5 Viral Home Decor Hacks That Make Small House Look Huge: क्या आप जानते हैं कि छोटा घर भी सही डेकोरेशन और स्मार्ट प्लानिंग से बड़ा, हवादार और प्रीमियम दिख सकता है? जानें किन छोटी-छोटी ट्रिक्स से आप घर की पूरी तस्वीर बदल सकती हैं? जानें कम बजट में घर को लग्जरी लुक देने के 5 आसान तरीके?
आजकल शहरों में छोटे फ्लैट और कॉम्पैक्ट घर आम बात हो गए हैं। लेकिन कम जगह होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आपका घर छोटा और भरा-भरा दिखे। सही होम डेकोर ट्रिक्स अपनाकर आप अपने छोटे से घर को भी बड़ा, खुला और लग्जरी लुक दे सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ स्मार्ट चेंजेस आपके घर की पूरी फील बदल सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे आसान तरीके, जिनसे छोटा घर भी बड़ा और स्टाइलिश नजर आएगा।

हल्के रंगों की दीवारें करें इस्तेमाल
अगर आपके घर की दीवारों का रंग बहुत गहरा है, तो कमरा छोटा और बंद-बंद सा महसूस हो सकता है। इसके बजाय ऑफ-व्हाइट, बेज, क्रीम, लाइट ग्रे या पेस्टल शेड्स चुनें। हल्के रंग रोशनी को बेहतर तरीके से रिफ्लेक्ट करते हैं, जिससे कमरा ज्यादा खुला और बड़ा दिखाई देता है। यही वजह है कि इंटीरियर डिजाइनर्स छोटे घरों में लाइट कलर पैलेट की सलाह देते हैं।
और पढ़ें - Messy Hairstyles Ideas: बिखरे बाल भी लगेंगे कमाल, बनाएं 6 ट्रेंडी मैसी हेयरस्टाइल

बड़े मिरर लगाएं
मिरर यानी शीशा छोटे घरों के लिए मैजिक ट्रिक की तरह काम करता है। एक बड़ा मिरर कमरे में रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है और स्पेस को दोगुना दिखाने का भ्रम पैदा करता है। लिविंग रूम की दीवार पर बड़ा फ्रेम वाला मिरर या बेडरूम में फुल-लेंथ मिरर लगाने से घर का लुक तुरंत अपग्रेड हो जाता है।

मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर चुनें
छोटे घर में हर इंच कीमती होता है। ऐसे में ऐसे फर्नीचर चुनें जो एक से ज्यादा काम कर सकें। जैसे स्टोरेज वाला बेड, फोल्डेबल डाइनिंग टेबल, स्टोरेज ओटोमन या सोफा-कम-बेड। इससे घर में कम सामान दिखेगा और जगह ज्यादा महसूस होगी।
और पढ़ें - 2000₹ में फोल्डेबल वॉशिंग मशीन, ट्राय करें सस्ती लॉन्ड्री मशीन

फर्श को जितना हो सके खाली रखें
अक्सर लोग छोटे घर में बहुत ज्यादा स्टूल, साइड टेबल और डेकोरेशन आइटम रख देते हैं। इससे कमरा भरा-भरा और तंग दिखने लगता है। कम से कम फर्नीचर रखें और फर्श को ज्यादा खुला छोड़ें। जब फर्श का बड़ा पार्ट दिखाई देता है, तो कमरा अपने आप बड़ा नजर आता है। ध्यान रखें घर चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, अगर उसमें जरूरत से ज्यादा सामान भरा हो तो वह छोटा ही लगेगा। इसलिए समय-समय पर अनावश्यक चीजों को हटाते रहें।

पर्दों को छत के पास लगाएं
ज्यादातर लोग पर्दे खिड़की के ठीक ऊपर लगाते हैं, लेकिन यह एक आम डेकोर मिस्टेक है। अगर पर्दों की रॉड को छत के करीब लगाया जाए और लंबे फ्लोर-टचिंग कर्टन इस्तेमाल किए जाएं, तो कमरा ऊंचा और ज्यादा बड़ा दिखाई देता है। यह एक ऐसी ट्रिक है जिसे बड़े-बड़े इंटीरियर डिजाइनर्स भी अपनाते हैं।
