं।
  • बीच-बीच में आम के पत्ते भी जोड़ सकती हैं।
  • अगर ताजे फूल उपलब्ध नहीं हैं तो कृत्रिम गेंदे की माला का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

3) दीयों से सजाएं पूजा का कोना

  • नवरात्रि में दीयों की रोशनी घर को बेहद खूबसूरत बना देती है। इसके लिए आप मिट्टी के छोटे दीयों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • 8-10 छोटे मिट्टी के दीये लें
  • पूजा स्थल के दोनों तरफ दीये रखें
  • दीयों में तेल या घी डालकर बाती लगाएं।
  • चाहें तो दीयों को हल्दी,कुमकुम से सजा सकती हैं।

4) रंगोली से तैयार करें नवरात्रि लुक

अगर आप घर की सजावट में रंगों को शामिल करना चाहती हैं तो पूजा स्थल के सामने रंगोली बनाना सबसे आसान तरीका है।

  • कमल का फूल
  • कलश
  • मां दुर्गा के चरण
  • दीपक
  • स्वास्तिक
  • ज्यामितीय डिजाइन

रंगोली के चारों ओर छोटे दीये रखने से इसका लुक और भी सुंदर दिखाई देगा। बहुत कठिन डिजाइन बनाने की जरूरत नहीं है। दो-तीन रंगों से बनी सिंपल रंगोली भी काफी आकर्षक लगती है।

5) कलश को बनाएं डेकोरेशन का पार्ट

नवरात्रि में कलश स्थापना का धार्मिक महत्व है। इसी कलश को आप पूजा स्थल की सजावट का हिस्सा भी बना सकती हैं।

  • एक साफ कलश लें
  • उसके बाहर कुमकुम से शुभ चिन्ह बनाएं
  • कलश के मुंह पर आम के पत्ते और नारियल रखें
  • आसपास फूलों की पंखुड़ियां सजाएं
  • कलश के नीचे छोटी रंगोली बनाएं
  • इससे पूजा का स्थान पारंपरिक दिखाई देगा

6) घर के दरवाजे पर बनाएं तोरण

नवरात्रि के दौरान मुख्य दरवाजे पर तोरण लगाने से घर का प्रवेश द्वार भी त्योहार के रंग में सज जाता है। आप आम के पत्तों, गेंदे के फूलों और लाल कपड़े की मदद से तोरण बना सकती हैं। अगर समय कम है तो बाजार से मिलने वाले तैयार तोरण का इस्तेमाल करें और उसके साथ दो-चार गेंदे के फूल जोड़ दें। इससे साधारण तोरण भी खास लगेगा।

7) मिट्टी के मटकों से सजावट

अगर आप कुछ अलग करना चाहती हैं तो छोटे मिट्टी के मटकों या कुल्हड़ों से सजावट कर सकती हैं।

  • छोटे मिट्टी के मटके ले
  • उन पर लाल, पीले या नारंगी रंग से छोटे डिजाइन बनाएं
  • अंदर फूल या कृत्रिम पौधे रखें
  • इन्हें पूजा स्थल के दोनों तरफ रखें
  • आप चाहें तो मटकों पर डांडिया, कमल, पत्तियां या छोटे दीपक जैसे डिजाइन भी बना सकती हैं