Silver Stone Rings For Women: क्या 1500- 4000 रु. में आने वाली सिल्वर रिंग आपके हाथों को डायमंड जैसी चमक दे सकती है? ऐसी कौन सी चांदी की अंगूठी है जो ऑफिस, पार्टी से डेली वियर के लिए बेस्ट है। हार्ट, इनिफिनिटी डिजाइन में कौन सी रिंग सबसे बेस्ट है?

Silver Stone Ring Design: रोजाना पहनने के लिए चांदी और स्टोन की कॉम्बिनेशन पर आने वाली सिल्वर रिंग सस्ता और स्टाइलिश ऑप्शन है। अगर आप भी ऑफिस से लेकर आउटिंग के लिए हल्की बट फॉर्मल रिंग तलाश रही हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं, क्लासिक और मिनिमल फैशन का बेस्ट कॉम्बो देने वाली 925 रिंग डिजाइन जो न आउटफिट की शान बढ़ाएंगी बल्कि वर्सेटाइल लुक भी देंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रॉस डिजाइन वाली चांदी की अंगूठी

सिल्वर और जरकन नगों की जुगलबंदी के आगे सब कुछ फेल है। Chandi Ki Anguthi अब केवल धार्मिक मान्यताओं तक सीमित नहीं है। मैरिड वुमन से 20+ गर्ल्स क्रॉस डिजाइन पर ऐसी सिल्वर रिंग चुन सकती है। इसकी खासियत बारीक नगों की डिटेलिंग है जो सिंपल-नीट होकर भी क्लासिक लुक देती है। यह पीस खासकर उन महिलाओं के लिए जिन्हें ज्यादा भड़कीली ज्वेलरी पसंद नहीं है।

क्रिस्टल स्टोन सिल्वर

अगर आप विंटेज और स्टेटमेंट पीस वाला फील चाहती हैं तो इस तरह की पर्पल स्टोन सिल्वर रिंग खरीदें। यह अंगूठी शादी-शुदा महिलाओं के लिए बेस्ट च्वाइस है। आप इसे ऑनलाइन-ऑफलाइन स्टोर्स पर 1500-3000रु. तक खरीद सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Ladder Gardening Home DIY: 2 फीट जगह में मिनी गार्डन, सीढ़ी से करें स्मार्ट प्लांटिंग

इन्फिनिटी सिल्वर रिंग

हाथों को मिनिमल और कंटेप्रेररी डिजाइन लुक देना चाहती हैं तो मेटेलिक चांदी वर्क पर अंगूठी की डिजाइन सस्ता और खूबसूरत विकल्प है। यह पीस थोड़ा क्लासी और नीट है जिसे आप हर तरह के अटायर पर पहन प्यारी लगेंगी। आप बेसिक से हटकर कुछ यूनिक चाहती हैं तो इसे खरीदना बनता है।

हार्ट शेप सिल्वर रिंग न्यू डिजाइन

यंग गर्ल्स को हार्ट शेप ज्वेलरी खूब भाती है। यह ऐसी डिजाइन है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। अगर आप भी चाहती हैं कि एक बार खरीदने पर आप उसे सालों तक पहन सके तो इसे चुनें। यह रिंग शुद्ध चांदी और जरकन नग पर है जो हाथों को एलिगेंट स्टाइल देने में कमी नहीं रखेगी।

ये भी पढ़ें- कम कीमत में गोल्डन ग्लैमर ! 9KT Earrings के 6 डिजाइन देंगे क्लासी लुक

सनफ्लावर सिल्वर अंगूठी

भड़कीला और चार्मिंग अंदाज चाहिए तो इस बार बेसिक पीस से हटकर आप सूरजमुखी फ्लावर वाली सिल्वर अंगूठी में इन्वेस्ट करें। ये हाथों को इन्हेंस करने के साथ वर्सेटाइल चार्म देती है। सुनार या ऑनलाइन ज्वेलरी स्टोर पर ऐसी Ladies Silver Ring Price 1500-4000रु. तक मिल जाएगी।

स्टेनलेस सिल्वर बो रिंग

आजकल बो ज्वेलरी का कल्चर बढ़ गया है। ये दिखने में क्यूट और फैशनेबल लगती है। अगर आप भी रास्टिक और मिनिमल एस्थेटिक लुक चाहती हैं तो इसे चुनें। तस्वीर में तो ये प्लेन डिजाइन पर है लेकिन आप इसे 1000-2000रु. तक नग या पर्ल पर भी चुन सकती हैं।