22kt Gold Look Jhumka: सोने के बढ़ते दाम में बजट फ्रेंडली ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं? ₹1000 के अंदर मिलने वाली खूबसूरत ब्रास झुमकी डिजाइन,जो गोल्ड जैसा रिच और रीगल लुक देने में कमी नहीं रखेंगी।
शादी-ब्याह से लेकर तीज त्योहार तक महिलाओं का श्रृंगार बिना सोने के आभूषण के अधूरा होता है। हालांकि, बढ़ते गोल्ड रेट में ज्वेलरी खरीदना पूरा बजट बिगाड़ सकता है। अगर आप सोने के बाले खरीदने की सोच रही थी लेकिन इस बार दूसरे खर्चों के कारण जेब एलाऊ नहीं कर रही है तो क्यों न कुछ ऐसा खरीदा जाए जो देखनें रियल 22kt Gold Design जैसा लगे लेकिन कीमत में सस्ता हो। यहां देखें, ब्रास झुमकी डिजाइन जिन्हें आप 1000रु. के अंदर एंटी-टर्निश वर्क पर खरीदा जा सकता है।
फ्लोरल मोटिफ ब्रास झुमकी
यह ब्रास झुमकी बेहद बारीक और खूबसूरत जालीदार वर्क पर आती है, जो कानों को नजाकत भरा लुक देने में कमी नहीं रखेगी। साथ में, फ्लोरल कटवर्क इसे हल्का बनाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत, मिनिमल और सोबर डिजाइन है, जो हर एथनिक आउटफिट के साथ कमाल लगेगा। आपको एंटी टर्निश डिजाइन पर यह 500-700 रु. में मिल जाएगा।

बीडेड वर्क झुमकी
अगर आप बेसिक डिजाइन से हटकर कुछ यूनिक चाहते हैं तो इस झुमकी को विकल्प बना सकते हैं। यह भरपूर-टेक्सचर्ड लुक देता है, जहां मनकों संग क्लस्टर काम है। वहीं, साउथ इंडियन शैली इसे सॉलिड और रॉयल बनाती है। यह पीस फेस्टिव टच में चार्म जोड़ते हुए रिच और ट्रेडिशनल ग्रेस देगी आप इसे बनारसी, सिल्क या किसी भी ड्रेस पर पहनकर प्यारी लगेंगी।
सर्कुलर डिजाइन झुमकी
यह डिजाइन उन लेडीज ते लिए बेहतरीन है जो क्लासिक, पारंपरिक और एवरग्रीन का फ्यूजन चाहती हैं। आने वाले महीनों में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में आप इसे क्लोसेट में शामिल कर सकती हैं। यह हैवी ब्रास मैट फिनिश पर आता है। जिसमें किसी भी तरह के स्टोन या नग नगीं लगा है। साथ में बारीक जालीदार कारीगरी-छोटे-छोटे घुंघरू विंटेज क्लासी लुक देते हैं। मिलती-जुलती डिजाइन 600-1000 रु. तक मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- कफ सीरप के ढक्कन से बनाएं रॉयल झुमके
स्टोन वर्क झुमकी डिजाइन
अगर आप मॉडर्न और ट्रेडिशनल का कॉम्बो एक साथ चाहती हैं तो स्टोन वर्क झुमकी को विकल्प बना सकती हैं। यह चेहरे को अलग सी चमक देने के साथ कमाल की खूबसूरती देता है। इसमें लाल रंग की नग लगे हैं जो बारीक सनबर्स्ट और जालीदार पैटर्न पर आता है। यह, बहुत शाही-रिच लुक डिजाइन है, जो आपको परफेक्ट स्टेटमेंट लुक देगा जो आपको भीड़ से अलग दिखाएगी।
ये भी पढ़ें- सुहागिनों के लिए मंगलसूत्र स्टाइल कड़े, काले मोतियों से बढ़ेगी खूबसूरती
एंटीक झुमकी पीस डिजाइन
अगर आप वजन में हल्का और दिखने में भारी डिजाइन चाहिए तो एंटिक झुमकी सिंपल और एलिगेंट च्वाइस है। सादगी के साथ खूबसूरती चाहती हैं तो इसे चुनना बनता है। आप बर्ड, बीडेड और मीनाकारी नगों का खूबसूरत वर्क है जो इसे खास बनाता है। आप इसे सिंपल कुर्ती, साड़ी और हर तरह के एथनिक अटायर पर पहन सकती हैं।

स्टड डिजाइन लटकन झुमकी
यह पीस पारंपरिक वर्क पर आता है। जहां ऊपरी हिस्सा गोल चक्र स्टड का है, जिसके बीच में छोटा लाल स्टोन लगा हुआ है। वही नीचे की ओर कमल पैटर्न पर फिलिग्री डिजाइन बहुत वर्सेटाइल लगती है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, तो क्लासिक एथनिक लुक ज्यादा पसंद करती है।
