10K में ब्राइडल ज्वेलरी कैसे खरीदें? बेटी की शादी के लिए ईजी प्लानिंग

Published : Jun 19, 2026, 07:30 PM IST
10K बजट में ब्राइडल ज्वेलरी

सार

Bridal Jewelry Under 10000: क्या आपके घर में भी शादी है और 10000 रुपये के छोटे बजट में पूरा ब्राइडल जूलरी की शॉपिंग करना चाहते हैं? जानें कैसे सही प्लानिंग और स्मार्ट शॉपिंग से आप अपने शादी के दिन शानदार ब्राइडल लुक पा सकती हैं?

शादी हर लड़की के जीवन का सबसे खास मौका होता है और इस दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसका लुक सबसे खूबसूरत और रॉयल दिखे। हालांकि, बढ़ती महंगाई के बीच कई बार ब्राइडल ज्वेलरी पर ज्यादा खर्च करना पॉसिबल नहीं होता। अगर आपका बजट केवल 10,000 रुपये है, तब भी आप स्मार्ट प्लानिंग के जरिए शानदार ब्राइडल ज्वेलरी खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं कि 10K बजट में ब्राइडल ज्वेलरी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सबसे पहले बनाएं ज्वेलरी लिस्ट

कई बार बिना प्लानिंग के शॉपिंग करने से बजट बिगड़ जाता है। इसलिए खरीदारी शुरू करने से पहले यह तय करें कि आपको किन-किन चीजों की जरूरत है। सबसे पहले ब्राइडल ज्वेलरी लिस्ट तैयार करें। जैसे नेकलेस सेट इयररिंग्स मांग टीका चूड़ियां या कड़े रिंग नथ (यदि पहनना चाहें) या फिर जरूरी आइटम्स को प्रायोरिटी देने से अनावश्यक खर्च से बचा जा सकता है।

और पढ़े -  जिरकन स्टोन इयररिंग, 18Kt येलो गोल्ड में खरीदें 7 डायमंड डिजाइन

गोल्ड की जगह चुनें गोल्ड-प्लेटेड ज्वेलरी

आजकल मार्केट में प्रीमियम गोल्ड-प्लेटेड और कुंदन ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है। ये देखने में लगभग असली ज्वेलरी जैसी लगती हैं लेकिन कीमत काफी कम होती है। ऐसे में 10 हजार रुपये के बजट में आप आसानी से एक खूबसूरत ब्राइडल सेट खरीद सकती हैं, जो फोटो और वीडियो में भी शानदार दिखेगा।

कुंदन और पोल्की सेट हैं बेस्ट ऑप्शन

अगर आप ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक चाहती हैं तो कुंदन और पोल्की डिजाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। इनकी खासियत है कि ये हर तरह के लहंगे और साड़ी के साथ मैच होकर रॉयल और प्रीमियम लुक देते हैं। इससे कम कीमत में महंगा लुक मिलता है। साथ ही फोटोग्राफी में शानदार फिनिश  मिलती है। 

पूरा बजट एक ही सेट पर खर्च न करें

कई लड़कियां पूरा बजट केवल नेकलेस सेट पर खर्च कर देती हैं। ऐसा करने के बजाय बजट को अलग-अलग हिस्सों में बांटें। जैसे नेकलेस सेट ₹4000, इयररिंग्स ₹1500, मांग टीका ₹800, चूड़ियां/कड़े ₹2500 रिंग और अन्य एक्सेसरीज ₹1200 में ट्राय करें। इससे इस तरह पूरा लुक बैलेंस और कम्प्लीट दिखाई देगा।

और पढ़ें -  25+ फीमेल के लिए खरीदना है गोल्ड रिंग? ये 7 गलतियां कभी ना करें

ऑनलाइन और लोकल मार्केट दोनों की तुलना करें

खरीदारी से पहले कम से कम 3-4 जगह कीमतों की तुलना जरूर करें। लोकल मार्केट में अक्सर मोलभाव का फायदा मिल जाता है, जबकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सेल और डिस्काउंट के दौरान बेहतर डील मिल सकती है। ऐसे में आप तुलना करने से आप अपने बजट में ज्यादा वैल्यू पा सकती हैं।

मल्टी-यूज ज्वेलरी चुनें

ऐसी ज्वेलरी खरीदें जिसे शादी के बाद भी फंक्शन, पार्टी और फेस्टिवल में पहना जा सके। डिटेचेबल इयररिंग्स, लेयर नेकलेस और मॉडर्न कुंदन सेट ये ऑप्शन रहते हैं। ये लंबे समय तक यूजफुल रहते हैं और पैसों की पूरी वसूली करने के लिए बेस्ट रहते हैं।

चूड़ियों पर दें खास ध्यान

ब्राइडल लुक में चूड़ियां बहुत मजरूरी भूमिका निभाती हैं। कम बजट में भी खूबसूरत स्टोनवर्क, कुंदन या मिरर वर्क वाली चूड़ियां पूरे लुक को रिच बना सकती हैं। इन पर थोड़ा इनवेस्टमेंट करने से आपका ओवरऑल ब्राइडल अपीयरेंस काफी बेहतर दिखाई देता है। नकली ज्वेलरी खरीदते समय ये बात जरूर देखें कि प्लेटिंग की क्वालिटी लॉक और क्लैप्स की मजबूती सही हो। अच्छी क्वालिटी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी लंबे समय तक नई जैसी बनी रहती है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

इयर चेन के 6 ट्रेंडी डिजाइन बालों की भी बढ़ाएंगे खूबसूरती
नाक छिदवाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये नोजरिंग बदल देंगी आपका लुक!