बिहार की मशहूर लाह की चूड़ियां, वेडिंग सीजन में पाएं 500 रुपये के भीतर ट्रेडिशनल ग्लो

Published : Nov 06, 2025, 09:25 AM IST
lah lahthi bangle

सार

Lah Bangle: बिहार में लाह की चूड़ियां बहुत ही ज्यादा खूबसूरत बनाई जाती है। हल्दी सेरेमनी से लेकर शादी तक के लिए आपको इसमें अच्छे डिजाइंस मिल जाएंगे। ऑनलाइन आप इसे 500 रुपए के अंदर खरीद कर ग्लोइंग निखार पा सकती हैं। 

Lahthi Bangle: बिहार में बनी लाह की चूड़ियां अपनी सुंदरता, रंग और टिकाऊपन के लिए जानी जाती है। यह सिर्फ एक फैशन नहीं एक्सेसरी नहीं, बल्कि इंडियन कल्चर और ट्रेडिशन की पहचान भी है। शादी-ब्याह से लेकर तीज-त्योहार तक, इन चूड़ियों का ट्रेड आज भी उतना ही लोकप्रिय है जितना सदियों पहले था। अगर आप बिहार की दुकानों से लाह की चूड़ियां या कंगन लेने में असमर्थ हैं, तो ऑनलाइन इसे खरीद सकती हैं। लाह जिसे लहठी भी कहते हैं वो आप 500 रुपए के अंदर ही खरीद सकती हैं।

कैसे बनती है लाह की चूड़ियां

रेजिन  (gum-like पदार्थ) से लाह की चूड़ियां बनाई जाती है। यह पदार्थ पेड़ों की टहनियों पर पाए जाने वाले लाह कीड़ों से प्राप्त होता है। इसे गर्म करके मुलायम और लचीला बनाया जाता है। जब लाह पिघलकर नरम हो जाती है, तब उसमें रंग मिलाए जाते हैं। पारंपरिक तौर पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाता था, लेकिन अब कृत्रिम रंगों का भी इस्तेमाल होने लगा है ताकि चूड़ियां और चमकदार दिखें। गरम लाह को पतली लकड़ी या लोहे की छड़ी पर लपेटा जाता है। फिर उसे बेलनाकार रूप में काटकर चूड़ी का आकार दिया जाता है। यह चरण पूरी तरह हाथ से किया जाता है। ठंडी होने के बाद चूड़ियों पर हाथ से नक्काशी की जाती है। फिर उनमें गोटा, मणियां, पत्थर, शीशा और गोल्डन बॉर्डर जैसी सजावट की जाती है। यही उन्हें सबसे अट्रैक्टिव बनाती है।

येलो-पिंकऔर ग्रीन कलर की लाह की चूड़ी

येलो-पिंक और ग्रीन मिक्स लाह की चूड़ियां जब हाथों पर पहनेंगी तो एक अलग ही रौनक  उभर कर सामने आती है। सूट-साड़ी या फिर लहंगा पर आप हल्दी सेरेमनी के लिए ट्राई कर सकती हैं। अमेजन पर 61% के डिस्काउंट के साथ 472 रुपए मिल रही है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

पिंक zircon वर्क लहठी

zircon वर्क से सजी पिंक लाहठी को देखकर मन खरीदने को मचल गया ना। हाथों में इसे पहनने के बाद शाहीपन झलकती है। इस तरह की लहठी वैसे तो मार्केट में आपको 600-800 रुपए में मिलेगी। अमेजन से आप इसे 567 रुपए में खरीद सकती हैं। इस लाहठी पर 53प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है।

और पढ़ें: Silver Jewellery Maintain Tricks: सिल्वर जूलरी में रखें ये छोटा पैकेट, जानें 5 मेंटेनेंस ट्रिक

येलो लहठी 

मुजफ्फरपुर में इस लहठी को बनाया गया है। येलो रंग के लाह की चूड़ियां पर नग लगाकर ग्लोइंग लुक दिया गया है। अमेजन पर यह प्यारा सा सेट मिल रहा है। शादी में हल्दी सेरमनी के दौरान आप इसे स्टाइल कर सकती हैं। 399 रुपए में आप अमेजन से इसे खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: 1 के साथ 1 फ्री में खरीदें गोल्डन नेकलेस सेट, असली सोने वाली बनेगी बात!

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

विंटर जूलरी में छाएं 5 गोल्ड ट्रेंड, लेयर्ड चेन से चंकी कफ्स तक के स्टनिंग डिजाइंस
हीरे से जरकन तक, 2025 में ब्राइड्स ने चुनें मंगलसूत्र पेंडेंट के 6 डिजाइन