Vanity Corner Ideas Under 2000 for Small Space: सिर्फ 2000 रुपये के बजट में भी क्या आप अपने कमरे में एक स्टाइलिश और फंक्शनल वैनिटी कॉर्नर बनाना चाहती हैं? अगर हां तो जानें कैसे कुछ सिंपल DIY ट्रिक्स से आप कमरे को लग्जरी मेकअप एरिया में बदल सकती हैं?
हर लड़की का सपना होता है कि उसके कमरे में एक छोटा-सा लेकिन स्टाइलिश वैनिटी कॉर्नर हो, जहां वह आराम से मेकअप कर सके और अपनी ब्यूटी एसेंशियल्स को मैनेज रख सके। अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे ड्रेसिंग टेबल पर हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। केवल 2000 रुपये के बजट में कुछ DIY आइडियाज अपनाकर आप अपने कमरे में एक सुंदर और इंस्टाग्राम-वर्दी वैनिटी कॉर्नर तैयार कर सकती हैं। जानें 6 आसान और बजट-फ्रेंडली वैनिटी कॉर्नर आइडियाज।

वॉल मिरर और फ्लोटिंग शेल्फ कॉम्बो
अगर कमरे में जगह कम है, तो दीवार पर एक बड़ा मिरर लगाएं और उसके नीचे फ्लोटिंग शेल्फ फिट करें। इस शेल्फ पर मेकअप प्रोडक्ट्स, परफ्यूम और छोटे डेकोर आइटम रखे जा सकते हैं। यह आइडिया कम जगह में भी प्रीमियम लुक देता है और बजट में आसानी से तैयार हो जाता है।
और पढ़ें - इंटीरियर डिजाइनर की 5 ट्रिक्स, छोटा घर लगेगा डबल साइज का

स्टडी टेबल को बनाएं वैनिटी स्टेशन
पुरानी स्टडी टेबल को नया लुक देकर वैनिटी कॉर्नर बनाया जा सकता है। टेबल पर एक राउंड मिरर रखें और छोटे ऑर्गेनाइजर बॉक्स का इस्तेमाल करें। LED स्ट्रिंग लाइट्स जोड़ने से पूरा सेटअप और भी खूबसूरत दिखेगा।
क्रेट बॉक्स से DIY स्टोरेज
लकड़ी के क्रेट बॉक्स आजकल DIY डेकोर में काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें पेंट करके वैनिटी स्टोरेज यूनिट बनाया जा सकता है। इसमें मेकअप ब्रश, स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और हेयर एक्सेसरीज आसानी से रखी जा सकती हैं।

LED मिरर कॉर्नर
बॉलीवुड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जैसा मेकअप एरिया बनाने के लिए मिरर के चारों ओर LED लाइट्स लगाएं। सॉफ्ट लाइटिंग मेकअप को आसान बनाती है और फोटो क्लिक करने के लिए भी शानदार बैकग्राउंड तैयार करती है।
और पढ़ें - DIY Wood Planter: बेकार पड़ी लकड़ी+रस्सी से करें डेकोर, बनाएं 7 यूनिक प्लांटर

हैंगिंग ऑर्गेनाइजर का इस्तेमाल करें
अगर टेबल पर ज्यादा सामान रखने की जगह नहीं है, तो दीवार पर हैंगिंग ऑर्गेनाइजर लगाएं। इसमें लिपस्टिक, ब्रश, स्किनकेयर और छोटे मेकअप आइटम व्यवस्थित रखे जा सकते हैं। इससे कॉर्नर साफ-सुथरा भी दिखता है।

पेस्टल थीम वैनिटी कॉर्नर
इन दिनों पेस्टल कलर थीम काफी ट्रेंड में है। पिंक, लैवेंडर या बेज टोन के स्टोरेज बॉक्स, मिरर फ्रेम और छोटे प्लांट्स का इस्तेमाल करके आप अपने वैनिटी एरिया को एस्थेटिक लुक दे सकती हैं। यह सेटअप सोशल मीडिया पर दिखने वाले मॉडर्न रूम डेकोर जैसा फील देता है।
