
अगर आप ऐसी इयररिंग्स ढूंढ रही हैं जो एथनिक के साथ-साथ फ्यूजन आउटफिट पर भी खूबसूरत लगें, तो घुंघरू वर्क लॉन्ग कश्मीरी इयररिंग्स शानदार ऑप्शन हो सकती हैं। इन इयररिंग्स में ट्रेडिशनल कश्मीरी डिजाइन, ऑक्सीडाइज्ड फिनिश और छोटे-छोटे घुंघरू का कॉम्बिनेशन बेहद अट्रैक्टिव लगता है। खास बात यह है कि सावन महीने में आप सूट, साड़ी, कुर्ती, इंडो-वेस्टर्न और यहां तक कि सिंपल ड्रेस के साथ भी इनको आसानी से मैच कर सकती हैं। अगर आप अपने जूलरी कलेक्शन में कुछ स्टाइलिश और यूनिक जोड़ना चाहती हैं, तो ये 6 कश्मीरी लॉन्ग इयररिंग डिजाइन ट्राय कर सकती हैं।
अगर आपको ट्रेडिशनल और विंटेज लुक पसंद है, तो ऑक्सीडाइज्ड कश्मीरी इयररिंग शानदार विकल्प हो सकती हैं। इनमें नीचे छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं, जो मूवमेंट के साथ खूबसूरत लुक देते हैं। कॉटन सूट, कुर्ती और हैंडलूम साड़ी के साथ यह डिजाइन बहुत सुंदर लग सकती है।
और पढ़ें - Silver Bangle Design: चांदी बैंगल 8 डिजाइन, ग्लास चूड़ी संग करें पेयर
अगर आप थोड़ा स्टेटमेंट लुक चाहती हैं, तो मल्टी लेयर घुंघरू इयररिंग्स ट्राय करें। इनकी लंबी लेयर और झूलते घुंघरू चेहरे को रॉयल टच देते हैं। शादी, मेहंदी और फेस्टिव लुक के लिए यह डिजाइन अच्छी लग सकती है।
अगर आप अपनी हर ड्रेस के साथ मैच होने वाली जूलरी चाहती हैं, तो कलरफुल बीड्स और घुंघरू वर्क वाली इयररिंग्स शानदार ऑप्शन हो सकती हैं। इनमें लाल, हरा, नीला या मल्टीकलर स्टोन लगे होते हैं, जो अलग-अलग आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो सकते हैं।
चांदबाली डिजाइन में घुंघरू वर्क आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें हाफ मून शेप के नीचे छोटे घुंघरू लगे होते हैं, जो पहनने पर बेहद ग्रेसफुल लगते हैं। सिल्क साड़ी और शरारा सेट के साथ यह डिजाइन शानदार दिख सकती है।
और पढ़ें - 22Carat Gold Mangalsutra: 22KT गोल्ड मंगलसूत्र डिजाइन, लाइटवेट में 7 फैंसी पैटर्न
अगर आपको थोड़ा यूनिक और ट्रेंडी लुक पसंद है, तो मिरर वर्क और घुंघरू कॉम्बो इयररिंग्स अच्छा विकल्प हो सकती हैं। छोटे शीशे और ऑक्सीडाइज्ड फिनिश इन्हें बोहो और फ्यूजन लुक देती है। इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ यह डिजाइन खूब जंच सकती है।
अगर आप सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो पर्ल और घुंघरू वर्क कश्मीरी इयररिंग्स ट्राय करें। मोती और सिल्वर टोन का कॉम्बिनेशन इन्हें बेहद क्लासी लुक देता है। यह डिजाइन पार्टी और फैमिली फंक्शन दोनों में अच्छी लग सकती है।