
स्कूल जाने वाली बेटियों के लिए ज्वेलरी चुनते समय अक्सर मम्मी कंफ्यूज हो जाती हैं कि ऐसा क्या पहनाएं जो हल्का, सुरक्षित और स्टाइलिश भी लगे। ऐसे में रोप गोल्ड हूप्स (Rope Gold Hoops) एक बेहतरीन ऑप्शन बन रहे हैं। इन हूप्स की खासियत है कि इनमें ट्विस्टेड यानी रस्सी जैसे डिजाइन होते हैं, जिससे बालियां सिंपल होते हुए भी काफी एलिगेंट लगती हैं। यह डिजाइन आजकल बच्चों और टीनएज गर्ल्स के बीच काफी ट्रेंड में है। अगर आप अपनी स्कूल गोइंग बेटी के लिए गोल्ड हूप्स खरीदने का सोच रही हैं, तो ये 10 रोप स्टाइल ट्विस्टेड गोल्ड हूप्स डिजाइन अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।
यह सबसे सिंपल और क्लासिक डिजाइन है। इसमें गोल्ड को हल्का ट्विस्ट देकर रोप जैसा पैटर्न बनाया जाता है। यह डिजाइन डेली स्कूल वियर के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
छोटी साइज की रोप हूप्स बालियां बच्चों के लिए बहुत क्यूट लगती हैं। इनका वजन कम होता है और यह स्कूल यूनिफॉर्म के साथ भी एलिगेंट लुक देती हैं। इस तरह के डिजाइंस स्कूल गोइंग बच्चियों के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस हैं।
और पढ़ें - Mirror Work Bridal Bangles: कांच की चूड़ियां मारेंगी शाही शाइन, संग पहनें 7 मिरर वर्क बैंगल सेट
इस डिजाइन में दो पतली ट्विस्टेड गोल्ड लाइन्स मिलकर हूप बनाती हैं। यह डिजाइन थोड़ा यूनिक लगता है और फेस्टिव स्कूल फंक्शन में भी पहना जा सकता है।
ट्विस्टेड गोल्ड हूप्स में छोटे-छोटे पर्ल (मोती) लगाए जाते हैं, जिससे बालियां और भी प्यारी लगती हैं। यह डिजाइन खासकर बर्थडे या फैमिली फंक्शन के लिए अच्छा है।
इसमें रोप डिजाइन थोड़ा फ्लैट और चौड़ा होता है। यह बालियां लाइटवेट होते हुए भी ज्यादा शाइन देती हैं। इस तरह के फैंसी गोल्ड इयररिंग डिजाइंस डेली वियर के लिए परफेक्ट रहते हैं।
पतली और हल्की रोप हूप्स रोज पहनने के लिए सबसे सेफ रहती हैं। स्कूल जाने वाली बेटियों के लिए यह सबसे प्रैक्टिकल डिजाइन माना जाता है। इसे आप 18 कैरेट गोल्ड में बनवा सकती हैं।
और पढ़ें - Choker Jewelry Set: चोकर जूलरी सेट, गोल्ड प्लेटिंग संग कुंदन+डायमंड वर्क में लें 10 डिजाइन
कुछ रोप हूप्स में छोटे हार्ट या स्टार चार्म लगे होते हैं। यह डिजाइन बच्चों को बहुत पसंद आता है और उनका लुक और भी क्यूट बना देता है। ये लंबे टाइम पर पहनने के लिए बेस्ट चॉइस हैं।
इस डिजाइन में रोप पैटर्न के साथ हल्का टेक्सचर भी होता है, जिससे बालियां ज्यादा चमकदार लगती हैं। सिर्फ 2-3 ग्राम में आप इनको सुनार से बनवा सकती हैं।
गोल की जगह हल्का ओवल शेप दिया जाता है, जिससे यह डिजाइन थोड़ा मॉडर्न लगता है। 14 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक आप बजट के हिसाब से इसे बनवा सकती हैं।
बच्चों के लिए सबसे जरूरी है कि बालियां सुरक्षित हों। सेफ्टी लॉक वाले रोप हूप्स आसानी से खुलते नहीं और स्कूल के लिए बेस्ट रहते हैं।