- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- बैकलेस ब्लाउज के साथ ट्राई करें ये बैक मेहंदी डिजाइन, मिलेगा स्टाइलिश लुक
बैकलेस ब्लाउज के साथ ट्राई करें ये बैक मेहंदी डिजाइन, मिलेगा स्टाइलिश लुक
Back Mehndi Design: क्या आप हाथ-पैर के अलावा पीठ पर मेहंदी लगाने का नया ट्रेंड देखना चाहती हैं? बैकलेस ब्लाउज के साथ कौन-सी मेहंदी डिजाइन सबसे खूबसूरत लगती है? क्या ब्लाउज पैटर्न मेहंदी डिजाइन आजकल ट्रेंड में है? जानें-

बैक मेहंदी की खासियत
आज तक आपने अपने हाथों और पैरों में मेहंदी लगाई होगी, लेकिन अब मेहंदी का ट्रेंड सिर्फ हाथ-पैरों तक सीमित नहीं रहा। बदलते फैशन के साथ अब बैक मेहंदी डिजाइन भी महिलाओं के बीच काफी फेमस हो रहे हैं। खासतौर पर बैकलेस, डीप नेक और ऑफ-शोल्डर आउटफिट्स के साथ ये मेहंदी डिजाइन बेहद खूबसूरत लगते हैं।
और पढे़ं- फ्लोरल बेल से लेकर ब्रेसलेट पैटर्न तक, ट्रेंड में हैं ये 5 मेहंदी डिजाइन

झालर स्टाइल बैक मेहंदी
बैक मेहंदी में झालर वाली नेकलेस स्टाइल यूनिक डिजाइन बनाएं। ये हर मौके और आउटफिट पर बनाई जा सकती हैं। शादी, करवा चौथ, तीज, सगाई और त्योहारों जैसे खास अवसरों पर यह मेहंदी आपके फैशन स्टेटमेंट को और भी खास बना देती है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो ये झालर स्टाइल मेहंदी लगाएं।
गला बंद नेकलेस स्टाइल मेहंदी डिजाइन
अगर आप बैकलेस ब्लाउज पहनने वाली हैं, तो गला बंद नेकलेस स्टाइल की मेहंदी आपके लिए परफेक्ट रहेगी। इस डिजाइन में पीठ के ऊपरी हिस्से पर चोकर नेकलेस जैसा पैटर्न बनाया गया है। वहीं नीचे की ओर हैंगिंग नेकलेस की तरह खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनाई जाती है। यह डिजाइन बेहद एलिगेंट और रॉयल लुक देती है।
फ्लोरल बैक मेहंदी डिजाइन
अगर आप अपनी पूरी बैक को मेहंदी से सजाना चाहती हैं, तो फ्लोरल डिजाइन बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें पीठ के बीचों-बीच एक बड़ा फूल बनाया गया है और उसके चारों तरफ बेलों और पत्तियों की शानदार डिजाइन तैयार की गई है। यह डिजाइन ऑफ-शोल्डर ड्रेस, डीप नेक ब्लाउज और गाउन के साथ बेहद खूबसूरत दिखाई देती है। त्योहारों और पार्टी फंक्शन के लिए यह एक शानदार विकल्प है।
ब्लाउज पैटर्न बैक मेहंदी डिजाइन
आजकल ब्लाउज डिजाइन मेहंदी भी काफी ट्रेंड में है। इसमें पूरी पीठ पर मेहंदी की मदद से ऐसा पैटर्न बनाया जाता है, जो किसी डिजाइनर ब्लाउज जैसा दिखाई देता है। खासकर फुल बैकलेस ब्लाउज के साथ यह डिजाइन बेहद अट्रैक्टिव लगती है। यह स्टाइल आपके लुक को यूनिक और फैशनेबल बनाने के साथ-साथ सभी का ध्यान भी अपनी ओर खींच लेती है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो बैक मेहंदी डिजाइन ट्राई करें।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. बैक मेहंदी डिजाइन किस ड्रेस के साथ अच्छी लगती है?
बैकलेस ब्लाउज, डीप नेक ड्रेस, गाउन और ऑफ-शोल्डर आउटफिट्स के साथ
2. बैक मेहंदी में कौन-सी डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में है?
फ्लोरल बैक मेहंदी, नेकलेस स्टाइल मेहंदी और ब्लाउज पैटर्न मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में हैं।
3. क्या बैक मेहंदी डिजाइन शादी और त्योहारों के लिए सही है?
हां, बैक मेहंदी डिजाइन शादी, करवा चौथ, तीज, सगाई और अन्य त्योहारों पर लगाई जा सकती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.