Aishwarya Rai red carpet : Cannes 2025 में ऐश्वर्या राय ने पहनी व्हाइट सिल्क बनारसी साड़ी और करोड़ों की रूबी-हीरे की ज्वेलरी, ट्रेडिशनल लुक से सबका दिल जीत लिया।
Cannes 2025 में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का लुक सामने आया है। विश्व सुंदरी की खूबसूरती देख हर कोई हैरान रह गया। एक्ट्रेस ने गाउन और वेस्टर्न आउटफिट से हटकर व्हाइट सिल्क बनारसी साड़ी पहनीं। उनका देसी लुक सभी को पसंद आया लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस के नेकलेस की हुई।
25
Cannes में ऐश्वर्या राय ने पहना करोड़ों का हार
आउटफिट के साथ ऐश्वर्या राय ने इस बार खास ज्वेलरी कैरी की। जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। खास बात है रेड कार्पेट के लिए आउटफिट मनोष मल्होत्रा कलेक्शन (Manish Malhotra Collection) का है। ज्वेलरी के बारे में भी ऑफिशियल पेज पर जानकारी दी गई है।
35
मल्टीलेयर रूबी नेकलेस में नजर आईं ऐश्वर्या
चांदी के धागों से सजी साड़ी को देसी और ट्रेडिशनल लुक देते हुए ऐश्वर्या राय ने मनीष मल्होत्रा की ज्वेलरी कलेक्शन से लिया गया यह हाई ज्वेलरी सेट वाकई बेहद खास था। इसमें मोज़ाम्बिक रूबी (लाल रंग के कीमती पत्थर) के पत्थर लगे थे। खास बात थी, नेकलेस बनाने के लिए हीरों को काटा नहीं किया गया। ये अनकट पैटर्न पर थे। जो बहुत खूबसूत लुक दे रहे हैं।
ऐश्वर्या ने गले में मल्टी-लेयर रूबी नेकलेस, एक रूबी चोकर जिसमें एक सिंगल डायमंड पेंडेंट था, और एक तीसरा डायमंड नेकलेस पहना था। इसके अलावा उन्होंने दोनों हाथों में रूबी और डायमंड की रिंग्स, और मिलती-जुलती इयररिंग्स भी पहनी थीं।
55
ऐश्वर्या ने किया नीता अंबानी को फेल
ऐश्वर्या राय भी लग्जरी ज्वेलरी की शौकीन है। Cannes Festival में उनका लुक बहुत पसंद किया जा रहा है। बता दें, बीते कई सालों से ऐश्वर्या राय के आउटफिट कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे थे,लेकिन इस बार ऐश्वर्या ने फैंस का दिल जीत लिया।