सोने सी चमक वाली कटवर्क फैंसी अंगूठी, 5 नई डिजाइन से हाथों को दें रॉयल लुक

Published : Jun 13, 2026, 06:15 PM IST
cutwork fancy rings new designs for women roya look with golden shine at minimum cost

सार

Cutwork Fancy Rings: कटवर्क फैंसी अंगूठी क्या होती है और ये रिंग्स रोजाना पहनी जा सकती हैं? क्या कटवर्क फैंसी अंगूठी पार्टी वियर के लिए सही हैं? कौन-सी कटवर्क रिंग डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में है और इसे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

गहने पहनना महिलाओं का शौक है और वे अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ नया और आकर्षक हमेशा जोड़ना पसंद करती हैं। ऐसे में लेडीज के लिए कटवर्क फैंसी अंगूठियां बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इन अंगूठियों में बारीक डिजाइन और सोने जैसी चमकदार फिनिश होती है, जो हाथों को बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लुक देती है। चाहे किसी शादी पार्टी, त्योहार या रोजाना स्टाइलिंग की बात हो, कटवर्क रिंग्स हर मौके पर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इन दिनों फ्लोरल, लीफ, जियोमेट्रिक कटवर्क डिजाइन्स काफी ट्रेंड में हैं। ये रिंग्स न सिर्फ देखने में आकर्षक लगती हैं बल्कि पहनने में भी बेहद स्टाइलिश दिखती हैं। मार्केट में इन दिनों कुछ नए डिजाइन्स आए हैं, जिन्हें पहनकर आपने हाथों को रॉयल लुक दें सकती हैं। पढ़ते हैं इनके बारे में डिटेल में...

1. लीफ डिजाइन अंगूठी

लीफ डिजाइन कटवर्क अंगूठी इन दिनों फैशन में है और लेडीज द्वारा इन्हें खासतौर पर पसंद किया जा रहा है। पत्तियों की डिजाइन वाली ये रिंग्स खूबसूरती और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। लीफ पैटर्न वाली अंगूठियां हाथों को एक नाजुक और एलिगेंट लुक देती हैं। इनमें बारीक कटवर्क, गोल्डन फिनिश और यूनिक पैटर्न होता है। आप ऑफिस में एनिगेंट लुक के लिए ये सिंपल रिंग पहन सकते हैं। ये रिंग्स साड़ी, सूट, वेस्टर्न आउटफिट और कैजुअल ड्रेस के साथ भी मैच होंगी। हल्के वजन और स्टाइलिश डिजाइन वाली ये अंगूठी 200 से 250 रुपए में मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें... कलरफुल वुड नेकलेस, 7 डिजाइन हर आउटफिट में डाल देंगे जान

2. फ्लोरल डिजाइन अंगूठी

फ्लोरल डिजाइन कटवर्क अंगूठी ज्वेलरी की दुनिया में एक बेहद खूबसूरत और ट्रेंडिंग स्टाइल है। फूलों की डिजाइन महिलाओं के हाथों को नाजुक, आकर्षक और एलिगेंट बना देती है। फ्लोरल रिंग्स में छोटे-बड़े फूलों के पैटर्न, पंखुड़ियों की बारीक डिजाइन और खूबसूरत कटवर्क देखने को मिलता है। इसे लेडीज इन हाउस फंक्शन, किटी पार्टी, त्योहार पर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की अंगूठी साड़ी-सूट पर खूब जंचती हैं।

3. जालीदार डिजाइन अंगूठी

जालीदार कटवर्क डिजाइन अंगूठी अपनी खूबसूरत कारीगरी और यूनिक लुक की वजह से महिलाओं के बीच काफी फेमस है। इस तरह की अंगूठियों में बारीक जाली का काम किया होता है, जो इसे बेहद आकर्षक और रॉयल बनाती है। जालीदार पैटर्न में छोटे-छोटे कट और डिजाइन की डिटेलिंग होती है, जिससे अंगूठी हल्की होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखाई देती है। ये रिंग्स शादी, पार्टी, फेस्टिवल और खास मौकों पर पहनी जा सकती है। अपने लुक में एलिगेंस और रॉयल टच लाने के लिए आप इन्हें 200 रुपए के अंदर खरीद सकती हैं।

4. जियोमेट्रिक डिजाइन अंगूठी

जियोमेट्रिक कटवर्क वाली अंगूठी आजकल काफी पसंद की जा रही है। इस तरह की अंगूठियों में चौकोर, गोल, त्रिकोण, लाइन और अलग-अलग शेप्स का खूबसूरत यूज किया जाता है। जियोमेट्रिक पैटर्न वाली रिंग्स अपने यूनिक और स्टाइलिश लुक की वजह से हाथों को एक अलग पहचान देती हैं। इनकी खासियत है कि ये ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों आउटफिट के साथ मैच करती हैं। ये डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो क्लासिक ज्वेलरी के साथ कुछ नया और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं।

5. बेल-बूटी डिजाइन अंगूठी

बेल-बूटी कटवर्क डिजाइन अंगूठी ट्रेडिशनल लुक देती हैं। इस तरह की अंगूठियों में पत्तियों, फूलों और बेलों के बारीक पैटर्न बनाए जाते हैं, जो इसे बेहद आकर्षक और एलिगेंट बनाते हैं। बेल-बूटी डिजाइन की खासियत इसकी नाजुक कारीगरी और डिटेलिंग होती है, जो हाथों की खूबसूरती को बढ़ाती और रॉयल टच देती है। साड़ी, सूट और एथनिक आउटफिट के साथ ये अंगूठी बेहद खूबसूरत लगती है। ये डिजाइन स्टाइल में क्लासिक चार्म और शाही अंदाज जोड़ने का काम करती है। इन्हें 200 रुपए के अंदर खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें... 5 पौधे जो बाथरूम को रखेंगे हरा-भरा और फ्रेश, मेंटेनेंस की नहीं पड़ेगी जरूरत

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

लाख कंगन डिजाइन, जयुपरी स्टोन से रजवाड़ी कड़ा सेट तक 5 पीस
कलरफुल वुड नेकलेस, 7 डिजाइन हर आउटफिट में डाल देंगे जान