Light weight Fancy Mangalsutra Design in gold: 22 कैरेट गोल्ड मंगलसूत्र चाहती हैं जो हल्का, स्टाइलिश और रोज पहनने में आरामदायक हो, तो ये 7 फैंसी डिजाइन अच्छे विकल्प हो सकते हैं। सही पैटर्न चुनकर आप अपने लुक में ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल दोनों का खूबसूरत मेल जोड़ सकती हैं।

मंगलसूत्र सिर्फ एक जूलरी पीस नहीं, बल्कि शादीशुदा महिलाओं के लिए खास महत्व रखने वाला आभूषण माना जाता है। हालांकि बदलते फैशन के साथ अब भारी और लंबे मंगलसूत्र की जगह लाइटवेट 22KT गोल्ड मंगलसूत्र डिजाइन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। ये देखने में स्टाइलिश होते हैं, रोज पहनने में आरामदायक रहते हैं और ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक भी देते हैं। अगर आप ऐसा 22 कैरेट गोल्ड मंगलसूत्र ढूंढ रही हैं जो हल्का होने के साथ फैंसी भी लगे, तो ये 7 डिजाइन आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिनिमल सिंगल पेंडेंट मंगलसूत्र

अगर आपको सिंपल और एलिगेंट डिजाइन पसंद है, तो सिंगल पेंडेंट 22KT मंगलसूत्र शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसमें ब्लैक बीड्स की पतली चेन के बीच छोटा गोल्ड पेंडेंट होता है, जो डेली वियर के लिए परफेक्ट माना जाता है। छोटे डायमंड कट या फ्लोरल पेंडेंट वाली डिजाइन ऑफिस और कैजुअल दोनों लुक के साथ अच्छी लगती है।

और पढ़ें - 0.3 Gm Gold Nose Pin: 2K में गोल्ड नोज पिंन, छोटी नाक पर लगेगी सुंदर

फ्लोरल डिजाइन गोल्ड मंगलसूत्र

फूलों से इंस्पायर्ड फ्लोरल पैटर्न मंगलसूत्र आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इनमें छोटे गोल्ड फ्लावर मोटिफ बने होते हैं, जो देखने में बहुत एलिगेंट लगते हैं। अगर आप ट्रेडिशनल टच के साथ थोड़ा फेमिनिन लुक चाहती हैं, तो यह डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकती है।

वी-शेप पेंडेंट मंगलसूत्र

जो महिलाएं मॉडर्न और स्लिम लुक चाहती हैं, उनके लिए V-शेप पेंडेंट मंगलसूत्र काफी स्टाइलिश लग सकता है। इसका डिजाइन गर्दन को लंबा और एलिगेंट लुक देता है। हल्के वजन में भी यह काफी रिच दिखाई देता है और वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी मैच हो सकता है।

हार्ट डिजाइन मंगलसूत्र

अगर आप कुछ यूनिक और ट्रेंडी ट्राय करना चाहती हैं, तो हार्ट पैटर्न गोल्ड मंगलसूत्र पसंद आ सकता है। छोटे हार्ट शेप पेंडेंट के साथ ब्लैक बीड्स का कॉम्बिनेशन बहुत प्यारा लगता है। नई शादीशुदा महिलाओं के बीच यह डिजाइन काफी पसंद की जाती है।

और पढ़ें - 100Rs में असली चांदी! रेगूलर पहनें 8 सिल्वर फिनिश ऑक्सीडाइज्ड बिछिया

ट्विन सर्कल मंगलसूत्र

आजकल डबल रिंग या ट्विन सर्कल डिजाइन भी काफी ट्रेंड में है। इसमें दो गोल पेंडेंट एक साथ जुड़े होते हैं, जो पार्टनरशिप और बॉन्डिंग को सिंपल तरीके से दर्शाते हैं। यह डिजाइन बहुत हल्की होने के बावजूद प्रीमियम लुक देती है।

टेंपल ज्वेलरी इंस्पायर्ड मंगलसूत्र

अगर आपको ट्रेडिशनल डिजाइन पसंद है, तो टेम्पल स्टाइल मंगलसूत्र अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें छोटे देवी-देवता मोटिफ या ट्रेडिशनल पैटर्न होते हैं, जो साड़ी और एथनिक आउटफिट के साथ बेहद सुंदर लगते हैं। हल्के वजन में भी ये डिजाइन रिच फील देती हैं।