सावन में पिया से मांगें डेजहूर, 22KT Gold Plated Dejhoor की देखें ये डिजाइंस

Published : Jul 17, 2025, 09:40 AM IST
Dejhoor Designs

सार

Gold Plated Dejhoor: डेजहूर एक तरह का मंगलसूत्र है जिसे गले में पहनने की बजाय कानों में पहना जाता है। वैसे तो पारंपरिक डेजहूर रेड धागे से बनाई जाती थी। लेकिन अब इसके डिजाइंस में भी बदलाव आ गए हैं और धागे की जगह गोल्ड चेन ने ले ली है। 

Dejhoor Fashion: फैशन के इस युग में पारंपरिक ज्वेलरी में भी खूब बदलाव आ रहे हैं। इसी में से एक नाम है डेजहूर की। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में शादीशुदा महिलाएं इसे पहनती हैं। यह एक तरह का मंगलसूत्र है। जिसे कानों में पहना जाता है। यह एक तरह की खास लंबी इयररिंग्स होती है। इसे पहनने के बाद सुहागन महिलाओं की रौनक ही बढ़ जाती है।

डेजहूर आम तौर पर शादी के समय दुल्हन को उसकी सास या किसी बुजुर्ग महिला की ओर से दिया जाता है। यह सुहाग की निशानी होती है। जिसे महिलाएं वैसे तो लाइफटाइम पहनती हैं। लेकिन लंबे होने की वजह से आज लड़कियां पर्व त्योहार या खास ओकेजन पर ही कैरी करती हैं। वैसे तो पहले इसे लोग रेड धागे के साथ बनवाते थे। लेकिन आज सोने और चांदी के चेन के साथ जोड़ा जाता है। चूकी गोल्ड की कीमत बेतहाशा बढ़ रही है, ऐसे में हर किसी की बस की बात नहीं कि वो गोल्ड डेजहूर बनवा सकें। लेकिन मार्केट में इसका भी तोड़ आ गया है। लोग सिल्वर में इसे डिजाइंस कराके 22 कैरेट गोल्ड की प्लेटिंग ऊपर से करा लेते हैं। जो असली सोने जैसा लगता है। आइए दिखाते हैं कुछ डिजाइंस जिसे आप गोल्ड की जगह सिल्वर में भी बनवा सकती हैं।

क्लासिक गोल्ड डेजहूर

विवाह और त्योहारों के मौसम में इस तरह के गोल्ड डेजहूर शादीशुदा महिलाओं को खूब पसंद आते हैं। इसमें गोल्ड चेन के साथ नीचे ट्रेडिशनल लॉकेट जोड़ा जाता है। हालांकि गोल्ड में अगर आप इस पैटर्न का डेजहूर लेते हैं तो 2 लाख के करीब खर्च करने होंगे। क्योंकि दोनों कानों के लिए इसे लेना पड़ता है। लेकिन अगर आप गोल्ड प्लेटेड सिल्वर डेजहूर खरीदती हैं तो 10-12 हजार के अंदर बात बन जाएगी।

फ्लावर पैटर्न डेजहूर

फ्लावर पैटर्न डेजहूर भी न्यूली ब्राइड के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसमें पारंपरिक लॉकेट की जगह गोल्डन बॉल्स या फिर फ्लावर डिजाइंस जोड़े जा रहे हैं। हालांकि इनका भी वेट काफी ज्यादा होता है। ऐसे में गोल्ड की जगह आप इसे भी सिल्वर में बनवा सकती हैं। 

कैसा होता है ट्रेडिशनल डेजहूर

ट्रेडिशनल डेजहूर में लॉकेट जो त्रिकोणीय या आयताकार में होती है उसे रेड कलर के धागे से बांधा जाता है। इसे इयररिंग्स के सहारे कानों में शादीशुदा महिलाएं पहनती हैं। 

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

अपने पेट डॉग और कैट को दें सेलिब्रिटी वाला लुक, ट्राई करें ये 5 स्टाइलिश जूलरी डिजाइन्स
DIY Bangles: घर पर बनाया या शोरूम से खरीदा ? इन कंगनों को देखकर खा जाएंगे धोखा !