सिल्वर बैंगल डिजाइन मॉडर्न और फ्यूजन स्टाइल में भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप हाथों को एलिगेंट और शाइनी लुक देना चाहती हैं, तो ये 8 खूबसूरत चांदी के कंगन डिजाइन ट्राय करें।
चूड़ियों के साथ लेयरिंग करके आप इस तरह के फैंसी स्टोन स्टडेड सिल्वर बैंगल पहन सकती हैं। इससे हाथों का लुक स्टाइलिश बनाया जा सकता है। ये पहनने पर यूनिक लगते हैं।
रोज पहनने के लिए सिंपल डिजाइन पसंद करती हैं, तो मिनिमल मीनाकारी सिल्वर बैंगल अच्छा ऑप्शन हो सकता है। पतले और हल्के वजन वाले ये कंगन डेली में आसानी से पहने जा सकते हैं।
अगर आप थोड़ा फेमिनिन और शाही लुक चाहती हैं, तो फ्लोरल एंग्रेविंग सिल्वर कंगन ट्राय करें। फूलों और बेलों की डिजाइन वाले ये कंगन हाथों को बेहद एलिगेंट और क्लासी लुक देते हैं।
कड़ा डिजाइन कंगन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। थोड़ा मोटा और मजबूत डिजाइन हाथों को रॉयल टच देता है। अगर आप सिर्फ एक स्टेटमेंट जूलरी पीस पहनना पसंद करती हैं, तो यह डिजाइन शानदार रहेगा।
ट्रेडिशनल और थोड़ा विंटेज लुक पसंद है, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर कंगन शानदार हैं। इनमें बारीक नक्काशी, फ्लोरल पैटर्न या ट्राइबल डिजाइन बने होते हैं, जो एथनिक लुक में खूबसूरत लगते हैं।
साड़ी या अनारकली सूट के साथ ये घुंघरू डिजाइन सिल्वर कंगन डिजाइन हाथों को रिच लुक दे सकती है। छोटे-छोटे घुंघरू पैटर्न वाले सिल्वर कंगन ट्रेडिशनल लुक पसंद करने वालों के लिए हैं।
शादी या फेस्टिव सीजन में यह ग्रीन स्टोन वर्क सिल्वर बैंगल डिजाइन बहुत अच्छी लगती है। ये पहनने पर हल्का एथनिक टच देते हैं और फेस्टिव आउटफिट के साथ बहुत सुंदर लग सकते हैं।
अगर आपको थोड़ा मॉडर्न और पार्टी वियर लुक पसंद है, तो बिग स्टोन वर्क सिल्वर कंगन शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। इनमें बिग साइज के सफेद स्टोन लगे होते हैं। यह डिजाइन अट्रैक्टिव लगता है।
Chandi Toe Ring: हर कदम पर सुपरहिट ग्लैमर, 1000रु. में 7 तरह की चांदी बिछिया
Flower Pendent: कम वजन की चेन को मिलेगी ज्यादा खूबसूरती, डालें 2g फ्लावर पेंडेंट
Green kanch Churi: हरी कांच की चूड़ियों का चलाएं जादू, लेटेस्ट डिजाइंस बढ़ाए कलाई का नूर
Bandhej Bangle: हाथों में दिखेगी राजपूती नजाकत ! खरीदें बंधेज वर्क कड़ा सेट