MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • jewellery
  • Mirror Work Bridal Bangles: कांच की चूड़ियां मारेंगी शाही शाइन, संग पहनें 7 मिरर वर्क बैंगल सेट

Mirror Work Bridal Bangles: कांच की चूड़ियां मारेंगी शाही शाइन, संग पहनें 7 मिरर वर्क बैंगल सेट

mirror work kangan bridal bangles Latest: ब्राइडल लुक को खास बनाना चाहती हैं तो कांच की चूड़ियों के साथ मिरर वर्क बैंगल सेट जरूर ट्राय करें। ये न सिर्फ पारंपरिक लुक देते हैं बल्कि रोशनी में चमककर आपके हाथों की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं।

3 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Mar 11 2026, 03:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कांच की चूड़ियां मारेंगी शाही शाइन, संग पहनें 7 मिरर वर्क बैंगल सेट
Image Credit : Gemini AI

कांच की चूड़ियां मारेंगी शाही शाइन, संग पहनें 7 मिरर वर्क बैंगल सेट

शादी के बाद नई दुल्हन की पहचान उसकी कांच की चूड़ियां होती हैं। जब इन चूड़ियों के साथ मिरर वर्क बैंगल सेट पहना जाए तो हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। मिरर वर्क की खासियत यह है कि इसमें लगे छोटे-छोटे शीशे रोशनी पड़ते ही चमकते हैं और दूर से ही दुल्हन के हाथों को रॉयल लुक देते हैं। आजकल ब्राइडल फैशन में मिरर वर्क बैंगल सेट बहुत ट्रेंड में हैं, क्योंकि ये पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह के लहंगे और साड़ी के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। अगर आप अपनी शादी, गणगौर, तीज या किसी ब्राइडल फंक्शन के लिए कुछ अलग बैंगल सेट ढूंढ रही हैं, तो ये 7 मिरर वर्क बैंगल डिजाइन जरूर ट्राय करें।

राजस्थानी ट्रेडिशनल मिरर वर्क बैंगल सेट

राजस्थान की पारंपरिक कला से प्रेरित यह बैंगल सेट बहुत अट्रैक्टिव लगता है। इसमें लाल, हरे और पीले रंग की चूड़ियों के बीच मिरर वर्क वाली मोटी बैंगल लगाई जाती है। यह सेट खासतौर पर राजस्थानी लहंगा, बंधेज साड़ी और गोटा-पट्टी आउटफिट के साथ बहुत अच्छा लगता है।

25
गोल्डन मिरर वर्क ब्राइडल बैंगल
Image Credit : Pinterest

गोल्डन मिरर वर्क ब्राइडल बैंगल

गोल्डन मिरर वर्क ब्राइडल बैंगल

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो गोल्डन मिरर वर्क बैंगल सेट बेस्ट ऑप्शन है। इसमें गोल्डन बेस पर छोटे-छोटे मिरर और बीड्स लगे होते हैं जो हाथों को शाही लुक देते हैं। इसे आप ब्राइडल रेड लहंगा, मरून साड़ी या क्रीम कलर आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

रेड ग्लास चूड़ी विद मिरर कड़ा

नई दुल्हन के लिए लाल चूड़ियां सबसे खास मानी जाती हैं। रेड ग्लास चूड़ियों के बीच मिरर वर्क कड़ा पहनने से पूरा सेट बहुत स्टाइलिश दिखता है। यह डिजाइन शादी के बाद के फंक्शन जैसे पगफेरा, मुंह दिखाई या तीज में भी पहनने के लिए अच्छा है।

35
कुंदन और मिरर वर्क बैंगल डिजाइंस
Image Credit : Pinterest

कुंदन और मिरर वर्क बैंगल डिजाइंस

कुंदन और मिरर वर्क बैंगल

कुंदन और मिरर वर्क का कॉम्बिनेशन बेहद रिच लगता है। इस बैंगल सेट में मिरर के साथ कुंदन स्टोन भी लगे होते हैं जो हाथों को बहुत ग्रेसफुल बनाते हैं। यह सेट खासतौर पर हेवी ब्राइडल लहंगे के साथ बहुत खूबसूरत लगता है।

