German Silver Payal Anklet Designs: 2026 में कौन सा पायल डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं? जर्मन सिल्वर एंकलेट की खासियत क्या है? जर्मन सिल्वर पायल शुद्ध चांदी की पायल से कितना अलग है?
हर सुहागिन महिला की चाहत होती है कि साड़ी-सूट संग उनका निखार अलग से दिखे। इसके लिए चूड़ी से लेकर ज्वेलरी तक का खासा ख्याल रखा जाता है। आजकल तो बाजार में कंगन-चूड़ी से लेकर पायल की ढेरों वैरायटीज मौजूद हैं। वैसे तो ज्यादातर लेडीज चांदी की पायल पहनना पसंद करती हैं, लेकिन आज के समय में एक हल्की Silver Anklet लेना जाओ तो 5-6 हजार रुपए का खर्चा ऐसे रखा है। ऐसे में क्यों न बजट में रहते हुए फैशन अपग्रेड किया जाए। दरअसल, इस वक्त महिलाओं को रजवाड़ी चटाई पायल खूब पसंद आ रही हैं, इन्हें चांदी में खरीदना 15-20k का खर्चा है। ऐसे में आप जर्मन सिल्वर मटेरियल पर चेक करें 6 न्यू पीस जो लोकल मार्केट से ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगी।


फ्लोरल लेयर्ड चटाई पायल
रजवाड़ी चटाई पायल की खासियत उनका कलरफुल चार्म और बारीक नक्काशी है। यह भारी जाल वर्क संग आती है, किनारों पर लगे मल्टीकलर क्रिस्टल बीड्स वाइब्रेंट वाइब दे रहे हैं। इन्हें डेली वियर तो नहीं लेकिन शादी-ब्याह और तीज-त्योहारों पर पहना जा सकता है। आप इसे साड़ी-लहंगा, सूट या पोशाक संग पहन सकती हैं। यह आपके लुक को एलिवेट करते हुए रिच वाइब देगा। जर्मन सिल्वर और एंटी टर्निश गारंटी पर 350-500रु. तक यह मिल जाएगी।
स्टोन स्टडेडे जर्मन सिल्वर पायल
चटाई पायल और रंग-बिरंगे मनकों का कॉम्बिनेशन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। यह डिजाइन बहुत यूनिक और फैंसी है। इसमें मैश वर्क की बजाय इंटीक्रेट क्राफ्टशिप की डिटेलिंग है जो कंटेप्रेरी फैशन के लिए परफेक्ट है। बॉर्डर पर लगे छोटे-छोटे पे्टल और म्यूटेड शेड के स्टड क्लासी टच देते हैं। यह पीस उन महिलाओं के लिए आइडियल च्वाइस है जो पारंपरिक वर्क पसंद करती हैं।
ये भी पढ़ें- कृति सेनन आई मेकअप लुक, आंखों को बड़ा दिखाने की 7 हैक्स

फ्लोरल रेनबो जर्मन पायल
यह रजवाड़ी पायल उन लेडीज के लिए बेस्ट है तो आर्टिस्टिक और रिच वाइब पसंद करती हैं। इसमें चौड़े बॉर्डर संग टेक्सचर्ड स्कैल्प पैटर्न और नक्काशीदार फ्लोरल मोटिफ्स दिए गए हैं। किनारों पर लगी रंग-बिरंगी मोतियां और भी प्यारी लग रही हैं। यह प्रीमियम फेस्टिव वाइब दे रही है। मीशो से लेकर लोकल मार्केट में इसकी ढेरों वैरायटीज मिल जाएंगी।
स्लीक बीडेड पायल डिजाइन
आजकल यंग ब्राइड्स को ट्रेंडी-मॉडर्न और मिनिमल लुक देने वाली बीडेड पायल पसंद आ रही है। इसका स्लीक-डेलिकेट पैटर्न हटकर लुक देता है। साथ में पतला सा बेस और बारीक जालीदार वर्क लुक कंप्लीट कर रहा है। इसे खास मल्टीकलर क्रिस्टल्स बना रहे हैं। अगर आप भी डेली लाइफ में प्लेफुल लुक चाहती हैं तो इस स्टेटमेंट पीस को विकल्प बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- कबाड़ से कमाल तक, 6 यूनिक प्लांटर आइडियाज विद प्लांट

ब्लूजम जर्मन सिल्वर एंकलेट
अगर आप कल्चरल फैशन और स्टाइल का कॉम्बो एक साथ चाहती हैं तो इस तरह की ब्रॉड डिजाइन वाली रजवाड़ी पायल चुन सकती हैं। इसमें बारीक लटकन या दानों की बजाय महीन नक्काशी का काम है। साथ में छोटे-छोटे फ्लोरल ब्लॉक्स कमाल लगते हैं। यह बहुत ही स्बटेबल और एलिगेंट डिजाइन है जो S लॉक पर और भी प्यारी लग रही है।
ब्लू मीनाकारी पायल डिजाइन
वाइब्रेंट और रास्टिक कलर से लगाव है तो क्लोसेट में बोल्ड-चार्म लुक देने वाली ब्लू मीनाकारी पायल भी होनी चाहिए। यह सिंगल टोन डिजाइन है, जो नीले नग और घनी बीड्स की डिटेलिंग पर है। साथ में लेयर्ड पीस इसे और भी चिक लुक दे रहा है। इसे आप किसी भी अटायर पर पहन सकती हैं।
जर्मन सिल्वर पायल की खासियत
- शुद्ध चांदी के मुकाबले बहुत सस्ती
- कीमत कम होने के साथ ढेरों वैरायटी और डिजाइन
- जर्मन सिल्वर तांबा-जस्ता जैसे मेटल पर बनी होती हैं। भारी-चौड़ी डिजाइन के बावजूद भी इनका वजन कम होता है
- इसे केवल साड़ी-सूट नहीं बल्कि हर अटायर पर पहन सकते हैं
- चांदी ऑक्सीडाइज्ड होकर काली पड़ जाती है तो जर्मन सिल्वर सालोंसाल तक चमकती है
