
जब बात फैशन की आती हो सीजन कोई भी महिलाएं, इससे समझौता करना पसंद नहीं करती हैं। पहले जहां, हैवी डिजाइन वाली पायल पहनने का जमाना था अब इसकी जगह स्लिम ट्रिम पैटर्न ले ली है। अगर आप भी ऑफिस जाती हैं और ऐसा पीस ढूंढ रही हैं जो मॉडर्न और ट्रेडिशनल तो लगे लेकिन मिनिमल लुक का भी ध्यान रखें तो इस बार 5000 रु. तक आने वाली स्लिम ट्रिम सिल्वर एंकलेट खरीदें। इस आर्टिकल में देखें, 2026 की लेटेस्ट डिजाइन, जिन्हें आप भी विकल्प बना सकती हैं।
पांव को कलरफुल और वाइब्रेंट लुक देने के लिए मीनाकारी टियरड्रॉप पायल चुनें। इसमें मुख्य रूप से लाल, हरे और ब्लू कलर स्टोन का कॉम्बिनेशन दिया गया है। साथ में नक्काशीदार सबटेबल फ्रेम हैं जो छोटे-छोटे सिल्वर मोतियों और कमाल लगता है। आप इसे ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं।
भारीभरकम डिजाइन से हटकर स्लीक पायल अफॉर्डेबल च्वाइस है। एंकलेट में 5-6 पेटल वाले फ्लोरल मोटिफ्स संग कलरफुल मीनाकारी रंगों का काम है। इसमें इनामेल वर्क सिल्वर कनेक्टर और घुंघरू का क्लस्टर वर्क है। अगर आप फैंसी और फेमिनिन लुक चाहती हैं तो इसे खरीदें।
ये भी पढ़ें- सोने के भाव ने बिगाड़ा बजट? ₹1000 से कम में मिलेंगी ये एंटी टार्निश ब्रास झुमकी
इंटरलॉकिंग घुंघरू और छोटे-छोटे कलरफुल स्टोन पर यह एंकलेट मिनिमल बट ब्यूटीफुल का परफेक्ट एक्जामेंपल है। साथ में सिल्वर बॉल्स इसे पारंपरिक-क्लासी लुक देती हैं। आप इसे रोजाना पहनने वाली Simple Anklet के तौर पर विकल्प बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- कफ सीरप के ढक्कन से बनाएं रॉयल झुमके
आम के पत्ते आकार की छोटी-छोटी पत्तियों की डिजाइन वाली यह पैसले स्टोन एंकलेट बहुत कमाल लगती है। इसे सिल्वर-ऑक्सीडाइज्ड मिक्स पर तैयार किया गया है जो अफॉर्डेबल होने के साथ फंकी लुक भी देगी। इसे आप हर ओकेजन पर बिना परेशानी पहन सकती हैं।
थिन सी चांदी की चेन पर ओवल और टियर ड्रॉप पैटर्न वाली ये एंकलेट बहुत कमाल लगती है। इसमें एक-दूसरे को जोड़ते हुए कलरफुल स्लीक नग लगे हैं जो पांव में डिसेंट लगने के साथ किसी भी तरह की आवाज नहीं करते हैं। आप मॉडर्न वाइब के लिए इसे खरीदें।
इस एंकलेट में लिंक आई शेप में सिल्वर चेन को आपस में जोड़ा गया है। जबकि किनारों पर गुलाबी-हरे रंग के छोटे-छोटे स्टोन और मीनाकारी नगों का काम लटकन और घुंघरू पर जंचता है। आप कुछ लाइटवेट, एथनिक और मॉडर्न कॉम्बिनेशन ढूंढ रही हैं तो इसे चुनना बनता है।
इस एंकलेट में सीछीद सिल्वर पाइप्स और चेन लिंक को आपस में जोड़ा गया है। साथ में गुलाबी, हरे रंग के स्टोन, मीनाकारी की हल्की डिजाइन और कलरफुल बीड्स कमाल लगते हैं। यह बहुत स्लीक, मॉडर्न और डेली वियर डिजाइन है जो ऑफिस वियर के लिए बेस्ट है।