1GM Gold Necklace: कम पैसों में हाई-फाई लुक, 1 ग्राम गोल्ड पॉलिश नेकलेस डिजाइन

Published : Apr 27, 2026, 09:00 PM IST
1 ग्राम गोल्ड पॉलिश नेकलेस डिजाइन

सार

1 Gram Gold Plated Necklace Elegant Designs: कम पैसों में लग्जरी ज्वेलरी लुक चाहिए तो 1GM गोल्ड पॉलिश नेकलेस बेस्ट चॉइस हैं। इसमें आप स्लीक पेंडेंट, लेयर्ड चेन, मिनी चोकर और फ्लोरल डिजाइंस सबसे ज्यादा प्रीमियम लगते हैं।

आजकल ज्वेलरी में 1 ग्राम गोल्ड पॉलिश नेकलेस का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि यह कम बजट में रिच और हाई-फाई लुक देता है। देखने में यह बिल्कुल असली गोल्ड सेट जैसा लगता है, लेकिन कीमत काफी किफायती होती है। अगर आप शादी, फंक्शन, ऑफिस पार्टी या डेली वियर के लिए स्टाइलिश नेकलेस ढूंढ रही हैं, तो 1GM गोल्ड पॉलिश डिजाइंस एक शानदार ऑप्शन हैं। यहां देखें कुछ खूबसूरत डिजाइंस, जो आप खरीद सकते हैं।

स्लीक पेंडेंट चेन डिजाइन

यह सबसे सिंपल और क्लासी डिजाइन है। पतली गोल्ड पॉलिश चेन के बीच में छोटा हार्ट, बूंद, फ्लावर या सॉलिटेयर स्टाइल पेंडेंट लगा होता है। अगर पेंडेंट पर हल्का स्टोन वर्क हो, तो यह बिल्कुल महंगे गोल्ड सेट जैसा लगता है। यह डिजाइन ऑफिस वियर, डेली यूज और गिफ्टिंग के लिए बहुत अच्छा है।

और पढ़ें -  5 सिल्वर चेन नेकलेस डिजाइन, लगेंगे प्रीमियम प्लेटिनम सेट

डबल लेयर चेन नेकलेस

इस डिजाइन में दो पतली चेन एक साथ रहती हैं। ऊपर वाली चेन थोड़ी छोटी और नीचे वाली थोड़ा लंबी होती है, जिसमें छोटा पेंडेंट लगा होता है। यह लेयर्ड लुक आजकल बहुत ट्रेंड में है और वेस्टर्न ड्रेसेस, कुर्ती व साड़ी ब्लाउज के साथ बहुत स्टाइलिश लगता है।

गोल्ड स्टोन लाइन नेकलेस

अगर आपको थोड़ा फंक्शन वियर लुक चाहिए, तो यह डिजाइन बहुत सुंदर है। इसमें पूरी नेकलाइन पर छोटे-छोटे चमकदार स्टोन या अमेरिकन डायमंड लाइन में लगे होते हैं। यह लाइट पड़ने पर बहुत शाइन करता है और बिल्कुल लग्जरी जूलरी जैसा फील देता है।

और पढ़ें -  लटकन झुमका से हैवी स्टड तक, 3 ग्राम गोल्ड में बनवाएं ये इयररिंग

मिनी चोकर स्टाइल गोल्ड नेकलेस

1GM गोल्ड पॉलिश में छोटे चोकर डिजाइंस भी बहुत पसंद किए जाते हैं। गले के पास फिट होने वाला यह नेकलेस छोटे गोल मोटिफ्स, फ्लोरल पैटर्न या स्टोन वर्क में बनता है। साड़ी, सूट और लहंगे के साथ यह बहुत शाही लगता है।

फ्लोरल कॉलर नेकलेस

इस डिजाइन में छोटे-छोटे फूलों जैसे मोटिफ्स पूरी चेन में लगे होते हैं। बीच में थोड़ा बड़ा फ्लोरल पेंडेंट इसे और प्रीमियल लुक देता है। यह फेस्टिव फंक्शंस और गिफ्टिंग के लिए शानदार है।

बूंद या ड्रॉप पेंडेंट डिजाइन

इसमें बीच में टियर ड्रॉप शेप का पेंडेंट होता है। अगर इसमें वाइट स्टोन या ग्रीन-रेड स्टोन टच हो, तो यह ट्रेडिशनल लुक देता है। साड़ी और सिल्क सूट के साथ यह बहुत सुंदर लगता है।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

कॉलेज गर्ल्स पहनें लाइटवेट सिल्वर रिंग, डेली के लिए 8 ट्रेंडी डिजाइन
राउंड कुंदन मांगटीका के एलिगेंट 7 डिजाइन, गोल-लंबे हर फेस पर परफेक्ट