
छोटी बच्चियों के लिए इयररिंग चुनते समय सबसे जरूरी बात होती है कि वह हल्का, सुरक्षित और मजबूत लॉक वाला हो। बेबी गर्ल्स अक्सर खेलते-कूदते समय इयररिंग खींच लेती हैं, इसलिए ऐसा डिजाइन चुनना जरूरी है जो आसानी से खुले नहीं। गोल्ड हूप्स इस मामले में बहुत अच्छे ऑप्शन हैं, क्योंकि ये कान में अच्छे से फिट रहते हैं और लंबे समय तक कंफर्टेबल भी होते हैं। यहां देखें 6 खूबसूरत गोल्ड हूप्स डिजाइंस।
यह डिज़ाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि यह कान के पास बिल्कुल फिट बैठता है। छोटे साइज का गोल हूप बच्ची के चेहरे पर बहुत प्यारा लगता है और डेली वियर के लिए बिल्कुल सही रहता है। इसमें आमतौर पर क्लिक लॉक होता है, जो बंद होने पर अच्छे से लॉक हो जाता है। खेलते समय भी यह आसानी से नहीं निकलता। न्यूबॉर्न से लेकर 5–6 साल की बच्चियों के लिए यह बहुत अच्छा ऑप्शन है।
और पढ़ें - बेबी सिल्वर कड़ा, 6 डिजाइन करेंगे एंकलेट और बैंगल दोनों का काम
अगर आपको सादा और एवरग्रीन डिजाइन चाहिए, तो पतला गोल हूप सबसे बेस्ट है। यह बहुत हल्का होता है और कान पर ज्यादा भारी नहीं लगता। इसका स्नैप लॉक या हिंज लॉक मजबूत होता है, जिससे यह बार-बार खुलता नहीं है। यह रोज पहनने के लिए बहुत आरामदायक रहता है।
छोटी बच्चियों पर हार्ट डिजाइन बहुत क्यूट लगता है। इस हूप में एक छोटा सा हार्ट चार्म लगा होता है, जो इसे और प्यारा बनाता है। पार्टी, बर्थडे या गिफ्टिंग के लिए यह बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसमें भी मजबूत लॉकिंग रहती है, ताकि चार्म के बावजूद इयररिंग सुरक्षित रहे।
अगर आप थोड़ा स्टाइलिश और प्लेफुल डिजाइन चाहती हैं, तो स्टार मोटिफ वाला हूप शानदार लगता है। छोटे स्टार का डिजाइन बच्चियों पर बहुत सुंदर और आकर्षक लगता है। इसका लॉकिंग सिस्टम आमतौर पर हिंज लॉक होता है, जो जल्दी नहीं खुलता।
और पढ़ें - 36 नहीं 26 इंची लगेगी कमर! लगाएं स्लिम लुकिंग 6 चांदी कमरबंद डिजाइन
फूलों वाला डिजाइन बच्चियों के लिए हमेशा सुंदर लगता है। इसमें छोटे फ्लोरल मोटिफ के साथ गोल हूप होता है, जो ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों ड्रेसेस पर अच्छा लगता है।फैमिली फंक्शन, नेमिंग सेरेमनी और फेस्टिवल्स के लिए यह बहुत अच्छा डिजाइन है।
यह थोड़ा प्रीमियम लुक देने वाला डिजाइन है। इसमें हूप पर हल्का ट्विस्ट पैटर्न बना होता है, जिससे यह साधारण गोल हूप से ज्यादा स्टाइलिश लगता है। यह डिजाइन ट्रेडिशनल ड्रेसेस, फ्रॉक और एथनिक आउटफिट पर बहुत सुंदर लगता है। मजबूत हिंग लॉक इसे और सुरक्षित बनाता है।