DIY Jhumka Making Tricks:पुराने सीरप की बोतल के ढक्कनों को फेंकने की बजाय उनसे बनाएं खूबसूरत DIY झुमके। जानें स्टोन, मोती और कुंदन से रॉयल ईयररिंग बनाने का आसान तरीका, जिसे आप भी घर पर ट्राई कर सकती हैं।

आउटफिट कोई भी हो, बिना झुमका पहने लुक कंप्लीट नहीं होता है। अगर आप भी हैवी इयररिंग्स पहनने का शौक रखती हैं तो बार-बार बाजार जाने में समय और पैसे खर्च करने की बजाय, इन्हें क्यों न घर पर तैयार किया जाए। खास बात है कि इन्हे बनाने के लिए आपको कुछ भी खरीदना नहीं पड़ेगा और मात्र सीरप के बोतल के ढक्कन से आप खूबसूरत और रॉयल लगने वाले DIY झुमका बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस आर्ट-क्राफ्ट के बारे में स्टेप बाय स्टेप।

झुमका बनाने के लिए कौन से सामान की जरूत होगी ?

  • सीरप के ढो प्लास्टिक ढक्कन बेस बनाने के लिए
  • b7000 जया कोई मजबूत एडहेसिव ज्वेलरी ग्लू
  • सजाने के लिए, स्टोन, चेन, पर्ल मोती, कुंदन स्टोन
  • प्लास्टिक शीट, OHP शीट का छोटा टुकड़ा
  • कैंची, आइपिन
  • इयररिंग स्टड और स्टॉपर
  • प्लायर

झुमका बनाने के स्टेप्स

1) सबसे पहले बोतल के ढक्कनों को साफ कर सूखा लें। अब इसमें चारों तरफ ज्वेलरी ग्लू लगाएं। इसके तुरंत बाद चेन के ढक्कन के नीचे से स्टोन को लगाते हुए ऊपर तक लगाएं। ध्यान रहे कि यह पूरा कैप कवर कर रही हो। अब इसमें सेलयर स्टोन की चेन लगाएं फिर पर्ल चेन लपेटें। यही काम स्टोन और मोती की लड़ी के साथ भी करना है।

ये भी पढ़ें- सावन में हरी चूड़ियों के साथ नेल आर्ट, ये 5 डिजाइन हैं सबसे खूबसूरत

2) दूसरे स्टेप में ढक्कन के बॉर्डर पर भी मोतियों की लड़की चिपकाकर सुंदर सा फिनिश दें। वहीं, अंदर की तरफ थोड़ा सा ग्लू लगाकर गोल्डन या मैचिंग पर्ल-ग्लिटर लगा दें। यह दिखने में अट्रेक्टिव और खूबसूरत लगेगा।

ये भी पढ़ें- कुल्हड़ वाली चाय पीकर इसे फेंकें नहीं, ऐसे बनाएं क्यूट कैक्टस प्लांटर

3) टॉप स्टड तैयार करने के लिए, प्लास्टिक की छोटी शीट पर ज्वेलरी ग्लू लगाएं। शीट के बीच में ड्रॉप शेप का कुंदन या स्टोन चिपका दें। फिर स्टोन के चारों तरफ मोतियों की लड़ी क सुंदर बॉर्डर बनाएं। सूखने के बाद कैंची से शीट के किनारों को काटकर अलग कर दें।

4) अब एक आइपिन लें और इसे झुमके के टॉप सेंटर में छोटा सा छेद कर आरपार कर दें। पिन के निचले सिरे पर एक छोटा सा मोती डालकर प्लायर की हेल्प से लूप बना लें, ताकि यह बाहर न निकले। अब पिन को स्टड के साथ कनेक्ट करें और पीछे इयररिंग पोस्ट को चिपका दें।

View post on Instagram

बस तैयार है, आपका खूबसूरत सा DIY झुमका है, जो न केवल हैवी और ग्रेसफुल लगेगा बल्कि वजन में भी हल्का होगा। इसे बिना परेशानी, सिल्क, बनारसी साड़ी, अनारकली सूट, फुल लेंथ सूट, इंडो वेस्टर्न पर बिना परेशानी के पहना जा सकता है।

सोर्स- इंस्टाग्राम-