Diamond Mangalsutra Price: मॉडर्न डायमंड मंगलसूत्र, 15-30 हजार में देखें सेसी डिजाइन्स

Published : Apr 30, 2026, 07:30 PM IST
minimal modern mangalsutra design

सार

Minimal Diamond Mangalsutra Designs with Price: डायमंड मंगलसूत्र की मिनिमल डिजाइन देखें जो न केवल स्टाइलिश लगती हैं बल्कि ऑफिस से ट्रेवल के लिए परफेक्ट हैं। आप भी स्मार्टनेस और एलीगेंट लुक चाहती हैं ये पीस जरूर ट्राई करें। 

Minimal Mangalsutra Designs: मंगलसूत्र के बिना सुहागिन महिलाओं का सुहाग अधूरा है। पहले जैसा हैवी मंगल सूत्र पसंद किए जाते थे, वहीं अब ऑफिस गोइंग ब्राइड्स को हल्की और लाइटवेट वैरायटी पसंद आ रही है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ खरीदने की सोच रही हैं जो बजट फ्रेंडली होने के साथ डिफाइन लुक दें, तो ये चेक करें लेटेस्ट डायमंड गोल्ड मंगलसूत्र, जिन्हें आप 15000-30000रु की रेंज में बनवा सकती हैं।

स्क्वायर शेप डायमंड गोल्ड मंगलसूत्र

ऑफिस गोइंग महिलाएं Diamond Mangalsutra को विकल्प बना सकती हैं। ये बहुत की स्बटेल डिजाइन हैं जो स्क्वायर शेप और छोटे-छोटे एडी डायमंड पर है। इसमें, बहुत ही हल्की चेन में पेंडेंट के साथ हल्के से मोती लगे हैं जो रिच लुक दे रहे हैं। आप इसे हर तरह के आउटफिट पर पहन सकती हैं। लैब ग्राउंड डायमंड पर यह 15000-30000रु के अंदर बनवाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Ear Stud Gold: मदर्स डे पर मॉम स्पेशल गिफ्ट, 10K में सोने के टॉप्स आप्शन

लाइटवेट डायमंड मंगलसूत्र डिजाइन

अगर आप गले को थोड़ा फेमिनिन और डेलिकेट लुक देना चाहती हैं तो फ्लोरल ट्रिनिटी मंगलसूत्र चुनें । तीन छोटे-छोटे फूलों को आपस में जोड़कर क्लस्टर लुक दिया है, जो दिखने में मल्टी स्टोन फील देते हैं, जो महिलाएं मिनिमल लुक पसंद करती हैं तो उनके लिए ये परफेक्ट है। 15-20k की रेंज में सुनार के यहां इसकी ढेरों वैरायटीज मिल जाएंगी।

हार्ट शेप मंगलसूत्र

सुहाग की निशानी को थोड़ा रोमांटिक टच देते हुए आप इस तरह का क्यूपिड हार्ट शेप मंगलसूत्र खरीद सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे AD डायमंड लगे हुए हैं। यह पारंपरिक डिजाइन के मुकाबले ट्रेंडी नेकलेस जैसा लुक देता है। अगर आप हैवी और ट्रेडिशनल से हटकर वोग-ग्लोइंग चार्म चाहती हैं तो इसे खरीदना बनता है।

ये भी पढ़ें- Bangle Kada Set: 1 पीस कड़ा में लुक बड़ा ! सिंगल हैंड बैंगल के 7 फैंसी डिजाइन

इन्फिनिटी मंगलसूत्र

Infinity का अर्थ अनंत है। आप भी गले में पतिदेव की प्यार की गांठ हमेशा के लिए बांधते हुए नोट मंगलसूत्र खरीद सकती हैं। इसे अमेरिकन डायमंड और हल्के सोने पर बनाया गया है। यह डिजाइन शॉर्ट पैटर्न पर हैं जो डेली से ऑफिस वियर के लिए बेस्ट है। आप इसे ऑफ शोल्डर से फॉर्मल आउटफिट पर वियर कर ग्रेसफुल क्वीन लगेंगी।

बो स्टाइल मॉडर्न मंगलसूत्र

यह डिजाइन स्टाइलिश के साथ स्टेटमेंट पीस भी है। इसमें पतली सी चेन में बो टाइप पेंडेंट अटैच है, नीचे लटक रहे डैंगलिंग चेन मॉडर्न नेकलेस बनाते है। आप इसे ऑफिस फॉर्मल से लेकर बीच वियर संग पहन सकती हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजाएं सुंदर कलाई, देखें 5 मल्टीकलर बैंगल डिजाइन
Rose Gold Kangan: घनी चूड़ियों के बीच डालें रोज गोल्ड कंगन, देखें 6 सुंदर डिजाइंस