मल्टीकलर मिरर वर्क बैंगल सेट

अगर आप थोड़ा फंकी और फेस्टिव लुक चाहती हैं तो मल्टीकलर मिरर वर्क बैंगल सेट ट्राय करें। इसमें कई रंगों की चूड़ियां और बीच में मिरर वर्क बैंगल होती हैं। यह डिजाइन हल्दी, मेहंदी और संगीत फंक्शन के लिए परफेक्ट रहता है।

45
मिनिमल मिरर वर्क और गोटा-पट्टी मिरर वर्क बैंगल
Image Credit : Pinterest

मिनिमल मिरर वर्क और गोटा-पट्टी मिरर वर्क बैंगल

मिनिमल मिरर वर्क बैंगल सेट

कुछ दुल्हनें हल्का और सिंपल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। उनके लिए मिनिमल मिरर वर्क बैंगल सेट अच्छा ऑप्शन है। इसमें कम मिरर और हल्का डिजाइन होता है, जिससे यह रोज पहनने के लिए भी परफेक्ट रहता है।

गोटा-पट्टी मिरर वर्क बैंगल

गोटा-पट्टी और मिरर वर्क का कॉम्बिनेशन राजस्थानी ब्राइडल लुक को और भी खास बना देता है। यह बैंगल सेट खासतौर पर गणगौर, तीज और शादी के पारंपरिक फंक्शन में बहुत अच्छा लगता है।

55
पर्ल और मिरर वर्क ब्राइडल बैंगल डिजाइंस
Image Credit : Pinterest

पर्ल और मिरर वर्क ब्राइडल बैंगल डिजाइंस

पर्ल और मिरर वर्क ब्राइडल बैंगल

पर्ल (मोती) और मिरर वर्क का कॉम्बिनेशन बेहद एलिगेंट लगता है। इस बैंगल सेट में छोटे मिरर के साथ व्हाइट या ऑफ-व्हाइट पर्ल लगे होते हैं। यह डिजाइन खासतौर पर पेस्टल ब्राइडल लहंगा, पीच साड़ी या क्रीम आउटफिट के साथ बहुत खूबसूरत दिखता है। जो दुल्हनें सॉफ्ट और रॉयल लुक चाहती हैं, उनके लिए यह सेट परफेक्ट रहता है।

ऑक्सीडाइज्ड मिरर वर्क बैंगल सेट

अगर आप थोड़ा इंडो-एथनिक और यूनिक लुक चाहती हैं तो ऑक्सीडाइज्ड मिरर वर्क बैंगल बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसमें सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड मेटल के साथ छोटे-छोटे मिरर लगे होते हैं। यह डिजाइन खासकर इंडो-वेस्टर्न लहंगा, कॉटन साड़ी या अजरख प्रिंट आउटफिट के साथ बहुत स्टाइलिश लगता है। मेहंदी या हल्दी जैसे फंक्शन में भी यह अलग लुक देता है।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
चूड़ियों के डिजाइन
ज्वेलरी डिजाइन
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Silver Tagdi Designs: घुंघरू की छनछन का जलवा, पहनें खूबसूरत चांदी का कमर छल्ला
Recommended image2
Emerald Dangling Earrings: एमराल्ड डैंगलर इयररिंग्स के बेस्ट 6 डिजाइंस, देंगे एवरग्रीन ब्यूटी
Recommended image3
Chunky AD Anklet: सिर्फ 300 में रॉयल्टी और चमक, ट्राई करें अमेरिकन डायमंड पायल डिजाइंस
Recommended image4
Choker Jewelry Set: चोकर जूलरी सेट, गोल्ड प्लेटिंग संग कुंदन+डायमंड वर्क में लें 10 डिजाइन
Recommended image5
Glass Bangle Design: कांच की चूड़ियों के बिना अधूरी है ईद की खूबसूरती, श्रृंगार पूरा करने के लिए चुनें ये 5 डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved