DIY Clay Earrings: कम बजट में स्टाइल अपग्रेड, गर्ल्स देखें कस्टमाइज्ड क्ले इयररिंग्स

Published : Apr 28, 2026, 05:00 PM IST
clay earrings

सार

Clay Earrings Ideas: क्ले इयररिंग्स के लेटेस्ड और न्यू डिजाइन देखें, जो 100-150रु की रेंज में आपका पूरा लुक इन्हेंस कर देंगे। अगर आप स्टाइल और फैशन का कॉम्बो एक साथ चाहती हैं तो इन्हें विकल्प बनाएं।

Clay Earrings New Designs: वक्त के साथ फैशन की डिफनेशन भी बदल गई है। पहले महिलाओं के लिए गोल्ड ज्वेलरी से बढ़कर कुछ नहीं था पर आज की Genz Girls को कस्टमाइज जूलरी ज्यादा पसंद आ रही है, इन्हीं में से हैं क्ले इयररिंग्स जो अफॉर्डेबल होने के साथ डिसेंट लुक देते हैं। इन्हें पॉलिमर क्ले पर तैयार किया जाता है। क्ले इयररिंग्स की सबसे बड़ी खासियत हैंडमेड डिजाइन और कलरफुल रंग हैं जो पर्सनैलिटी निखारने का काम करते हैं। अगर आप वेस्टर्न से लेकर एथनिक लुक स्टाइल स्टेटमेंट पीस लुक चाहती हैं तो ये वैरायटी जरूर ट्राई करें।

फ्लोरल क्ले स्टड

हिबिस्कन फूलों की डिजाइन पर 3d फ्लोरल स्टड वेस्टर्न आउटफिट पर कमाल लगेंगे। इसे गुलाबी कलर और टेक्चर्ड वर्क पर बनाया गया है। बीच में लगे छोटे-छोटे बीड्स इसे रिच लुक देते हैं। आप इसे ऑफ शोल्डर या फिर स्लीव कट ड्रेस संग पहनें। इन्हें पहनने के बाद किसी भी एक्स्ट्रा जूलरी की जरूरत नहीं होगी। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर्स से इन्हें खरीद सकती हैं।

पर्ल ड्रॉप पेतल इयररिंग्स

यंग गर्ल्स के लिए मोती वर्क पर आने वाले पेतल ड्रॉप पर्ल इयररिंग्स मॉडर्न च्वाइस है। तीन पंखुड़ियों को आपस में जोड़कर बेस बनाया गया है, बीच में लगे छोटे-छोटे मोती इसे स्टाइलिश लुक दे रहे है। ये Ear Cuff Earrings की कमी पूरी करते हुए वर्सेटाइल लगते हैं। 150रु की रेंज में इनकी ढेरों डिजाइन्स मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Old Tile Game: लूडो से मेमोरी पजल तक, टाइल्स से बनाएं बेस्ट DIY गेम्स

बबली पेस्टल इयररिंग्स

यह क्ले इयररिंग्स 3d डिजाइन से इंस्पायर्ड हैं। अगर आप क्यूट, चुलबुला और मिनिमलिस्टिक लुक पसंद करती हैं तो इसे चुन सकती हैं। इसमें 5 पंखुड़ियों वाला बेसिक फ्लावर है, जो कंट्रास्ट कलर रंग संग आता है। चूंकि ये इयररिंग्स वाइब्रेंट कलर पर है ऐसे में आप इन्हें पेस्टल या फिर व्हाइट कलर आउटफिट पर स्टाइल करें। 

डेजी फ्लावर इयररिंग

अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रही हैं जो यूनिक होने के साथ हैवी भी लगे तो डेजी फ्लावर इयररिंग्स बढ़िया है। ये आपको डेलिकेट, बोहेमियन और आर्टिस्टिक लुक देगा। इन्हें मैक्सी ड्रेस या फ्लोरल कुर्तियों पर पहन सेसी क्वीन लग सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Gota Patti Bangles: रजवाड़ी टच पर कंगन डिजाइन, चूड़ियों संग करें स्टाइल

बॉटनिकल सनफ्लावर इयररिंग्स

सनफ्लावर इयररिंग्स एस्थेटिक और यूनिक वाइब देते हैं। रियल फ्लावर लुक चाहती हैं तो बॉटनिकल पैटर्न पर इसे चुनें। ये आपको स्टड से लेकर डैंगल पैटर्न पर 200रु तक मिल जाएगा।

पर्पल क्ले इयररिंग

वाइब्रेंट पर्पल स्टड इयररिंग फैशनेबल लगने के साथ कानों को वोग लुक देते हैं। इसे लेयर्ड बेस पर तैयार करते हुए 3d लुक दिया गया है। बीच में लगा बीडेड टेक्चर असली फूल वाली वाइब दे रहा है। आप इसे 150-170रु में खरीद सकती हैं।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

कॉलेज गर्ल्स पहनें लाइटवेट सिल्वर रिंग, डेली के लिए 8 ट्रेंडी डिजाइन
राउंड कुंदन मांगटीका के एलिगेंट 7 डिजाइन, गोल-लंबे हर फेस पर परफेक्ट