3GM Gold Earrings: लटकन झुमका से हैवी स्टड तक, 3 ग्राम गोल्ड में बनवाएं ये इयररिंग

Published : Apr 27, 2026, 02:30 PM IST
3 ग्राम गोल्ड इयररिंग डिजाइन

सार

Gold earrings stud to jhumka Designs under 3 gram: 3 ग्राम गोल्ड में मिनी झुमका, फ्लोरल स्टड, चांदबाली और पत्ती लटकन जैसे डिज़ाइंस बहुत सुंदर बनते हैं। ज्वेलर से कहें कि डिजाइन ऐसा रखें जो फेस पर हैवी दिखे लेकिन पीछे से खोखला या हल्का हो। इससे 3GM में भी शानदार डिजाइन बन जाता है। 

अगर आप कम बजट में स्टाइलिश और गोल्डन एलिगेंस चाहती हैं, तो 3 ग्राम गोल्ड इयररिंग्स एक शानदार विकल्प हैं। आजकल 3 ग्राम में कई खूबसूरत डिजाइंस आसानी से बन जाते हैं चाहे आपको लटकन झुमका पसंद हो या हैवी स्टड लुक। सबसे अच्छी बात यह है कि यह वजन में हल्के होते हैं, लेकिन देखने में काफी रिच और क्लासी लगते हैं। डेली वियर, ऑफिस, फंक्शन और गिफ्टिंग, हर मौके के लिए इसमें अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं। यहां देखें कुछ खूबसूरत गोल्ड इयररिंग डिजाइंस।

मिनी लटकन झुमका डिजाइन

अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो छोटा लटकन झुमका 3 ग्राम में बहुत सुंदर बनता है। ऊपर छोटा गोल स्टड और नीचे हल्का घंटी जैसा झुमका, जिसमें बारीक कटवर्क या मोती जैसा पैटर्न हो, यह साड़ी और सूट के साथ बहुत प्यारा लगता है।

और पढ़ें -  Sui Dhaga Earring: 3GM गोल्ड में सुई धागा डिजाइंस, बिटिया को दें स्पेशल गिफ्ट

फ्लोरल हैवी स्टड डिजाइन

अगर आपको बिना लटकन के थोड़ा रिच लुक चाहिए, तो यह सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें पूरा इयररिंग फूल की पंखुड़ियों जैसा गोल बनाया जाता है। बीच में छोटा गोल उभरा हुआ सेंटर और चारों तरफ पंखुड़ियों की डिटेलिंग रहती है। यह देखने में हैवी स्टड लगता है और डेली वियर के लिए भी आरामदायक रहता है।

लेटेस्ट पत्ती लटकन इयररिंग डिजाइन

इस डिजाइन में ऊपर छोटा स्टड और नीचे लंबी पत्ती जैसी लटकन रहती है। पत्ती पर हल्की नसों जैसी नक्काशी बनवाई जाए तो यह बहुत रॉयल लगता है। यह यंग एज और ऑफिस वियर के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।

और पढ़ें -  गोल्ड शॉर्ट मंगलसूत्र, 30K में खरीदें नए जमाने के 7 डिजाइन

गोल हूप विद लटकन गोल्ड इयररिंग

छोटे गोल रिंग जैसे इयररिंग्स के नीचे एक छोटा मोती, बूंद या गोल्ड बॉल लटकाई जाती है। यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक देता है। जींस-कुर्ती और साड़ी दोनों के साथ अच्छा लगता है।

मिनी चांदबाली डिजाइन

अगर आप थोड़ा फंक्शन या पार्टी वियर चाहती हैं, तो छोटी चांदबाली स्टाइल बनवाएं। अर्धचंद्र आकार के नीचे छोटे-छोटे दानेदार गोल्ड बॉल्स या बूंदें लगवाई जा सकती हैं। यह बहुत रिच और शाही लुक देता है।

और पढ़ें - 5 गोल्ड इयररिंग डेली यूज डिजाइन, यंग ऐज बेबी गर्ल के लिए बेस्ट

मोती वाला स्टड डिजाइन

इस तरह के इयररिंग आप सिर्फ 3 ग्राम गोल्ड में बनवाकर खूब रॉयल दिख सकती हैं। बीच में छोटा मोती और उसके चारों तरफ गोल्ड फ्रेम वाला स्टड बहुत क्लासी लगता है। यह शादी, गिफ्टिंग और डेली दोनों के लिए परफेक्ट है। 

चौकोर हैवी स्टड इयररिंग

अगर आपको थोड़ा नया डिजाइन चाहिए, तो चौकोर या डायमंड शेप स्टड बनवाएं। किनारों पर कटवर्क और बीच में उभरा हुआ सेंटर इसे हैवी लुक देता है। इस तरह के डिजाइन एवरग्रीन रहते हैं और हर टाइम सुंदर लगते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Meenakari Gold Nose pin: 0.5gm में खरीदें मीनाकारी गोल्ड नोज पिन, हल्के में पाएं हैवी ब्राइडल लुक
बोरिंग से बेमिसाल, प्लेन छोड़ पहनें मिक्स एंड मैच चूड़ी सेट