Sone Ka Jhumka Gold Earring: 9 कैरेट गोल्ड झुमका डिजाइन,10000रु. में रफ यूज गोल्ड इयररिंग्स

Published : May 20, 2026, 07:15 PM IST
gold jhumka under 10000

सार

Jhumka Earring Design Gold Price: सोने के झुमका बनवाने हैं लेकिन 22 कैरेट गोल्ड प्राइस का बजट नहीं है तो 3000 से 10000 रु. की रेंज में खरीदें लेटेस्ट 9 कैरेट गोल्ड झुमकी डिजाइन। खें जालीदार, मीनाकारी, एंटिक और ट्रेडिशनल पीस जो डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं

डेली वियर के लिए गोल्ड इयररिंग्स की तलाश है लेकिन स्टड-हूप पहनना नहीं चाहती और 22 कैरेट सोना लेने का बजट नहीं है। तो ऐसे कॉमप्लेक्स सिचुएशन में परेशान होने की बजाय 9 कैरेट सोने के झुमका में इन्वेस्ट करें। जहां कम पैसों में लेटेस्ट वैरायटीज मिल जाएंगी। आप भी 3000-10000रु. की रेंज में देखें ग्लैम और वर्सेटाइल Jhumka Earrings Design Gold खरीदें।

जालीदार 1 ग्राम गोल्ड झुमका

स्टड या सुई धागा से हटकर 1 ग्राम गोल्ड झुमकी खरीदना बेस्ट च्वाइस है। यह हल्की होने के साथ दिखने में भी बहुत स्टाइलिश और रिच लुक देती है। पेंच वाले टॉप्स और लटकन इयररिंग्स का बेस्ट कॉम्बो हैं, जिसे स्पेशल केज लाइन्स बना रही हैं। साथ में छोटे-छोटे बीड्स फेमिनिन लगते हैं। अगर आप सिंपल+सोबर लुक पसंद करती हैं तो रोजाना से ऑफिस वियर के लिए इसे विकल्प बनाएं। ऑनलाइन और सुनार के यहां ये 3000रु. तक मिल जाएंगे।

मीनाकारी स्टोन गोल्ड झुमका

सोने के झुमका पर ये डिजाइन थोड़ी हैवी और ट्रेडिशनल लुक पर है। जहां स्टड टॉप्स के साथ लाल रंग के मीनाकारी नगों का इस्तेमाल है। आसपास लीफ पैटर्न और थोड़ा उभरा हुआ टेक्चर पारंपरिक लुक देता है। 9 कैरेट में ये 4000रु. तक बनवाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- झुर्रियों नहीं हेयरस्टाइल पर नजर ! चुनें भाग्यश्री से 7 लुक

न्यू डिजाइन झुमका गोल्ड

जरूरी नहीं है कि हमेशा स्टाइलिश दिखने के लिए भारीभरकम डिजाइन चुनी जाए। अगर आपका चेहरा पतला है तो हैवी वर्क की बजाय लाइटवेट gold jhumka earrings design में इन्वेस्ट करें। यह जालीदार और फ्लोरल कटवर्क पर बना है, साथ में स्टड घुंघरू बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। ज्वेलरी के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद हैं तो आप फैंसी वर्क पर इसे खरीद सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Thin Mangalsutra: जेराकी मंगलसूत्र प्राइस, स्लाइट वर्क पर 7 नई डिजाइन

एंटिक झुमका गोल्ड डिजाइन

अगर आप थोड़ा हैवी लुक पसंद करती हैं तो एंटिक वर्क पर इस तरह का ट्रेडिशनल sone ka jhumka price चुनें। डिटेलिंग की बात करें तो ये सर्किल शेप स्टड और रूबी नग लगे हैं। चारों तरफ बारीक फूलों और दानों की नक्काशी कमाल लगती है। साथ में डोम शेप और बारीक पट्टी बहुत की ब्यूटीफुल लुक देता है। 9 कैरेट गोल्ड में 10000रु. तक यह बन जाएंगे। इन्हें डेली तो नहीं लेकिन फेस्टिव या फिर शादी-पार्टी में पहना जा सकता है।

ट्रेडिशनल गोल्ड झुमका प्राइस

स्टाइल से ज्यादा सिक्योरिटी चाहिए तो आप सॉलिड गोल्ड बॉल्स और बीडेड वर्क झुमका खरीदें। यह यूनिक लगने के साथ ही बहुत न्यू लुक देती है। इसके ऊपर का स्टड छोटे-चोटे सोने के दानों और इनग्रेविंग वर्क पर है, जो कानों को आकर्षक बनाता है। इतना ही नहीं 3-4 लेयर्स पर उभरे हुए बीड्स गॉर्जियस और ट्रेडिशनल लुक देने में कमी नहीं रखेंगे।

9 कैरेट गोल्ड की खासियत

  • 9 कैरेट गोल्ड बजट फ्रेंडली ऑप्शन है, इसमें केवल 37.5% शुद्ध सोना होता है,  जो 22KT-18KT Gold से काफी कम है
  • तांबा-जिंक और कॉपर जैसे धातुओं के मिश्रण से जल्द टूटता नहीं है और डेली वियर के लिए चुना जा सकता है
  • 9 कैरेट गोल्ड के दाम 22 कैरेट के मुकाबले आधे से भी कम होता है
  • मजबूत होने के कारण 9Kt Gold में बारीक, मॉडर्न और फैंसी डिजाइन्स बनवाई जा सकती है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Bangles and Matching Earring Set: बैंगल्स और मैचिंग इयररिंग का नया ट्रेंड, देखें 7 स्टाइलिश डिजाइन
उंगलियों को दें Bold और Classy Look, पहनें 7 Snake Design Silver Rings