
बेटे के मुंडन सेरेमनी में आप सिंपल गोल्ड इयररिंग्स पहनने के बजाय खास इयररिंग्स बनवा सकती हैं। आजकल झुमके में चेन लटकन वाले इयररिंग्स को खूब पसंद किया जा रहा हैं। ऐसी इयररिंग्स आसानी से चार ग्राम में बन जाती हैं और गोल चेहरे को बैलेंस और खूबसूरत लुक देती हैं। आइए जानते हैं चेन झुमका इयररिंग्स के कुछ खास डिजाइंस के बारे में, जिसे आप सुनार से कहकर कस्टमाइज करा सकती हैं और 22 कैरेट से लेकर 9 कैरेट गोल्ड में ऑर्डर कर सकती हैं।
लॉन्ग चेन झुमका डिजाइन में बॉल लटकन के साथ चेन का अटैचमेंट होता है, जो झुमकों को लंबा दिखाता है। ऐसे झुमके में डोम कम लुक कम होता है। गोल फेस में ऐसे झुमके काफी बैलेंस लुक देते हैं और स्टेटमेंट इयररिंग्स की तरह ही काम करते हैं। आप ऐसे झुमके में कुंदन वर्क भी भी ले सकती हैं, जो झुमके की चमक बढ़ाने का काम करता है।
गोल्ड की चमक के साथ मोतियों की चमक भी पसंद है, तो आप पर गोल्ड चेन वाले झुमके खरीद सकती हैं। मुंडन पार्टी वियर के लिए ऐसे झुमके बेस्ट ऑप्शन हैं। इसमें कुंदन वर्क भी होता है, जो झुमको को फैंसी लुक देता है। चेन लटकन के कारण ऐसे झुमके काफी हैवी दिखाई पड़ते हैं। आपको ऐसे इयररिंग्स पहनने के साथ में मैचिंग नेकलेस भी पहनना चाहिए।
चेन झुमके में आपको सफेद मोती के साथ ही लाल, हरे, नीले, पीले या पसंदीदा रंग वाले मोती भी मिल जाएंगे। चेन लटकन के साथ यह रंगीन मोती बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं। आप झुमका में लटकते हुए चेन में पसंद के डिजाइन चुनें और छोटे फेस को बैलेंस दिखाएं।एक ही झुमके में 2 से तीन रंग के मोती चुन सकते हैं।
और पढ़ें: Royal Craft Rings: सोना महंगा पर क्यों रोना, खरीदें 6 डिजाइनर क्राफ्ट रिंग फॉर रॉयल स्टाइल
आप मल्टी डोम झुमका चेन इयररिंग्स 5 से 6 ग्राम में बनवाएं। ये दिखने में हैवी होते हैं और राउंड फेस पर परफेक्ट दिखते हैं। ऐसे इयररिंग्स में बड़ी के बजाय छोटी चेन दी जाती है।
और पढ़ें: Thread Mangalsutra: सोने की चेन की नो टेंशन, छोटे पेंडेंट के साथ पहनें धागे वाले मंगलसूत्र