Kulhad Planter Ideas: पुराने कुल्हड़ को फेंकने की बजाय घर पर बनाएं खूबसूरत कैक्टस प्लांटर। जानें कुल्हड़ से गमला बनाने का आसान DIY तरीका, जरूरी सामान और सजाने के शानदार आइडिया।
कुल्हड़ वाली चाय और लस्सी पीना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इन्हें अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। अगर आप भी इन्हें वेस्ट समझते हैं तो अब से ऐसा करना बंद कर दीजिए। दरअसल, थोड़ी सा क्राफ्ट और क्रिएटिविटी इन साधारण से कुल्हड़ों को बेहद आकर्षक कैकट्स प्लांटर में बदल कर सकती है। जिसे आप टेबल, डाइनिंग और रूम के किसी भी कोने में सजा सकते हैं। आइए जानते हैं कुल्हड़ से गमला बनाने का पूरा सफर आसान स्टेप्स में।
कुल्हड़ से प्लांटर बनाने के लिए सामान
- मिट्टी के 2 कुल्हड़
- पानी और कटोरी
- कटर
- पेचकस
- कैंची
- मोल्डिट क्ले
- चिपकाने वाला ग्लू
- एक्रिलिक पेंट
- पेंटिंग ब्रश
- छोटे पौधा या सेक्युलेंट्स
कुल्हड़ से गमला कैसे बनाएं ?
1- पौधे की जड़े बचाने के लिए जल निकासी होना बहुत जरूरी है। ऐसे में कुल्हड़ को कुछ देर तक पानी में भिगोकर रख दें और इसके बाद कटर या कैंच की मदद से निचले हिस्से में छोटा सा ड्रेनेज होल बनाएं।
ये भी पढ़ें- सावन में पहनें गजानन वर्क के रॉयल कड़े, 1000 रुपये तक में मिलेंगे ऐसे डिजाइन
2- दूसरे चरण में मोल्डिट क्ले लें और उसे हाथों से मसलकर कैक्टस की दी छोटी कर्व्ड आर्म बनाएं। अब कुल्हड़ के दोनों किनारों पर ग्लू लगा दें और क्ले से बनी शाखाओं को चिपकाकर सूखने के लिए रख दें।
ये भी पढ़ें- बचपन की पुरानी ज्योमेट्री बॉक्स आएगी काम, DIY से बनाएं मेटल मिनी पर्स
3- तीसरे चरण में जब क्ले पूरी तरह से एयर ड्राई हो जाए तो इसमें एक्रिलिक लाइट ग्रीन-डार्क ग्रीन पेंट का बेस कोट लगाकर 6-10 घंटे के लिए सूखने के लिए रखने दें।
4- चौथे चरण में बारी आती है, थोड़े से क्रिएटिविटी । पतले ब्रश और मनपसंदीदा रंग से कैक्ट के कांटे दिखने के लिए वी आकार के छोटे-छोटे निशान लगाएं। कु्ल्हड़ के ऊपरी हिस्से पर कार्टूनबनाकर पेंट करें। आप चाहे तो इसे क्ले या पेपर भी सजा सकते हैं।
5- पांचवे चरण में थोड़ी सी मिट्टी मिट्टी कुल्हड़ के अंदर डाले और मनपसंदीदा मिनी प्लांट, सेक्युलेंट या जेंट प्लांट लगाकर लुक कंप्लीट करें।
कुल्हड़ वाले गमले के फायदे
- कम बजट में बेहतरीन लुक
- स्टडी टेबल से लिविंग रूम के लिए बेस्ट
- वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल
- ईको फ्रेंडली तरीका जो सस्ता और सुंदर है
सोर्स- इंस्टाग्राम
