- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Wood Flooring Design Cost: टाइल्स-मार्बल छोड़ें, वुडन फ्लोरिंग से बढ़ाएं घर की सुंदरता
Wood Flooring Design Cost: टाइल्स-मार्बल छोड़ें, वुडन फ्लोरिंग से बढ़ाएं घर की सुंदरता
Wooden Flooring Designs: क्या वुडन फ्लोरिंग सच में मार्बल और टाइल्स से बेहतर है? लिविंग रूम को लग्जरी बनाने के लिए कौन सा वुडन फ्लोरिंग बेस्ट है ? क्या बारिश और नमी महंगे लकड़ी के फ्लोर को खराब कर सकती है?

घर बनवाते समय कलर से लेकर फर्नीचर का पूरा ध्यान रखा जाता है ताकि कोई भी कोना खराब न हो जाए। आजकल होम डेकोर के लिए पैसा पानी की तरह बहाया जाने लगा है। अगर आप भी आशियाने को अपग्रेड कराने की सोच रहे हैं या फिर नया बनवा रहे हैं तो पेंट-डिजाइन के साथ फ्लोरिंग पर ध्यान भी बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोग मार्बल, टाइल्स को विकल्प बनाते हैं लेकिन इन दिनों ट्रेंड में Wooden Flooring है, जो न स्टाइलिश लगती है बल्कि लग्जरी फील भी देती है। फोटो गैलरी में देखें, कुछ ऐसे ही विकल्प है, जिन्हें आप चुन सकते हैं।

क्लासिक वुडन टाइल ग्रिड डिजाइन
अगर आप मैट जैसा लुक नहीं पसंद करते हैं तो इस डार्क कलर में वुडन ग्रिड और पारंपरिक पैटर्न वाली टाइल्स शेप का मेल चुन सकते हैं। यह गलियारे और लिविंग रूम के लिए शानदार है, जो घर को विंटेज वाइब देगा। खास बात है कि यह हर तरह के पेंट संग मैच कर जाता है। लकड़ी की मजबूती और बेसिक डिजाइन स्पेस को फ्यूजन और क्लासी बनाएगा।
मॉडर्न लाइड वुड फ्लोरिंग डिजाइन
लकड़ी के नाम पर इस डिजाइन में बहुत हल्के रंग की वुडन फ्लोरिंग का इस्तेमाल किया गया है जो दिखने में बिल्कुल कालीन जैसी लगती है। ओपन स्पेस को बड़ा और एयरी दिखाने के लिए ये परफेक्ट च्वाइस है। बिना किसी एक्सट्रा कारपेट के फर्श खूबसूरत दिखेगा। आप क्लीन-नीट लुक के लिए इसे विकल्प बना सकते हैं।
बालकनी वुडन शीट फ्लोरिंग
तस्वीर में दो तरह के अलग-अलग फ्लोरिंग दिखाई गई है जो खूबसूरत बास्केटवीव पैटर्न से इंस्पायर्ड है। जबकि दूसरा डिजाइन स्मार्ट और क्रिएटिव वुडन फ्लोरिंग है। अगर आप धूल-गंदगी से बचना चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें Flower Vase DIY Craft: बोतल से बल्ब तक, 50 रु. खर्च में बनाएं सुंदर फूलदान
विंटेज टेराकोटा फ्लोरल वुडन टाइल्स
फ्लोरल मोटिफ्स संग टेराकोटा और वुडन टोन फ्लोरिंग कमाल लगती है। यह घर को रास्टिक और क्लासिक वाइब देगी। अगर आप बेसिक से हटकर फर्श को स्टाइलिश और यूनिक दिखाना चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाए। यह दिखने में बेहद वार्म को कोजी लगता है। इसे कमरों, बालकनी, आंगन और पोर्च के लिए चुन सकते हैं।
इंटरलॉकिंग वुडन डेक टाल्स
मुख्य द्वार पर आप इस तरह की मॉडर्न आउटडोर वुडन फ्लोरिंग कर सकते हैं। इसमें इंटरलॉकिंग टेक्निक का इस्तेमाल हुआ है। बास्केटवीव पैटर्न इसे खूबसूरत बना रहा है। यह हैंडी और मूवेबल डिजाइन है जो ओपन बालकनी, टैरेस और गार्डन के लिए बेस्ट है।
ये भी पढ़ें साड़ी में फॉल नहीं लगी तो क्या हुआ ? इन 10 जुगाड़ों से पाएं रिच लुक
वुडन फ्लोरिंग के फायदे
- लकड़ी की फर्श, घर को क्लासिक और लग्जरी लुक देती है। इसका नेचुरल फिनिश घर को बिना मेहनत के साथ खूबसूरत बना देता है
- पत्थर या टाइल्स की तुलना में, फर्श सर्दियों में बहुत ज्यादा ठंडा नहीं होता गर्मी-सर्दी दोनों के लिए मुफीद है
- पत्थर लगाने में समय लगता है, जबकि वुडन फ्लोरिंग कम समय में बिना झंझट के लगाई जा सकती है
वुडन फ्लोरिंग के नुकसान
- बारिश के मौसम में लगातार पानी पड़ने से वुडन फ्लोरिंग खराब हो सकती है
- टाइल्स के मुकाबले लकड़ी पर खंरोच और डेंट लगना आसान होता है
- साफ करने के लिए पोंछा नहीं लगा सकते हैं, हमेशा हल्के गीले कपड़े का इस्तेमाल करें