आर्टिफिशियल झुमका डिजाइन, ₹500 के अंदर ब्यूटीफुल झुमकी पीस

Published : Jun 09, 2026, 06:00 PM IST
artificial jhumka designs new

सार

Artificial Jhumka Fancy Design: क्या 200 रु वाला झुमका आपका पूरा पार्टी लुक बदल सकता है? कुंदन, पोल्की या ऑक्सीडाइज्ड पैटर्न झुमकी में किसे चुनना बेस्ट रहेगा ? क्या डुप्लीकेट झुमके गोल्ड ज्वेलरी जैसी फिनिश देते हैं ?

Artificial Jhumka Designs: मेकअप से लेकर आउटफिट चाहे जितना खास हो जब तक इयररिंग्स ढंग के न हो लुक खिलकर नहीं आता है। अब हर अटायर पर गोल्ड बाली पहनना पॉसिबल नहीं है। ऐसे में स्टाइलिश आर्टिफिशियल झुमका खरीदें, जो न बढ़िया क्वालिटी में आते हैं बल्कि रीगल अंदाज भी देते हैं। अगर आप कुछ लाइटवेट पीस की तलाश कर रही हैं तो ये कलेक्शन आपको 100% पसंद आएगा।

फ्लोरल जरकन नग झुमकी

शादी-पार्टी में चमकदार अंदाज चाहिए तो फ्लोरल मैश वर्क पर झुमकी डिजाइन खरीदें। लाइट पिंक शेड चमक विद स्टोन की खूबसूरत बहुत ही क्लासी लगती है। यह दिखने में जितने ज्यादा प्रीमियम लगते हैं वजन में उतने ही हल्के हैं। आप इन्हें एथनिक-वेस्टर्न हर ड्रेस पर बिना परेशानी ऑल डे कैरी कर सकती हैं।

स्टड ड्रॉप गोल्डन नग झुमका

हल्की और छोटी डिजाइन पर स्टड ड्रॉप गोल्डन नग झुमका की बात ही निराली है। यह क्लासिक फ्लोरल मोटिफ वर्क से इंस्पायर्ड हैं जो कानों को ग्रेसफुल क्लास देंगे। इसमें दोनों लेयर पर बारीक नक्काशी संग व्हाइट स्टन लगे हैं। अघर आप भी वर्सेटाइल और लग्जरी वाइब चाहती हैं तो इसे चुनें। मीशो-अमेजन पर 200 रु. तक इसकी ढेरों वैरायटीज मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें- कम जगह में स्टाइल संग स्टोरेज, 7 कॉर्नर शेल्फ डिजाइन

आर्टिफिशियल कुंदन झुमका

250 रु. की रेंज में यह विंटेज इंस्पायर्ड मोती-कुंदन झुमका की एवरग्रीन डिजाइन है जो आपको रॉयल एलिगेंस और हेरिटेज चार्म देने में कमी नहीं रखेंगी। डिटेलिंग की बात करें तो इसमें लाल नग संग छोटे-छोटे मोती लगे हैं जो कानों को रिच टेक्चर देने के साथ फेस्टिव ग्लो देते हैं। आप इसे कांजीवरम-बनारसी सिल्क साड़ी पर पहन रानी लगेंगी।

डुप्लीकेट पोल्की झुमका डिजाइन

रियल Polki Earrings की कीमत हजारों में होती है। अब इसे खरीदना बजट बिगाड़ने जैसा है ऐसे में आप ट्रेडिशनल आर्ट और टाइमलेस ब्यूटी देने वाली पोल्की झुमका खरीदें। इसके टॉप पर चक्र जैसी डिजाइन देते हुए सेंटर में मनकों और स्टोन्स लगे हैं। साथ में बारीक नक्काशी विद मल्टीकलर नग की हैंगिंग्स ऑप्यूलेंट और लग्जरी टच देते हैं। एंटी टर्निश वारंटी संग आप 500 रु. तक इन्हें खरीद सकती हैं।

ये भी पढ़ें- हार्ट, इन्फिनिटी या सनफ्लावर ? कौन सी सिल्वर स्टोन रिंग देगी खूबसूरत लुक

ऑक्सीडाइज्ड फैंसी झुमका न्यू पीस

अगर आप क्लासिकल और मॉडर्न अंदाज का कॉम्बो एक साथ चाहती हैं तो क्लोसेट में ऑक्सीडाइज्ड फैंसी झुमका जरूर रखें। यह बोहो चिक वाइब देने के साथ एथनिक एलिगेंस का परफेक्ट मिक्सचर देते हैं। इसमें एलिफेंट मोटिफ संग पर्पल स्टोन लगे हैं। साथ में छोटे-छोटे वाइट बीड रफ एंड टफ यूज के लिए बेस्ट है। आप इसे कॉलेज, ऑफिस, कैजुअल आउटिंग से संग कर बोल्ड स्टेंटमेंट पा सकती हैं।

पर्पल पीकॉक पेस्टल झुमका

मैचिंग से हटकर क्लोसेट में कंट्रास्ट पैटर्न वाला पेसटल झुमका शामिल करें। ये ट्रेंड सेटिंग और क्लासिक ज्वेलरी पीस है जो पारंपरिक मोर मोटिफ ट्विस्ट संग आत है। इसमें बारीक डायमंड की चमक संग छोटे-छोटे लगे नग झुमका की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। आप भी इसे पहन रिफ्रेशिंग और यूथफुल लगेंगी। बाजार में 100-200रु. तक ये मिल जाएगी।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

लाल चूड़ा हुआ पुराना, मॉडर्न ब्राइड्स की पहली पसंद बने ये पर्सनलाइज्ड डिजाइन्स
Apple Earring: स्टड इयररिंग्स, एप्पल शेप पर 7 फंकी डिजाइन