How to Wear Saree Without Fall: साड़ी में फॉल लगाना भूल गई हैं, जानिए वो 10 ट्रिक्स जो बिना सलाई भी साड़ी को रॉयल लुक देंगी। साड़ी का बॉर्डर मुड़ने पर क्या करें ? बिना फॉल साड़ी पहनने के स्टाइलिंग कौन से हैं ?
वेस्टर्न आउटफिट से सलवार सूट भले आराम और स्टाइल देते हैं लेकिन आज भी ज्यादातर महिलाएं शादी से लेकर तीज-त्योहारों पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ये न केवल लुक एलिवेट करती है बल्कि परफेक्ट फिगर भी दिखाती है। कई बार जल्दीबाजी के चक्कर में हम साड़ी में फॉल लगाना भूल जाते हैं, ऐसे में साड़ी बिखरी और हेमलाइन मुड़ी हुई लगती है। अगर आप ऐसा होने पर मन मारकर दूसरी साड़ी पहनती हैं तो अब ऐसा करना बंद कर दीजिए। इस आर्टिकल में देखें ऐसे 10 स्मार्ट ट्रिक्स के बारे में जो बिना फॉल के भी साड़ी को प्रोफेशनल और रिच लुक देंगी।

1. सेफ्टी पिन से दें सिक्योरिटी
जॉर्जेट, शिफॉन और सिल्क साड़ी बिना फॉल के पैरों में चपकती है जिससे चलना मुश्किल हो जाता है। इस परेशानी से बचने के लिए पेटीकोट के अंदर या साड़ी की इनर प्लेट पर मेटल सेफ्टी पिन लगाएं। इससे स्टेटिक चार्ज कम होगा और साड़ी शरीर से नहीं चिपकेगी।
2. प्लेट्स बनाते समय रखें ऊंचाई
साड़ी की प्लेट्स बनाते हुए अंदर और बाहर दोनों तरफ हल्की सी ऊंचाई रखें। ऐसा करने से पैर प्लेटे्स में उलझेंगे नहीं और साड़ी का शेप भी बना रहेगा।
3. फैशन टेप आएगा काम
फॉल के बिना कुछ ज्यादा ही परेशान हो रही है तो आप फैशन टेप का इस्तेमाल करें। इसे साड़ी के अंदर वाले बॉर्डर और पेटीकोट के बीच लगा दें। ऐसा करने से साड़ी का निचला हिस्सा अपनी जगह बना रहेगा।

4. प्लेट्स में लगाएं पिन
साड़ी ज्यादा ओपन या सरकती हुई लग रही है तो आप साड़ी पहनने से पहले 5-7 प्लेट्स बनाकर 3-4 जगह सेफ्टी पिन की मदद से फिक्स कर लें। ऐसा करने से प्लेट्स खुलेगी नहीं और ड्रैपिंग भी स्टाइलिश लगेगी।
ये भी पढे़ं- ड्रेसिंग टेबल डिजाइन, देखें मिरर संग स्टोरेज पर 7 न्यू मॉडल
5. बॉर्डर पर प्रेस करें
फॉल न होने पर सबसे ज्यादा दिक्कत साड़ी का बॉर्डर देता है। ऐसे में बॉर्डर को हल्की स्टीम से 4-5 मिनट तक प्रेस करें। इससे फैब्रिक रिलैक्स रहेगा और बॉर्डर मैसी नहीं दिखाई देगा।
6. हेयर स्प्रे करेगा काम आसान
अगर आपके बॉर्डर को टाइट करने वाली एंटी स्टेटिक स्प्रे पसंद नहीं है तो परेशान होने की बजाय हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे कपड़ा कम चिपकता है और ड्रेपिंग ज्यादा स्मूद दिखाई देती है।
7. रिबन से बनाएं फॉल
अगर आप ऑर्गेंजना, नेट या लेस वाली साड़ी के लिए फॉल लगाना भूल गई हैं तो रिबन की हेल्प से अस्थायी फॉल तैयार कर सकती हैं। इससे बॉर्डर को वजन मिलेगा और साड़ी परफेक्ट दिखेगी।
8. पेटीकोट का रखें ध्यान
यदि साड़ी में फॉल नहीं है तो घेरदार या ढीला पेटीकोट पहनने की बजाय आप ए लाइन पेटीकोट या शेपवियर पहनें। इससे साड़ी को मजबूत बेस मिलेगा और प्लेट्स अपनी जगह पर रहेंगी।
ये भी पढे़ं- Diamond Gold Earring: 18 कैरेट डायमंड की जुगलबंदी, जालवर्क पर छह फैंसी इयररिंग
9. साड़ी में जोड़े वजन
अगर साड़ी बहुत ज्यादा हल्की है तो निचले हिस्से के अंदर छोटे-छोटे पेपर क्लिप्स या फिर वेटेड कार्ड लगा सकती हैं, इससे फॉल बेहतर तरीके सेट रहेगा और बॉर्डर मुड़ने-उड़ने की समस्या कम होगी।
10. बिन फॉल वाली साड़ी पहनने के टिप्स
- पेटीकोट हमेशा फिटिंग वाला रखें
- ज्यादा पतली प्लेट की बजाय चौड़ी प्लेट्स बनाएं
- जरूरत पड़ने पर मेटल सेप्टी पिन का इस्तेमाल करें
- हल्की साड़ियों के साथ ओपन पल्लू स्टाइल करें
- साड़ी पहनने के बाद कुछ कदम चलकर फिटिंग जरूर चेक करें
