दुबई से खरीद रहे हैं गोल्ड? जानिए कैश पेमेंट पर मिलने वाले खास फायदे और जरूरी नियम

Published : Jul 21, 2025, 10:31 AM ISTUpdated : Jul 21, 2025, 11:11 AM IST
Dubai Gold Buying Rules

सार

Gold Purchase Rules in Dubai: अगर आप दुबई घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपकी बकेट लिस्ट में गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी शामिल है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। वहां सोना खरीदने पर कितना फायदा मिलता है और कितने ग्राम तक ले जा सकते हैं, आइए बताते हैं।

Dubai Gold Allowed In India: दुबई में सोना सस्ता मिलता है, यह बात ज्यादातर लोगों को पता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि वहां जाएंगे तो गोल्ड ज्वेलरी जरूर लेकर आएंगे। लेकिन बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि दुबई से कितना सोना भारत लाया जा सकता है और इससे जुड़े नियम क्या हैं। जानकारी के अभाव में कई बार तय सीमा से ज्यादा सोना ले आने पर कस्टम ड्यूटी भरनी पड़ती है। इस आर्टिकल में हम उदाहरणों के साथ समझाएंगे कि दुबई से कितना सोना लाना नियमों के तहत संभव है।

कितना सस्ता पड़ता है दुबई से सोना लाना?

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनुष्का राठौर ने दुबई से गोल्ड ब्रेसलेट की खरीदारी की और बताया कि उन्हें भारत की तुलना में वहां सोना सस्ता मिला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने अनुभव को शेयर किया है। अनुष्का ने बताया कि उन्होंने दुबई में 22 कैरेट का गोल्ड ब्रेसलेट खरीदा, जो 8 ग्राम का था। वहां गोल्ड की कीमत 4,830 रुपए प्रति ग्राम थी। इसके अलावा 12% मेकिंग चार्ज और 5% वैट भी जुड़ा। लेकिन खास बात यह रही कि एयरपोर्ट पर उन्हें वैट की राशि वापस मिल गई। इस तरह ब्रेसलेट की फाइनल कॉस्ट 43,700 रुपए पड़ी। उन्होंने भारत के रेट्स से तुलना भी की। उन्होंने बताया कि सूरत में उनके एक दोस्त की ज्वेलरी शॉप है। उसी दिन उन्होंने वहां का रेट पूछा, तो सोना 5,170 रुपए प्रति ग्राम बताया गया। मेकिंग चार्ज 12% और 3% GST जुड़ने के बाद ब्रेसलेट की टोटल कॉस्ट 47,700 रुपए हुई। इस तुलना में दुबई से गोल्ड खरीदने पर उन्हें लगभग 4,000 रुपए का फायदा हुआ। अनुष्का के अनुसार, अगर आप दुबई से गोल्ड खरीदते हैं तो आमतौर पर वह भारत से 8-10% तक सस्ता पड़ता है। हालांकि ये वीडियो कुछ साल पहले की है लेकिन इसे देखकर आप अच्छी तरह से वहां सोना खरीदने के बारे में जान सकते हैं-

 

 

कितने ग्राम दुबई से ला सकते हैं सोना

ये तो थी अनुष्का की कहानी, अब जानते हैं कि दुबई से आप कितना सोना भारत ला सकते हैं।अगर आप छह महीने से अधिक समय तक भारत से बाहर (जैसे दुबई) रह रहे हैं, तो एक पुरुष 20 ग्राम और एक महिला 40 ग्राम तक सोना भारत में बिना कस्टम ड्यूटी के ला सकते हैं। हालांकि, अगर आप सिर्फ टूरिस्ट के तौर पर दुबई घूमने गए हैं, तो इस लिमिट में भी सोना लाने पर कस्टम ड्यूटी देनी होगी। डेली वियर ज्वेलरी (जैसे कि जो आपने पहनी है) पर आमतौर पर कस्टम अधिकारी रोकते नहीं हैं, लेकिन खरीदकर लाया गया अतिरिक्त सोना डिक्लेयर करना जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें:Mangalsutra Pandent Design: 2-3 ग्राम में आ जाएगी मंगलसूत्र की सुंदर पेंडेंट, हरियाली तीज में पिया से मांग लें तोहफा

कैश पर मिलता है डिस्काउंट

दुबई में एक और फायदा उन्हें मिलता है, जो सोने की खरीदारी कैश में करते हैं।गोल्ड सूक जैसे मार्केट्स में कैश पेमेंट करने पर बारगेनिंग की गुंजाइश होती है। इससे आपको बेहतर डील मिल सकती है।

क्या है कस्टम नियम ?

भारत में लौटते वक्त कस्टम की लिमिट को ध्यान में रखना जरूरी है।

  • महिलाएं: 40 ग्राम तक ड्यूटी-फ्री ला सकती हैं (1 लाख रुपए तक)
  • पुरुष: 20 ग्राम तक ( 50,000 रुपए तक)

अगर इससे ज्यादा लाते हैं तो कस्टम ड्यूटी जो करीब 36 प्रतिशत देनी होगी। मतलब आपको सोना लाना इंडिया में महंगा पड़ जाएगा।

दुबई बनाम सूरत-सोने की कीमतें (आज का रेट)

दुबई (22 कैरेट गोल्ड)-

1 ग्राम की कीमत: AED 374 (8,787रुपए/ग्राम)

सूरत (22 कैरेट गोल्ड)

1 ग्राम की कीमत: 9,185 रुपए/ग्राम

फर्क (Difference)

22 कैरेट गोल्ड (दुबई vs सूरत)- 9,185 – 8,787 = 398 रुपए/ग्राम

सौ ग्राम पर बचत ₹398 × 100 = ₹39,800

मेकिंग चार्ज और जीएसटी छोड़ दें तो आपको प्रति ग्राम सोने पर 398 रुपए बचेंगे।

50 ग्राम गोल्ड पर कितनी देनी होगी कस्टम ड्यूटी?

महिलाएं विदेश से अधिकतम 40 ग्राम तक सोना (ज्वेलरी के रूप में) ड्यूटी-फ्री ला सकती हैं, वो भी तब जब उन्होंने 6 महीने से अधिक समय विदेश में बिताया हो। अगर आप घूमने गई हैं तो आपको तय लिमिट (40 ग्राम महिला के लिए) से अधिक सोना लाने पर कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी।

मान लीजिए गोल्ड का रेट है: 8,800रुपए/ग्राम (22 कैरेट, लगभग वर्तमान रेट)

50 ग्राम सोने का मूल्य-50 × 8,800 = 4,40,000 रुपए होगा।

अब आप तय सीमा (40 ग्राम) से 10 ग्राम ज्यादा सोना ला रही हैं।

36% कस्टम ड्यूटी का कैलकुलेशन

36% कस्टम ड्यूटी =4,40,000 × 36% = 1,58,400 रुपए

कुल खर्च कितना होगा?

दुबई में 50 ग्राम गोल्ड की खरीद: 4,40,000 रुपए

कस्टम ड्यूटी (36%): 1,58,400 रुपए

कुल खर्च:4,40,000+ 1,58,400=5,98,400 रुपए

अगर कोई महिला दुबई से 50 ग्राम सोना लाती है और उस पर 36% कस्टम ड्यूटी लगती है, तो उसे लगभग 1,58,166 रुपए एक्स्ट्रा कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ेगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Silver Jewellery Gift: केवल 5 हजार में मिलेंगे ये 6 क्यूट चांदी के गहने
Emerald Toe Ring: एमराल्ड स्टोन सिल्वर बिछिया, 6 डिजाइंस देंगे स्पार्क