लाख कंगन डिजाइन, जयुपरी स्टोन से रजवाड़ी कड़ा सेट तक 5 पीस

Published : Jun 13, 2026, 06:00 PM IST
lac bangle designs

सार

Lac Kada Set Latest Designs: क्या 150 रु. वाले कंगन सेट महंगी सी महंगी ज्वेलरी को मात दे सकता है? आखिर क्यों कांच-पोल्की की बजाय लाख बैंगल की डिमांड फिर से बढ़ गई है? ऐसा कौन सा कंगन हैं जो हर साड़ी संग पहना जा सकता है?

जब बात स्टाइल और फैशन की आती है तो महिलाएं बैंगल्स के बारे में जरूरत सोचती है। पहले तो हर साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ी-सेट पहनने का ट्रेंड था, लेकिन अब इसकी जगह कंट्रास्ट और मिनिमल ज्वेलरी ने ली है। अगर आप भी कांच, पोल्की, कुंदन से कश्मीरी बैंगल पहनकर बोर हो चुकी हैं और कुछ ऐसा तलाश रही हैं जो चार्मिंग क्लास देने के साथ हर साड़ी के साथ मैच कर जाए तो लाख की चूड़ियां खरीदना बनता है। ये भले पुरानी परंपरा से बनाई जाती हैं लेकिन इनकी वर्सेटिलिटी के आगे सब फीका पड़ जाता है। अगर आप भी स्टैब्लिश और फ्यूजन लुक चाहती हैं तो इन डिजाइन्स को वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

जयपुरी मिरर वर्क लाख कड़ा सेट

राजस्थानी कला की शान वाइब्रेंट कलर हैं, जो हर ड्रेस के साथ मैचिंग और कंट्रास्ट लुक देते हैं। आप भी बार-बार पैसे खर्च करने की बजाय जयपुरी मिरर वर्क लाख कड़ा सेट खरीदें। यह लाल-हरे रंग के कलर कॉम्बिनेशन में आता है। बीच में लगे चौकोर-डायमंड स्टोन कमाल की खूबसूरती दे रहे हैं। साइड में लहरिया पैटर्न की चूड़ियां लुक कंप्लीट कर रही हैं। आप इसे सिंगल या फिर हैवी बॉर्डर स्टोन कड़ों संग पहन सकती हैं। बाजार और ऑनलाइन 250-450रु. तक यह मिल जाएंगे।

राजवाड़ी लाख चूड़ी कंगन सेट

यह पारंपरिक हैवी वर्क चूड़ी कड़ा सेट है, जो लाल, हरे, पीले और क्रीम कलर के रंगों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन पेश करता है। डिटेलिंग की बात करें तो इसमें कुंदन वर्क संग जरदोजी वेवी पैटर्न, स्टोन और फ्लोरल वर्क पेंटिंग हैं। किनारों पर दिए गए हैवी स्टोन स्टेटेड कंगन सुंदरता बढ़ा रहे हैं। अगर आप अलग से चूड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो इसे खरीदना बनता है। यह डेली तो नहीं लेकिन शादी, करवाचौथ, तीज जैसे फंक्शन के लिए बेस्ट है।

ये भी पढ़ें- सस्ता और सुंदर ! रजवाड़ी वर्क पर जर्मन सिल्वर चटाई पायल

मल्टीकलर लहरिया लाख कंगन सेट

अलग-अलग रंगों की चूड़ी में इन्वेस्ट करने से अच्छा आप मल्टीकलर लाख कंगन सेट चुनें। इसमें लाल रंग के बेस पर पीले, नीले, हरे और सफेद कलर से खूबसूरत स्ट्राइप्स बनाई गईं हैं। साथ में लगे चमकीले स्टोन ग्लैम लुक देते हैं। यह रोजाना से फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट है। ऑनलाइन-ऑफलाइन मटेरियल के अकॉर्डिंग ये 150-300रु. तक मिल जाएंगे।

लाख कुंदन स्टोन कड़ा सेट

यह हैवी कुंदन कड़ा सेट है, जो अलग-अलग ब्राइट कलर बेस संग आता है। इसमें ऊपर हरे और गोल्डन रंग की आउटलाइनिंग के साथ कुंदन का बारीक काम है। साथ में फ्लोलर-बूटी डिजाइन लुक इन्हेंस कर रही हैं। इसे आप सिल्क-पटोला या किसी भी हैंडलूम साड़ी संग पहन राजसी ठाठ पा सकती हैं।

फ्लोरल मीनकारी कंगन डिजाइन

जरजोदी नग और लाख की कारीगरी एवरग्रीन डिजाइन है, जो हाथों को प्रीमियम लुक देते हैं। इसमें पीले-गुलाबी और हरे रंग के ऊपर मीनकारी वर्क संग फूल उकेरे गए हैं। साथ में दो-तीन चूड़ियों के बाद स्टोन वाले कड़े हैं, जो हाथों को भरा दिखाने क साथ रीगल लुक देते हैं। हैवी वर्क के बेस्ड पर इन्हें 500-1000रु. तक खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- 22kt गोल्ड जैसी चमक सस्ते में, बेबी के लिए ब्रास बैंगल डिजाइन

लाख कंगन की खासियत

  • लाख प्राकृतिक रेजिस बनाया जाता है, जो स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता
  • लाख के कंगन हल्का से गरम होने पर आसानी से री साइज किए जा सकते हैं
  • इन बैंगल्स में जरी, कुंदन, गोटा पट्टी, मिरर वर्क, मीनाकारी जैसे कलाकृतियां उकेरी ज सकती हैं
  • कुंदन-पोल्की के मुकाबले सस्ते और मजबूत

लाख कंगन स्टोर कैसे करें ?

  • प्लास्टिक डिब्बों में मुलायम सूती कपड़े या टिश्यू पेपर में लपेट कर रखें
  • लाख के कंगन गर्मी में पिघलते हैं, इसलिए सीधे धूप में कभी मत रखें
  • इन्हें हमेशा किसी ठंडे, सूखे और डार्क स्पेस में स्टोर करें
  • लाख के कंगन को परफ्यूम-लोशन या हेयरस्प्रे से दूर रखें

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

कलरफुल वुड नेकलेस, 7 डिजाइन हर आउटफिट में डाल देंगे जान
ना फंसेंगे-ना शाइन जाएगी, खरीदें गोल्ड प्लेटेड 7 स्लीक बैंगल डिजाइन