
3 Gram Gold Earrings: गोल्ड डैंगल इयररिंग्स ऐसे झुमके होते हैं, जो कान से नीचे की तरफ लंबे और हिलते डुलते लटकते दिखाई देते हैं। ये स्टड या झुमकों की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लगते हैं, इसलिए आप इन्हें डेली वियर से लेकर शादी, पार्टी या खास मौकों पर पहन सकते हैं। इस तरह के इयररिंग्स इंडियन वेस्टर्न दोनों आउटफिट पर अच्छे लगते हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी लेटेस्ट डिजाइन...
डेली वियर के लिए इस तरह का गोल्ड का बाली डिजाइन पैटर्न आप चुन सकती हैं। जिसमें दो चेन हैंगिंग में दी गई है और नीचे छोटे से स्टार शेप दिए गए हैं, जो डेली वियर के लिए परफेक्ट है।
और पढ़ें- Hoops Trending Earrings: 10 रोप गोल्ड बालियां, स्कूल गोइंग बेटी को पहनाएं सेफ्टी लॉक ट्विस्टेड हूप्स
ढाई से 3 ग्राम सोने में आप इस तरह के लाइटवेट इयररिंग्स बनवा सकते हैं, जिसमें छोटा सा लीफ पैटर्न दिया गया है और नीचे दो चेन में गोल्ड बीड्स लगे हुए हैं।
आजकल सुई धागा स्टाइल इयररिंग्स का ट्रेंड फिर से बढ़ गया है। जिसमें सामने स्टड्स पैटर्न देकर पीछे एक चेन होती है, इससे फेस को लिफ्टेड लुक मिलता है और छोटा चेहरा भी लंबा नजर आता है।
डैंगल गोल्ड इयररिंग्स में इस तरह के छोटे से फूल के स्टड में चेन की स्ट्रिंग वाला पैटर्न आप चुन सकती हैं या फिर पत्तियों वाला डिजाइन भी बहुत ट्रेंड में रहता है।
आजकल क्यूट और एलिगेंट लुक के लिए इस तरह के बटरफ्लाई डिजाइन वाले डैंगल इयररिंग्स भी काफी ट्रेंड में है। जिसमें छोटा सा तितली का शेप देकर नीचे तीन स्ट्रिंग्स लटकी हुई है या फिर आप इस तरीके के मल्टी स्ट्रिंग वाले इयररिंग्स भी चुन सकती हैं।