
सावन का महीना आते ही महिलाएं हरी कांच की चूड़ियों के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। अगर आप इस बार अपने लुक में कुछ नया और रॉयल टच जोड़ना चाहती हैं, तो कॉइन स्टाइल बैंगल हरी चूड़ियों के साथ खूब जचेंगे। इन बैंगल्स पर बने पुराने सिक्कों जैसे डिजाइन, देवी-देवताओं की आकृतियां और बारीक नक्काशी इन्हें खास बनाती हैं। ये ज्वेलरी न केवल एथनिक आउटफिट्स बल्कि सिल्क साड़ी, सूट और लहंगे के साथ भी शानदार लगती है। आइए देखते हैं कॉइन स्टाइल बैंगल की कुछ खूबसूरत डिजाइन।
कॉइन स्टाइल कड़ा बैंगल मोटे और मजबूत डिजाइन में आते हैं। इन पर उभरे हुए कॉइन मोटिफ पूरे कड़े को खूबसूरत लुक देते हैं। हरी कांच की चूड़ियों के दोनों ओर एक-एक कड़ा पहनने से पूरा चूड़ी सेट रिच और एलिगेंट लगता है। यह डिजाइन सावन, तीज और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के लिए बेस्ट है।
साउथ इंडियन ज्वेलरी से इंस्पायर्ड कॉइन बैंगल अपनी पारंपरिक फिनिश और टेंपल आर्ट के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। इन बैंगल्स में लक्ष्मी या अन्य धार्मिक मोटिफ देखने को मिलते हैं, जो इन्हें बेहद रॉयल लुक देते हैं। अगर आप सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो यह डिजाइन आपके लुक को और निखार सकता है।
इसे भी पढ़ें- एथनिक हो या वेस्टर्न, हर आउटफिट पर जंचेंगी ये 5 लॉन्ग डैंगल इयररिंग
जन्हें सिंपल लेकिन स्टाइलिश ज्वेलरी पसंद हैं, उनके लिए प्लेन कॉइन बैंगल अच्छा ऑप्शन है। इनमें हल्के कॉइन पैटर्न होते हैं, जिससे ये डेली पहनने के साथ-साथ खास इवेंट के लिए भी परफेक्ट रहते हैं। इन्हें हरी चूड़ियों के साथ पहनने पर क्लासी लुक मिलता है।
ओपनएबल कॉइन बैंगल कंफर्ट और स्टाइल का बेहतरीन मेल है। इनका लॉक सिस्टम इन्हें आसानी से पहनने और उतारने में मदद करता है। अगर आपको भारी चूड़ियां पहनने में परेशानी होती है, तो यह डिजाइन आपके लिए आरामदायक है। यह मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है।
टेंपल स्टाइल कड़ा बैंगल अपनी बारीक कारीगरी के कारण बेहद खास लगते हैं। इन पर की गई नक्काशी और पारंपरिक पैटर्न पूरे चूड़ी सेट को प्रीमियम लुक देते हैं। सावन, पूजा, शादी या किसी खास अवसर पर हरी कांच की चूड़ियों के साथ यह डिजाइन पहनने से आपका एथनिक लुक और भी खूबसूरत दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें- सावन में वुड से लेकर थ्रेड तक, हरी चूड़ियों संग बनाएं 6 यूनिक सेट