Ear Stud Gold: मदर्स डे पर मॉम स्पेशल गिफ्ट, 10K में सोने के टॉप्स आप्शन

Published : Apr 30, 2026, 04:00 PM IST
gold stud top under 10000

सार

14kt Gold Stud Designs for Mother's Day Gifts: मदर्स डे 2026 के लिए तोहफे की तलाश है 10000रु के अंदर गोल्ड इयररिंग्स की लेटेस्ट डिजाइन देखें जो मम्मी को पसंद आने के साथ बजट भी नहीं बिगाड़ेंगी। 

मदर्स डे 2026 मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। आप भी मां के लिए सरप्राइस प्लान कर रही हैं लेकिन तोहफा समझ नहीं आ रहा है तो परेशान होने की बजाय 14 गोल्ड पर गोल्ड स्टड टॉप्स तोहफे में दें। ये सिक्योरिटी देने के साथ बजट भी नहीं बिगाड़ेंगे। आप इन Gold Earrings Designs को 10000रु के अंदर खरीद सकती हैं। आर्टिकल में देखें ऐसे ही यूनिक वैरायटीज जो 100% मां को पसंद आएंगी।

सर्कुल गोल्ड स्टड

मम्मी को दक्षिण भारत की कंपा कला से प्रेरित Stud Gold Designs खूब पसंद आएगी। स्मॉल पैटर्न पर इसे 10000रु की रेंज में खरीदा जा सकता है। यह दिखने में बिल्कुल सूर्य की आकृति से लगता है, जिसे खास जरकन नग और लाल मीनकारी मोती बना रहे हैं। ये रोजाना से कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट है।

डायमंड शेप इयर टॉप्स

1.5- दो ग्राम सोने में आप डायमंड शेप गोल्ड ईयर टॉप्स बनवा सकती हैं। ऐसी डिजाइन्स आजकल बहुत पसंद की जा रही हैं जो कानों को रिच लुक देते हुए पेंच लॉक सिक्योरिटी भी देता है। साथ में छोटे-छोटे लाल-सफेद नग खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। आप भी Mother's Day Gifts के तौर पर इसे विकल्प बना सकती ह

फ्लोरल डिजाइन कान के टॉप्स

मम्मियों को मिनिमल डिजाइन से ज्यादा हैवी पैटर्न वाले फ्लोरल टॉप्स ज्यादा पसंद है। अगर आपका बजट 3 ग्राम तक है जो इसे आसानी से बनवा सकती हैं। ये इयररिंग्स आमतौर पर पेंच वाले लॉक पर आते हैं जो मजबूती के लिहाज से बेहतरीन है।

ये भी पढ़ें- Bangle Kada Set: 1 पीस कड़ा में लुक बड़ा ! सिंगल हैंड बैंगल के 7 फैंसी डिजाइन

मयूर मोटिफ टॉप्स डिजाइन

अगर आप ऐसी डिजाइन ढूंढ रही हैं जो ज्यादा भड़ीकीली भी न लगे और क्लासी लुक भी दें तो मयूर मोटिफ टॉप्स खरीदना बेस्ट है। ये कानों को ज्यादा भारी न दिखाते हुए रॉयल लुक देते हैं। आप इसे पुश बैक लॉक या फिर स्कू लॉक पर ही खरीदें, जो जल्दी खुलेगा भी नहीं और मजबूती देगा। आप 7000-1000रु की रेंज में इसे चुन सकती हैं।

14 कैरेट डायमंड गोल्ड टॉप्स

सर्कुलर डिजाइन पर डायमंड गोल्ड मिक्स ईयर टॉप्स की ये डिजाइन एवरग्रीन है, बीच में लगा गोल्ड फ्लोरल वर्क इसे शानदार बना रहा है। ऐसे इयररिंग्स हर उम्र की महिलाओं पर खिलते हैं। इनमें आम तौर पर स्कू लॉक लगा होता है।

गोल्ड स्टड न्यू डिजाइन

2 ग्राम गोल्ड स्टड की ये डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। इसमें मोटिफ वर्क के साथ सर्किल वर्क है जो हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच कर जाते हैं। आप बिना परेशानी इसे किटी पार्टी से फेस्टविल और शादी-ब्याह में पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- चांदी की पायल संग मदर्स डे सेलिब्रेशन, मां के लिए हल्की पैजन डिजाइन

14 कैरेट सोने की खासियत

  •  ये 24-22 कैरेट गोल्ड जितना नरम नहीं होता है
  • 14 कैरेट गोल्ड इयररिंग्स जल्दी घिसते नहीं है। इसमें आप नग, स्टोन से डायमंड लगवाकर कोई भी डिजाइन बनवा सकती हैं
  • सोने का प्रतिशत कम होने से यह 22 कैरेट गोल्ड के मुकाबले किफायती होता है और दिखने में  24 कैरेट सोने सा लगता है
  • रोजाना पहनने के लिए 14 कैरेट गोल्ड बेस्ट है, ये तो न झटके लगने से टूटता है और न ही पसीने से काला पड़ता है

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

4 पीस बैंगल जोड़ते ही बदल जाएगा चूड़ियों का स्टाइल, देखें लेटेस्ट डिजाइन
Dejhoor Mangalsutra: गले की जगह कान में पहने सुहाग की निशानी, खरीदें ये कश्मीरी मंगलसूत्र